Paisalo Digital Share may focus tomorrow 18 march board meeting ₹30 के शेयर पर कल से रखें नजर, 18 मार्च को होने वाला है बड़ा ऐलान, Business Hindi News - Hindustan
More

₹30 के शेयर पर कल से रखें नजर, 18 मार्च को होने वाला है बड़ा ऐलान

कंपनी ने जानकारी दी है कि उसके बोर्ड की ऑपरेशन्स और फाइनेंस कमेटी की बैठक 18 मार्च 2026 को होने जा रही है। इस बैठक में नॉन-कन्वर्टिबल डिबेंचर्स (NCDs) के अलॉटमेंट को मंजूरी दी जा सकती है।

Sun, 15 March 2026 12:59 PMVarsha Pathak लाइव हिन्दुस्तान
share
₹30 के शेयर पर कल से रखें नजर, 18 मार्च को होने वाला है बड़ा ऐलान

Paisalo Digital Share: ₹50 से कम कीमत वाले एनबीएफसी शेयर पैसालो डिजिटल पर सोमवार को बाजार की खास नजर रहने वाली है। कंपनी ने जानकारी दी है कि उसके बोर्ड की ऑपरेशन्स और फाइनेंस कमेटी की बैठक 18 मार्च 2026 को होने जा रही है। इस बैठक में नॉन-कन्वर्टिबल डिबेंचर्स (NCDs) के अलॉटमेंट को मंजूरी दी जा सकती है। शुक्रवार को शेयर बाजार में कंपनी का स्टॉक गिरावट के साथ बंद हुआ और पैसालो डिजिटल शेयर करीब 3.73% फिसलकर ₹30.90 पर बंद हुआ।

कंपनी ने क्या कहा है

कंपनी ने 14 मार्च को एक्सचेंज फाइलिंग में बताया कि 18 मार्च को होने वाली बैठक में प्राइवेट प्लेसमेंट के जरिए NCDs के अलॉटमेंट पर विचार किया जाएगा। कंपनी ने कहा कि बोर्ड की ऑपरेशन्स और फाइनेंस कमेटी इस मुद्दे पर फैसला लेगी। अगर प्रस्ताव को मंजूरी मिलती है तो इससे कंपनी के फंड जुटाने की योजना को आगे बढ़ाने में मदद मिलेगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:5 दिन में ही 72% चढ़ गया यह पेनी स्टॉक, अभी 10 रुपये से कम है शेयर का दाम

क्या है डिटेल

इससे पहले 11 मार्च को कंपनी के बोर्ड ने 9.25% ब्याज दर वाले NCD जारी करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी थी। ये NCD इलेक्ट्रॉनिक बुक प्रोवाइडर (EBP) प्लेटफॉर्म के जरिए प्राइवेट प्लेसमेंट आधार पर जारी किए जाएंगे। कंपनी की योजना अधिकतम 1 लाख NCD जारी करने की है, जिनकी फेस वैल्यू ₹10,000 प्रति डिबेंचर होगी। इस तरह शुरुआती तौर पर करीब ₹100 करोड़ जुटाने का लक्ष्य रखा गया है।

कंपनी ने यह भी बताया कि यह इश्यू उसके बड़े फंडरेजिंग प्लान का हिस्सा है, जिसका कुल साइज ₹500 करोड़ तक हो सकता है। साथ ही कंपनी के पास ग्रीनशू ऑप्शन के तहत अतिरिक्त ₹500 करोड़ तक का फंड जुटाने का विकल्प भी रहेगा। जारी किए जाने वाले डिबेंचर्स को BSE पर लिस्ट करने की योजना है और इनकी अवधि 30 महीने तय की गई है। अलॉटमेंट 18 मार्च को होने की संभावना है, जबकि रिडेम्प्शन 30 महीने बाद किया जाएगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:15% चढ़ गया पावर कंपनी का यह शेयर, ₹103 पर आया भाव, आगे और खरीदने की मचेगी लूट!

कंपनी की वित्तीय प्रदर्शन

वहीं कंपनी के वित्तीय प्रदर्शन की बात करें तो चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में पैसालो डिजिटल ने मुनाफे और आय दोनों में बढ़त दर्ज की है। कंपनी का नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 6% बढ़कर ₹66.3 करोड़ रहा, जबकि कुल आय 18% बढ़कर ₹240 करोड़ तक पहुंच गई। इसके अलावा कंपनी की एसेट क्वालिटी में भी सुधार देखने को मिला है और एनपीए में कमी आई है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:रेखा झुनझुनवाला के पास हैं 4 करोड़ से ज्यादा शेयर, टाटा की कंपनी, ब्रोकरेज फिदा

शेयरों के हाल

कंपनी के शेयर के प्रदर्शन की बात करें तो हाल के समय में इसमें दबाव बना हुआ है। पिछले एक हफ्ते में यह करीब 8% और एक महीने में लगभग 11% तक गिर चुका है। साल 2026 में अब तक यह करीब 15.6% कमजोर हुआ है और पिछले एक साल में भी करीब 12% का नकारात्मक रिटर्न दिया है। वहीं पांच साल के लंबे समय में इस स्टॉक ने करीब 24% की गिरावट दिखाई है, जबकि इसी अवधि में निफ्टी 50 ने लगभग 54% का रिटर्न दिया है।

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,