Tata company titan share may rise rekha jhunjhunwal have more than 4 crore shares रेखा झुनझुनवाला के पास हैं 4 करोड़ से ज्यादा शेयर, टाटा की है कंपनी, ब्रोकरेज फिदा, बोले- खरीदो, Business Hindi News - Hindustan
More

रेखा झुनझुनवाला के पास हैं 4 करोड़ से ज्यादा शेयर, टाटा की है कंपनी, ब्रोकरेज फिदा, बोले- खरीदो

शेयर बाजार की दिग्गज निवेशक रेखा झुनझुनवाला के पोर्टफोलियो का सबसे बड़ा शेयर माने जाने वाले टाइटन कंपनी को लेकर ब्रोकरेज हाउस एमके ग्लोबल फाइनेंशियल सर्विसेज ने बड़ा अनुमान जताया है

Thu, 12 March 2026 02:54 PMVarsha Pathak लाइव हिन्दुस्तान
share
रेखा झुनझुनवाला के पास हैं 4 करोड़ से ज्यादा शेयर, टाटा की है कंपनी, ब्रोकरेज फिदा, बोले- खरीदो

Rekha Jhunjhunwala Portfolio Stock: शेयर बाजार की दिग्गज निवेशक रेखा झुनझुनवाला के पोर्टफोलियो का सबसे बड़ा शेयर माने जाने वाले टाइटन कंपनी को लेकर ब्रोकरेज हाउस एमके ग्लोबल फाइनेंशियल सर्विसेज ने बड़ा अनुमान जताया है। ब्रोकरेज के मुताबिक, कंपनी के मुनाफे के अनुमान में आगे चलकर बढ़ोतरी हो सकती है और शेयर में दोबारा वैल्यूएशन रेटिंग भी देखने को मिल सकती है। हाल ही में किए गए चैनल चेक के आधार पर एमके का कहना है कि मार्च तिमाही में अब तक कंपनी की ग्रोथ रफ्तार दिसंबर तिमाही के मुकाबले और तेज दिख रही है। कंपनी के शेयर आज 4,150.20 रुपये पर ट्रेड कर रहे हैं।

क्या है ब्रोकरेज की राय

ब्रोकरेज के अनुसार दिसंबर तिमाही में कंपनी की ग्रोथ करीब 40 प्रतिशत रही थी, लेकिन मार्च तिमाही में इसमें और तेजी के संकेत मिल रहे हैं। इस बढ़त के पीछे कई कारण बताए गए हैं। इनमें स्टडेड ज्वेलरी की बेहतर बिक्री, प्रोडक्ट मिक्स में सुधार, गोल्ड एक्सचेंज प्रोग्राम और सेलिब्रिटी प्रमोशन जैसे कदम शामिल हैं। इसके साथ ही वित्त वर्ष की दूसरी छमाही में ग्राहकों का भरोसा भी बेहतर हुआ है, जिससे खरीदारी में तेजी आई है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गैस संकट के बीच इन कंपनियों के शेयर बने रॉकेट, 20% चढ़ा भाव, जानिए वजह

क्या है टारगेट प्राइस

एमके ग्लोबल ने टाटा ग्रुप की इस कंपनी के लिए 5,000 रुपये का टारगेट प्राइस दिया है। मौजूदा बाजार भाव करीब 4,046 रुपये के आसपास होने के हिसाब से इसमें लगभग 24 प्रतिशत तक की संभावित तेजी का अनुमान लगाया गया है। दिसंबर तिमाही के अंत तक रेखा झुनझुनवाला के पास टाइटन में करीब 5.31 प्रतिशत हिस्सेदारी थी। यह करीबन 47,184,470 शेयरों के बराबर है। बता दें कि गुरुवार के बाजार पूंजीकरण के आधार पर उनकी इस हिस्सेदारी की कीमत करीब 19,000 करोड़ रुपये से ज्यादा आंकी गई है। पिछले एक साल में टाइटन का शेयर लगभग 35 प्रतिशत तक चढ़ चुका है।

ब्रोकरेज की राय

हालांकि, ब्रोकरेज का कहना है कि सोने की कीमतों में तेज उछाल और कुछ समय तक कमजोर उपभोक्ता मांग के कारण कंपनी को 1 लाख रुपये से कम कीमत वाले ज्वेलरी सेगमेंट में चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। इसके बावजूद अन्य सेगमेंट, खासकर स्टडेड ज्वेलरी में ग्राहकों की संख्या लगातार बढ़ रही है। कंपनी अब हल्के वजन और कम कैरेट वाले ज्वेलरी डिजाइन पर ज्यादा ध्यान दे रही है ताकि कम बजट वाले ग्राहकों को भी आकर्षित किया जा सके।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:82 पैसे के शेयर को खरीदने की लूट, कंपनी देने जा रही डिविडेंड, लगा अपर सर्किट

ब्रोकरेज के मुताबिक, टाइटन अपने स्टोर नेटवर्क के बड़े विस्तार और रेनोवेशन पर भी काम कर रही है। इसका मकसद ग्राहकों के लिए अलग-अलग कैटेगरी के प्रोडक्ट्स को बेहतर तरीके से पेश करना और नए प्रतिस्पर्धियों के प्रभाव को कम करना है। कंपनी खास मौकों जैसे शादी के लिए अलग स्पेस और कलेक्शन तैयार कर रही है, जिससे ग्राहकों को बेहतर खरीदारी अनुभव मिल सके।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मोदी सरकार का बड़ा फैसला, रॉकेट बने इन कंपनियों के शेयर, 19% तक चढ़े शेयर के दाम

इसी रणनीति के तहत कंपनी अपने ज्वेलरी ब्रांड तनिष्क के तहत “Rivaah by Tanishq” नाम से खास शादी वाले ज्वेलरी स्टोर फॉर्मेट का भी प्रयोग कर रही है। अगर यह पायलट मॉडल सफल रहता है तो आने वाले समय में इसे देश के बड़े शहरों में तेजी से बढ़ाया जा सकता है। फिलहाल तनिष्क की कुल बिक्री में शादी से जुड़ी ज्वेलरी की हिस्सेदारी करीब 20 प्रतिशत है और कंपनी इसी सेगमेंट में और ज्यादा पकड़ बनाने की कोशिश कर रही है।

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,