NTPC Green Energy Ltd share surges 15 percent today power stocks in demand 15% चढ़ गया पावर कंपनी का यह शेयर, ₹103 पर आया भाव, आगे और खरीदने की मचेगी लूट!, Business Hindi News - Hindustan
More

15% चढ़ गया पावर कंपनी का यह शेयर, ₹103 पर आया भाव, आगे और खरीदने की मचेगी लूट!

Power Stock- बढ़ती गर्मी और बिजली की मांग में संभावित उछाल की उम्मीद के चलते निवेशकों ने इस सेक्टर में जमकर खरीदारी की। खासतौर पर एनटीपीसी ग्रीन एनर्जी के शेयरों में सबसे ज्यादा तेजी देखने को मिली और यह निफ्टी 500 के टॉप गेनर्स में शामिल रहा।

Thu, 12 March 2026 04:51 PMVarsha Pathak लाइव हिन्दुस्तान
share
15% चढ़ गया पावर कंपनी का यह शेयर, ₹103 पर आया भाव, आगे और खरीदने की मचेगी लूट!

NTPC Green Energy Ltd share: शेयर बाजार में आज गुरुवार, 12 मार्च को जहां ज्यादातर सेक्टर दबाव में नजर आए। वहीं, पावर सेक्टर के शेयरों में जोरदार तेजी देखने को मिली। बढ़ती गर्मी और बिजली की मांग में संभावित उछाल की उम्मीद के चलते निवेशकों ने इस सेक्टर में जमकर खरीदारी की। खासतौर पर एनटीपीसी ग्रीन एनर्जी के शेयरों में सबसे ज्यादा तेजी देखने को मिली और यह निफ्टी 500 के टॉप गेनर्स में शामिल रहा। कंपनी के शेयर आज 15% तक चढ़ गए और कारोबार के दौरान 103.25 रुपये के इंट्रा डे हाई पर पहुंच गए थे। इसके अलावा, जेएसडब्ल्यू एनर्जी, अदानी पावर, सीईएससी लिमिटेड, भारत हेवी इलेक्ट्रिकल लिमिटेड और टोरेंट पावर जैसे शेयर भी बढ़त के साथ कारोबार करते नजर आए।

तेजी की वजह

बाजार में तेजी की एक बड़ी वजह देश में गर्मी का जल्दी शुरू होना माना जा रहा है। तापमान बढ़ने के साथ ही बिजली की खपत तेजी से बढ़ने की उम्मीद है। इसके अलावा पश्चिम एशिया में चल रहे तनाव के कारण एलपीजी सप्लाई को लेकर भी चिंता बढ़ी है। ऐसे में कई जगहों पर लोग इलेक्ट्रिक कुकिंग उपकरणों का ज्यादा इस्तेमाल कर रहे हैं, जिससे बिजली की मांग और बढ़ सकती है। इन कारणों से निवेशकों का भरोसा पावर सेक्टर के शेयरों पर मजबूत हुआ है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गैस संकट के बीच इन कंपनियों के शेयर बने रॉकेट, 20% चढ़ा भाव, जानिए वजह

सरकार ने क्या कहा है

सरकार के मुताबिक, फिलहाल देश में कोयले का पर्याप्त भंडार मौजूद है। कोयला मंत्रालय ने बताया है कि भारत के पास करीब 210 मिलियन टन कोयले का स्टॉक है, जो लगभग 88 दिनों की जरूरत को पूरा करने के लिए पर्याप्त माना जा रहा है। हालांकि पिछले कुछ महीनों में लगातार बारिश और सर्दी के मौसम के कारण बिजली की मांग अपेक्षाकृत कम रही थी। चालू वित्त वर्ष में बिजली की अधिकतम मांग करीब 245 गीगावाट के आसपास रही, जबकि पहले इसका अनुमान 270 गीगावाट तक लगाया गया था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:रेखा झुनझुनवाला के पास हैं 4 करोड़ से ज्यादा शेयर, टाटा की कंपनी, ब्रोकरेज फिदा

बिजली उत्पादन के लिहाज से भी थर्मल पावर प्लांट फिलहाल ज्यादा सक्रिय नजर आ रहे हैं। थर्मल पावर प्लांट का प्लांट लोड फैक्टर (PLF) 70 प्रतिशत से ज्यादा है, जबकि सोलर और विंड एनर्जी प्लांट्स का PLF करीब 25 प्रतिशत के आसपास रहता है। इसका मतलब है कि अचानक बढ़ने वाली बिजली की मांग को पूरा करने में फिलहाल कोयला आधारित बिजली संयंत्र ज्यादा अहम भूमिका निभा सकते हैं।

मॉर्गन स्टेनली का अनुमान

ब्रोकरेज फर्म मॉर्गन स्टेनली का भी मानना है कि बिजली की मांग बढ़ने पर कोयला आधारित बिजली उत्पादन को अतिरिक्त लोड मिल सकता है। इससे पावर कंपनियों की कमाई में भी सुधार हो सकता है। ब्रोकरेज के मुताबिक अडानी पावर और जेएसडब्ल्यू एनर्जी को मजबूत मर्चेंट पावर रेवेन्यू का फायदा मिल सकता है, जबकि टाटा पावर को मुंद्रा प्रोजेक्ट से जुड़े मुद्दे के समाधान या बिजली कानून की धारा 11 के तहत संभावित फैसलों से लाभ हो सकता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सोने-चांदी के रेट में बड़ी गिरावट, चेक करें आज कितना सस्ता मिल रहा गोल्ड-सिल्वर
ये भी पढ़ें:करोड़ों किसानों के लिए खुशखबरी, कल पीएम मोदी डालेंगे खाते में ₹2000, चेक लिस्ट

मौसम एजेंसियों का भी अनुमान

इस बीच मौसम एजेंसियों का भी अनुमान है कि इस साल मार्च से मई के बीच तापमान सामान्य से ज्यादा रह सकता है। विश्व मौसम विज्ञान संगठन के मुताबिक कई जलवायु परिस्थितियों के कारण इस अवधि में जमीन के तापमान में औसत से ज्यादा बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। अगर ऐसा होता है तो आने वाले महीनों में बिजली की मांग तेजी से बढ़ सकती है, जिसका सीधा फायदा पावर सेक्टर की कंपनियों को मिल सकता है।

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,