Penny Stock DCM Financial Services rallied 72 Percent in 5 Days 5 दिन में ही 72% चढ़ गया यह पेनी स्टॉक, अभी 10 रुपये से कम है शेयर का दाम, Business Hindi News - Hindustan
More

5 दिन में ही 72% चढ़ गया यह पेनी स्टॉक, अभी 10 रुपये से कम है शेयर का दाम

पेनी स्टॉक डीसीएम फाइनेंशियल सर्विसेज में तूफानी तेजी देखने को मिल रही है। डीसीएम फाइनेंशियल सर्विसेज के शेयर शुक्रवार को BSE में 10% की तेजी के साथ 7.45 रुपये पर पहुंच गए हैं। कंपनी के शेयर 5 दिन में 72% चढ़ गए हैं।

Fri, 13 March 2026 11:30 AMVishnu Soni लाइव हिन्दुस्तान
share
5 दिन में ही 72% चढ़ गया यह पेनी स्टॉक, अभी 10 रुपये से कम है शेयर का दाम

Penny Stock: पेनी स्टॉक डीसीएम फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड पिछले कुछ दिन से रॉकेट सा उड़ रहा है। डीसीएम फाइनेंशियल सर्विसेज के शेयर शुक्रवार को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) में 10 पर्सेंट की तेजी के साथ 7.45 रुपये पर पहुंच गए हैं। डीसीएम फाइनेंशियल सर्विसेज के शेयर 5 दिन में 72 पर्सेंट चढ़ गए हैं। वहीं, पिछले एक हफ्ते में कंपनी के शेयरों में 77 पर्सेंट से अधिक की तेजी देखने को मिली है। कंपनी के शेयरों का 52 हफ्ते का हाई लेवल 9.11 रुपये है।

5 दिन में 72% चढ़ गए कंपनी के शेयर
पेनी स्टॉक डीसीएम फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड पिछले 5 दिन में 72 पर्सेंट उछल गया है। कंपनी के शेयर 9 मार्च 2026 को 4.33 रुपये पर थे। डीसीएम फाइनेंशियल सर्विसेज के शेयर 13 मार्च 2026 को 7.45 रुपये पर जा पहुंचे हैं। पिछले एक महीने में कंपनी के शेयरों में 73 पर्सेंट से अधिक की तेजी देखने को मिली है। अगर पिछले 6 महीने की बात करें तो डीसीएम फाइनेंशियल सर्विसेज (DCM Financial Services) के शेयरों में 30 पर्सेंट की तेजी आई है। पिछले एक साल में डीसीएम फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड के शेयरों में 28 पर्सेंट से अधिक की तेजी आई है। वहीं, पिछले दो साल में कंपनी के शेयर 34 पर्सेंट से ज्यादा चढ़ गए हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:8वां वेतन आयोग: फिटमेंट फैक्टर से लेकर OPS बहाली तक, जानें हर अपडेट

52 हफ्ते के निचले स्तर से 110% से ज्यादा उछल गए हैं शेयर
डीसीएम फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड के शेयर अपने 52 हफ्ते के निचले स्तर से 110 पर्सेंट से ज्यादा चढ़ गए हैं। डीसीएम फाइनेंशियल सर्विसेज के शेयर 30 जनवरी 2026 को 3.45 रुपये पर थे। कंपनी के शेयर 13 मार्च 2026 को 7.45 रुपये पर जा पहुंचे हैं। अगर पिछले 3 साल की बात करें तो डीसीएम फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड के शेयरों में 93 पर्सेंट की तेजी आई है। वहीं, पिछले 5 साल में कंपनी के शेयरों में 403 पर्सेंट से अधिक का उछाल देखने को मिला है। सितंबर 2025 तिमाही के शेयरहोल्डिंग पैटर्न के मुताबिक, कंपनी में प्रमोटर्स की हिस्सेदारी 39.50 पर्सेंट है, जबकि पब्लिक शेयरहोल्डिंग 60.50 पर्सेंट है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:एडोब के सीईओ शांतनु नारायण का 18 साल बाद इस्तीफा, शेयरों में आया भूचाल
ये भी पढ़ें:सोना-चांदी के क्या हैं आज के भाव, सस्ता हुआ या महंगा, चेक करें लेटेस्ट रेट

10 साल में शेयरों में 737% की तेजी
डीसीएम फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड (DCM Financial Services) के शेयर पिछले 10 साल में 737 पर्सेंट चढ़ गए हैं। कंपनी का मार्केट कैप शुक्रवार 13 मार्च 2026 को 13.99 करोड़ रुपये पहुंच गया है। डीसीएम फाइनेंशियल सर्विसेज नई दिल्ली बेस्ड नॉन-बैंकिंग फाइनेंशियल कंपनी है, यह डीसीएम ग्रुप से जुड़ी है। कंपनी इक्विपमेंट लीजिंग, हायर-परचेज, इंटर-कॉरपोरेट डिपॉजिट्स और बिल डिस्काउंटिंग समेत कई तरह की फाइनेंशियल सर्विसेज उपलब्ध कराती है।

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,