Olectra Greentech Ltd Share Price jumped upto 13 percent today company give clarifies इलेक्ट्रिक बस बनाने वाली कंपनी का शेयर 13% उछला, तेजी पर कंपनी को देनी पड़ी सफाई, Business Hindi News - Hindustan
More

इलेक्ट्रिक बस बनाने वाली कंपनी का शेयर 13% उछला, तेजी पर कंपनी को देनी पड़ी सफाई

Olectra Greentech Ltd Share Price: ओलेक्ट्रा ग्रीनटेक लिमिटेड के शेयरों की कीमतों में आज 13% तक की तेजी देखने को मिली है। इस उछाल के बाद कंपनी की तरफ से सफाई देनी पड़ी है। 

Fri, 20 March 2026 06:43 PMTarun Pratap Singh लाइव हिन्दुस्तान
share
इलेक्ट्रिक बस बनाने वाली कंपनी का शेयर 13% उछला, तेजी पर कंपनी को देनी पड़ी सफाई

Olectra Greentech Ltd Share Price: इलेक्ट्रिक बस बनाने वाली ओलेक्ट्रा ग्रीनटेक के शेयरों की कीमतों में आज शुक्रवार को तूफानी के तेजी देखने को मिली है। कंपनी के शेयर एक समय पर दिन में 13 प्रतिशत की अधिक की बढ़त हासिल करने में सफल हुए थे। ओलेक्ट्रा ग्रीनटेक लिमिटेड ने शेयरों में उछाल के बाद एक्सचेंज को सफाई प्रस्तुत की है।

बीएसई में ओलेक्ट्रा ग्रीनटेक लिमिटेड के शेयर 1004.50 रुपये के लेवल पर ओपन हुए थे। दिन में यह स्टॉक 13 प्रतिशत की उछाल के बाद 1130 रुपये के इंट्रा-डे हाई पर पहुंच गया। मार्केट के बंद होने के समय पर स्टॉक का भाव 9.62 प्रतिशत की तेजी के साथ 1095.90 रुपये के स्तर पर था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पेट्रोल के बाद इंडस्ट्रियल डीजल भी हुआ महंगा, दाम में करीब 22 रुपये बढ़ोतरी

कंपनी ने क्या कुछ कहा है?

ओलेक्ट्रा ग्रीनटेक लिमिटेड के शेयरों की ट्रेडिंग वॉल्यूम में इजाफे के बाद एक्सचेंज को स्पष्टीकरण देना पड़ा है। ओलेक्ट्रा ग्रीनटेक ने कहा, “कंपनी की तरफ दी गई सभी जानकारी सार्वजनिक डोमेन में उपलब्ध है। आज की तारीख में कोई भी ऐसी जानकारी या कीमत सबंधी बात लंबित नहीं है।” कंपनी ने आगे कहा, “हम स्पष्ट कर देना चाहते हैं कि ट्रेडिंग वॉल्यूम का बढ़ना पूरी तरह से मार्केट आधारित है।”

कंपनी को मिला 1800 करोड़ रुपये का ऑर्डर

फरवरी के महीने में इस कंपनी ने बताया था कि उन्हें 1800 करोड़ रुपये का काम तेलंगाना स्टेट रोड ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन से मिला है। इस ऑर्डर के तहत कंपनी को 1085 इलेक्ट्रिक बस की सप्लाई करनी है। इसमें 1025 बस (नॉन एसी) है। वहीं, 60 एसी बस (12 मीटर) है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:Flipkart में हुआ बड़ा इस्तीफा, IPO की तैयारी में जुटी हुई है कंपनी

दिसंबर तिमाही में कंपनी का प्रदर्शन कैसा?

अक्टूबर से दिसंबर 2025 के दौरान कंपनी का नेट प्रॉफिट 47 करोड़ रुपये रहा था। सालाना आधार पर कंपनी के नेट प्रॉफिट में 31 प्रतिशत का इजाफा हुआ है। चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में ओलेक्ट्रा ग्रीनटेक का रेवन्यू 664 करोड़ रुपये रहा है। जोकि बीते वित्त वर्ष के तीसरी तिमाही के 515 करोड़ रुपये की तुलना में काफी अधिक है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:एचडीएफसी बैंक के शेयरों को खरीदने का क्या यह है सही समय? 59% की तेजी की उम्मीद

शेयरों का प्रदर्शन कैसा?

पिछले एक हफ्ते में इस स्टॉक की कीमतों में 20 प्रतिशत की तेजी आई है। हालांकि, इसके बाद भी यह स्टॉक एक साल में 2.60 प्रतिशत निगेटिव रिटर्न ही दिया है। दो साल में ओलेक्ट्रा ग्रीनटेक के शेयरों की कीमतों में 35 प्रतिशत की गिरावट आई है। बता दें, 5 साल में ओलेक्ट्रा ग्रीनटेक लिमिटेड में शेयरों का भाव 418 प्रतिशत बढ़ा है।

(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,