after premium petrol industrial Diesel Price hike nearly 22 rupee per litre Diesel Price Hike: पेट्रोल के बाद इंडस्ट्रियल डीजल भी हुआ महंगा, दाम में करीब 22 रुपये बढ़ोतरी, Business Hindi News - Hindustan
More

Diesel Price Hike: पेट्रोल के बाद इंडस्ट्रियल डीजल भी हुआ महंगा, दाम में करीब 22 रुपये बढ़ोतरी

Diesel Price Hike: तेल कंपनियों ने प्रीमियम पेट्रोल के बाद इंडस्ट्रियल डीजल की कीमतों में भी इजाफा कर दिया है। करीब 22 रुपये प्रति लीटर दाम तेल कंपनियों ने बढ़ाया है। 

Fri, 20 March 2026 04:46 PMTarun Pratap Singh पीटीआई
share
Diesel Price Hike: पेट्रोल के बाद इंडस्ट्रियल डीजल भी हुआ महंगा, दाम में करीब 22 रुपये बढ़ोतरी

Diesel Price Hike: प्रीमियम पेट्रोल के बाद अब इंडस्ट्रियल डीजल की कीमतों में इजाफा किया गया है। पीटीआई की रिपोर्ट्स के अनुसार IOCL ने इंडस्ट्रियल डीजल का रेट बढ़ाकर 109.59 रुपये प्रति लीटर कर दिया है। पहले इसका रेट 87.67 रुपये प्रति लीटर था। यानी कीमतों में 21.92 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई है। बता दें, इंडस्ट्रियल डीजल का रेट बढ़ाने का सीधा असर उन कंपनियों पर पड़ेगा जो अधिक डीजल खरीदती हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:क्या होता है प्रीमियम पेट्रोल? कंपनियों ने ₹2.35 प्रति लीटर तक बढ़ाया दाम

कहां से होती है इंडस्ट्रियल डीजल की सप्लाई?

इंडस्ट्रियल डीजल की सप्लाई सामान्य पंप से नहीं होती है। यह सीधा कंपनी से कंपनी को जाता है। अधिक डीजल का प्रयोग करने वाली कंपनियों को अब ज्यादा पैसा खर्च करना होगा। आने वाले समय में इसका असर आम-आदमी की जेब पर भी पड़ेगा।

इंडस्ट्रियल डीजल महंगा होने की वजह से अब कंपनियों को इनपुट खर्च बढ़ेगा। जिससे उनके प्रोडक्ट्स की कीमतों में भी आने वाले समय में बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:Flipkart में हुआ बड़ा इस्तीफा, IPO की तैयारी में जुटी हुई है कंपनी

प्रीमियम पेट्रोल की कीमतों में हुई है बढ़ोतरी

आज 20 मार्च को ही तेल कंपनियों ने प्रीमियम पेट्रोल की कीमतों में 2.09 रुपये से 2.35 रुपये का इजाफा किया है। हालांकि, सामान्य पेट्रोल और डीजल की कीमतों में अब भी कोई बदलाव देखने को नहीं मिला है। लेकिन जिस तरह कच्चे तेल की कीमतों में पिछले दिनों इजाफा हुआ है इससे कंपनियों पर दबाव काफी बढ़ा है। अगर युद्ध जल्द समाप्त नहीं हुआ तो आने वाले समय में सामान्य पेट्रोल और डीजल की कीमतों में भी बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है।

पेट्रोलियम मंत्रालय ने कीमतों के बढ़ाए जाने पर क्या कहा?

मीडिया से बातचीत के दौरान पेट्रोलियम और नेचुरल गैस मिनिस्ट्री की ज्वाइंट सेक्रेटरी सुजाता शर्मा ने कहा, “प्रीमियम कैटगरी में कुछ इजाफे की जानकारी है। लेकिन यह देश के कुल पेट्रोल बिक्री का 2 से 4 प्रतिशत के बराबर है।” उन्होंने कहा कि सामान्य लोगों के लिए कीमतों में कोई बढ़ोतरी नहीं हुई है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:एचडीएफसी बैंक के शेयरों को खरीदने का क्या यह है सही समय? 59% की तेजी की उम्मीद

अप्रैल 2022 से नहीं बढ़ा है पेट्रोल और डीजल का रेट

तेल कंपनियों ने सामान्य पेट्रोल और डीजल की कीमतों अप्रैल 2022 के बाद कोई इजाफा नहीं किया है। तब से कीमतें स्थिर हैं। पिछले कुछ दिनों से भले ही तेल कंपनियों के ऊपर दबाव बढ़ा हो। लेकिन वित्त वर्ष 2024 में 81000 करोड़ रुपये का प्रॉफिट तेल कंपनियों को हुआ था। IOCL, BPCL और HPCL ने सिर्फ दिसंबर तिमाही में ही 23743 करोड़ रुपये का लाभ कमाया है।

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,