this is right time to buy HDFC Bank Share experts says buy it HDFC Bank के शेयरों को खरीदने का क्या यह है सही समय? एक्सपर्ट को 59% की तेजी की उम्मीद, Business Hindi News - Hindustan
More

HDFC Bank के शेयरों को खरीदने का क्या यह है सही समय? एक्सपर्ट को 59% की तेजी की उम्मीद

HDFC Bank के शेयरों में आज शुक्रवार को एक बार फिर से गिरावट देखने को मिली है। कंपनी के शेयर 2 प्रतिशत आज टूट चुके हैं। इससे पहले गुरुवार को बैंक के चेयरमैन अतनु चक्रवर्ती के अचानक हुए इस्तीफे के बाद शेयर 5 प्रतिशत लुढ़क गया था।

Fri, 20 March 2026 02:08 PMTarun Pratap Singh लाइव हिन्दुस्तान
share
HDFC Bank के शेयरों को खरीदने का क्या यह है सही समय? एक्सपर्ट को 59% की तेजी की उम्मीद

HDFC Bank के शेयरों में आज शुक्रवार को एक बार फिर से गिरावट देखने को मिली है। कंपनी के शेयर 2 प्रतिशत आज टूट चुके हैं। इससे पहले गुरुवार को बैंक के चेयरमैन अतनु चक्रवर्ती के अचानक हुए इस्तीफे के बाद शेयर 5 प्रतिशत तक लुढ़क गया था। मैनजमेंट मिल रहे लगातार आश्वासन के बावजूद भी HDFC Bank के शेयरों में गिरावट पर ब्रेक नहीं लग रहा है। मौजूदा समय में इस बैंक के शेयर दवाब में हैं। हालांकि, एक्सपर्ट्स की मानें तो आने वाले समय में यह बैंकिंग स्टॉक मोटा रिटर्न दे सकता है। चर्चित ब्रोकरेज हाउस की रिपोर्ट के अनुसार बैंकिंग स्टॉक 1240 रुपये तक जा सकता है। जोकि मौजूदा स्तर से 59 प्रतिशत अधिक है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:52 वीक हाई पर पहुंचा टाटा का यह स्टॉक, गुजरात से आई इस खबर ने किया गदगद

4 हफ्तों से हो रही बिकवाली

एचडीएफसी बैंक के शेयरों में बीते 4 हफ्तों से बिकवाली देखने को मिल रही है। इस हफ्ते दिग्गज प्राइवेट बैंक का शेयर 4.4 प्रतिशत टूट चुका है। इससे पहले पिछले हफ्ते यह बैंकिंग स्टॉक 4.7 प्रतिशत नीचे गिर गया था। यह लगातार चौथा हफ्ता है जब एचडीएफसी बैंक के शेयरों में गिरावट देखने को मिली है। बता दें, 6 में से 5 हफ्तों में HDFC Bank का शेयर नीचे ही आया है।

चार्ट पर ‘ओवरसोल्ड’ की स्थिति

सीएनबीसी टीवी18 की रिपोर्ट के अनुसार मौजूदा समय में एचडीएफसी का शेयर ‘ओवलसोल्ड’ जोन में है। बैंक का RSI इस समय 24 है। 30 की नीचे आने का मतलब स्टॉक ओवरसोल्ड की स्थिति में पहुंच गया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सोना आज ₹4297 हुआ सस्ता, 5 दिन में चांदी का रेट ₹19193 रुपये गिरा

एक्सपर्ट्स का भरोसा कायम

ब्रोकरेज हाउस जेफरिज ने एचडीएफसी बैंक के शेयरों को BUY रेटिंग दी है। ब्रोकरेज हाउस ने 1240 रुपये का टारगेट प्राइस सेट किया है। जोकि मौजूदा स्तर से 59 प्रतिशत अधिक है। ब्रोकरेज हाउस मोतीलाल ओसवाल ने भी एचडीएफसी बैंक के शेयरों को खरीदने की ही सलाह दी है। इस ब्रोकरेज हाउस का मानना है कि आने वाले समय में स्टॉक 39 प्रतिशत तक चढ़ेगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:47वीं बार डिविडेंड देने जा रही है नवरत्न कंपनी, रिकॉर्ड डेट का हुआ ऐलान

आज फिर से लुढ़का है HDFC Bank का शेयर

बीएसई में आज शुक्रवार को एचडीएफसी बैंक का शेयर 788 रुपये के स्तर पर खुला था। दिन में बैंक का शेयर 778.80 रुपये के इंट्रा-डे लो लेवल तक आ गया था। बता दें, एचडीएफसी बैंक का 52 वीक लो लेवल 772 रुपये है। वहीं, 52 वीक हाई 1020.35 रुपये है।

(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले सूझ-बूझ के साथ फैसला करें। यहां प्रस्तुत एक्सपर्ट्स के विचार निजी हैं। लाइव हिन्दुस्तान इस आधार पर शेयरों को खरीदने और बेचने की सलाह नहीं देता है।)

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,