Flipkart में हुआ बड़ा इस्तीफा, IPO की तैयारी में जुटी हुई है कंपनी, नए नाम का नहीं हुआ ऐलान
Flipkart IPO: फ्लिपकार्ट ग्रुप के सीएफओ श्रीराम वेंकटरमण ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। कंपनी IPO लाने की तैयारी में जुटी हुई है। रिपोर्ट के अनुसार इस साल के अंततक या फिर 2027 की शुरुआत में कंपनी का आईपीओ आ सकता है।

Flipkart IPO: फ्लिककार्ट ग्रुप के सीएफओ श्रीराम वेंकटरमण ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। आज यानी शुक्रवार को इसकी जानकारी कंपनी ने साझा की है। अंतरिम तौर पर फ्लिकार्ट के सीएफओ रवि अय्यर बड़े स्तर पर ग्रुप के वित्तीय जिम्मेदारियों को संभालेंगे। बता दें, ग्रुप सीएफओ ने ऐसे समय में इस्तीफा दिया है जब कंपनी आईपीओ की तैयारी में जुटी हुई है।
तय नहीं हुआ अगला ग्रुप सीएफओ
पिछले एक दशक से वेंकटरमण फ्लिपकार्ट से जुड़े हुए थे। वो भी अगले कुछ महीने कंपनी के साथ बने रहेंगे। फ्लिपकार्ट में उनकी जगह आने वाले समय में कौन लेगा इसकी जानकारी अभी तक कंपनी ने नहीं दी है।
फ्लिपकार्ट ने जारी बयान में कहा है, “श्रीराम अगले कुछ महीने कंपनी के साथ रहेंगे। जब तक यह ट्रांजिशन ठीक तरीके से पूरा नहीं हो जाता है। इस दौरान फ्लिपकार्ट के CFO रवि अय्यर बडे़ स्तर के वित्तीय फैसले लेंगे।” फ्लिपकार्ट ने निशांत वर्मन को सीनियर वाइस प्रेसीडेंट नियुक्त किया है। उन्हें कॉरपोरेट डेवलपमेंट और पार्टनरशिप की जिम्मेदारी मिली है।
कब तक आ सकता है Flipkart IPO
ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के अनुसार ई-कॉमर्स कंपनी अगले महीने से आईपीओ की तैयारियों में जुटेगी। मामले की जानकारी रखने वाले व्यक्तियों के अनुसार फ्लिकार्ट ने बैंकर्स और निवेशकों के साथ अनौपचारिक बातचीत की है। फ्लिपकार्ट का आईपीओ इस साल के अंततक या फिर अगले साल के शुरुआत में आ सकता है।
कंपनी में होने जा रही है छंटनी
इस साल कंपनी बड़ी छंटनी करने जा रही है। प्रदर्शन के आधार पर फ्लिपकार्ट की तरफ से 400 से 500 लोग निकाले जाएंगे। यह फ्लिपकार्ट के कुल वर्क फोर्स का 3 से 4 प्रतिशत के बराबर है।
कंपनी की आर्थिक स्थिति कैसी?
वित्त वर्ष 2025 के दौरान इस कंपनी का कुल 5189 करोड़ रुपये रहा था। इससे एक साल पहले कंपनी का घाटा 4248.30 करोड़ रुपये रहा था। वित्त वर्ष 2025 में ई-कॉमर्स कंपनी का रेवन्यू 17.30 प्रतिशत की बढ़ोतरी के बाद 82787.30 करोड़ रुपये रहा था। वित्त वर्ष 2024 में कंपनी का रेवन्यू 70541.90 करोड़ रुपये रहा था।
(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)




साइन इन