सोने-चांदी के रेट में बड़ी गिरावट, चेक करें आज कितना सस्ता मिल रहा गोल्ड-सिल्वर
Gold Silver Price: सोने-चांदी के रेट में आज गुरुवार 12 मार्च को बड़ा बदलाव देखने को मिला। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, आज 999 प्यूरिटी वाला सोना 159,624 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर आ मिल रहा है।

Gold Silver Price: सोने-चांदी के रेट में आज गुरुवार 12 मार्च को बड़ा बदलाव देखने को मिला। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, आज 999 प्यूरिटी वाला सोना 159,624 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर आ मिल रहा है। इससे पहले बीते बुधवार को यह 160230 रुपये प्रति 10 ग्राम पर मिल रहा था। यानी आज यह 606 रुपये सस्ता हुआ है। 995 प्यूरिटी वाले के गोल्ड के भाव की बात करें तो आज यह 158,985 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है और इसमें 603 रुपये की गिरावट देखी गई है। बता दें कि बुधवार को इसकी कीमत 159588 रुपये थी।
वहीं, 916 प्यूरिटी वाला गोल्ड आज 146,216 रुपये प्रति 10 गाम के भाव पर बिक रहा है। इसका पिछला बंद प्राइस 146771 रुपये प्रति 10 ग्राम था। यानी आज यह 555 रुपये सस्ता हुआ है। वहीं, bullions.co.in के मुताबिक, आज 24 कैरेट के सोने के दाम में 450 रुपये की बड़ी गिरावट देखी गई है और यह 162,160 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है।
चेक करें चांदी के रेट
आईबीजेए के मुताबिक, अगर चांदी की कीमत की बात करें तो आज एक किलो चांदी की कीमत 263,800 रुपये है। इससे पहले बीते बुधवार को यह 266010 रुपये प्रति किलो के हिसाब से बिक रही थी। यानी आज चांदी के दाम में 2210 रुपये प्रति किलो की गिरावट देखी गई है। वहीं, बुलियंस.को पर चांदी 269,460 रुपये प्रति किलो के हिसाब से बिक रही है। इसमें 110 रुपये की गिरावट दर्ज की गई है। बता दें कि आईबीजेए दिन में दो बार सोने- चांदी के रेट जारी करता है।
क्या है एक्सपर्ट की राय
विश्लेषकों ने कहा कि चांदी पर दबाव बना रहा, क्योंकि निवेशकों ने अपना ध्यान अमेरिकी डॉलर की ओर मोड़ दिया है। अमेरिकी डॉलर की चाल अक्सर कीमती धातुओं जैसी गैर-लाभकारी संपत्तियों की मांग को प्रभावित करती है। ऑग्मोंट की शोध प्रमुख, रेनिशा चैनानी ने कहा, ''चांदी की कीमतें इस समय कई तरह के वृहद आर्थिक कारकों से प्रभावित हो रही हैं। एक तरफ, पश्चिम एशिया में बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव के कारण सुरक्षित-निवेश वाली संपत्तियों की मांग बनी हुई है। वहीं दूसरी ओर, डॉलर के मजबूत होने तथा बॉन्ड प्रतिफल में बढ़ोतरी के कारण चांदी की कीमतों में ज्यादा उछाल नहीं आ पा रहा है।''




साइन इन