PM modi transferred 2000 rupees under pm kisan scheme tomorrow 13 march check beneficiaries list करोड़ों किसानों के लिए खुशखबरी, कल पीएम मोदी डालेंगे खाते में ₹2000, चेक करें लिस्ट, Business Hindi News - Hindustan
More

करोड़ों किसानों के लिए खुशखबरी, कल पीएम मोदी डालेंगे खाते में ₹2000, चेक करें लिस्ट

PM Kisan 22nd Installment Date: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार 13 मार्च 2026 को किसानों के लिए बड़ी सौगात देने जा रहे हैं। केंद्र सरकार ने घोषणा की है कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM-Kisan) योजना की 22वीं किस्त इसी दिन जारी की जाएगी।

Thu, 12 March 2026 11:30 AMVarsha Pathak लाइव हिन्दुस्तान
share
करोड़ों किसानों के लिए खुशखबरी, कल पीएम मोदी डालेंगे खाते में ₹2000, चेक करें लिस्ट

PM Kisan 22nd Installment Date: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार 13 मार्च 2026 को किसानों के लिए बड़ी सौगात देने जा रहे हैं। केंद्र सरकार ने घोषणा की है कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM-Kisan) योजना की 22वीं किस्त इसी दिन जारी की जाएगी। पीएम मोदी असम के गुवाहाटी दौरे के दौरान देशभर के किसानों के बैंक खातों में सीधे 2,000 रुपये ट्रांसफर करेंगे। पीएम नरेंद्र मोदी इस योजना के तहत 9.32 करोड़ पंजीकृत किसानों के बैंक खातों में सीधे पैसा ट्रांसफर करेंगे।

लिस्ट से हटाए गए इन किसानों के नाम

सरकार ने डेटा की जांच के दौरान बड़ी संख्या में ऐसे नाम हटाए हैं जो योजना के नियमों के मुताबिक पात्र नहीं पाए गए। इसी वजह से लाभार्थियों की सूची लगातार अपडेट की जा रही है। दरअसल, सरकारी जानकारी बताती है कि पिछले कुछ किस्तों के दौरान लगभग 1.12 करोड़ किसानों के नाम लाभार्थी सूची से हटाए गए हैं। उदाहरण के तौर पर अप्रैल-जुलाई 2022 की 11वीं किस्त में करीब 10.48 करोड़ किसानों को पैसा मिला था, जबकि अगस्त-नवंबर 2025 की 21वीं किस्त में यह संख्या घटकर लगभग 9.35 करोड़ रह गई। अधिकारियों का कहना है कि सत्यापन के दौरान कई ऐसे मामले सामने आए जो योजना के “एक्सक्लूजन क्राइटेरिया” में आते थे, इसलिए उन्हें सूची से हटाया गया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:डेट कंफर्म: इस दिन आएगी पीएम किसान की 22वीं किस्त, किसानों का इंतजार खत्म

e-KYC कराना है जरूरी

सरकार ने यह भी साफ कर दिया है कि योजना का लाभ पाने के लिए e-KYC कराना अनिवार्य है। जिन किसानों ने अभी तक e-KYC पूरा नहीं किया है, उन्हें किस्त मिलने में दिक्कत हो सकती है। किसान PM-Kisan पोर्टल पर OTP के जरिए e-KYC कर सकते हैं। अगर मोबाइल पर OTP नहीं आ रहा है या कोई तकनीकी समस्या है तो नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) पर जाकर बायोमेट्रिक e-KYC भी कराया जा सकता है। अगर कोई किसान यह जानना चाहता है कि उसका नाम लाभार्थी सूची में है या नहीं, तो वह आसानी से ऑनलाइन चेक कर सकता है। इसके लिए PM-Kisan की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ‘Beneficiary List’ सेक्शन में राज्य, जिला, ब्लॉक और गांव की जानकारी भरनी होगी। इसके बाद गांव के सभी लाभार्थियों की सूची दिखाई देगी। इसके अलावा ‘Beneficiary Status’ विकल्प में आधार नंबर, बैंक खाता या मोबाइल नंबर डालकर भुगतान की स्थिति भी देखी जा सकती है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:इस दिन तक आ सकती है पीएम किसान की 22वीं किस्त, करोड़ों किसानों के लिए जरूरी खबर

क्या है योजना

बता दें कि PM-Kisan योजना 2019 में शुरू की गई थी। इसके तहत पात्र किसान परिवारों को सालाना 6,000 रुपये की आर्थिक मदद दी जाती है, जो 2-2 हजार रुपये की तीन किस्तों में सीधे बैंक खाते में भेजी जाती है। सरकार का कहना है कि इस योजना का उद्देश्य छोटे और सीमांत किसानों को खेती के खर्चों में सहारा देना और उनकी आर्थिक स्थिति को मजबूत करना है। इसलिए किसानों को सलाह दी जा रही है कि वे जल्द से जल्द e-KYC पूरा करें और अपने बैंक व आधार विवरण सही रखें, ताकि 22वीं किस्त का पैसा समय पर उनके खाते में पहुंच सके।

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,