Nifty can fall below 19000 in worst case GFC like scenario warns Bernstein check detail अभी और क्रैश होगा शेयर बाजार? 19000 अंक के नीचे तक जा सकता है निफ्टी, Business Hindi News - Hindustan
More

अभी और क्रैश होगा शेयर बाजार? 19000 अंक के नीचे तक जा सकता है निफ्टी

भारतीय शेयर बाजार के प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स ने अपने ऑल टाइम हाई से 12000 अंकों की गिरावट देखी है तो निफ्टी भी बुरी तरह बिखर चुका है। इस माहौल के बीच अब वैश्विक ब्रोकरेज फर्म बर्नस्टीन ने जो चेतावनी दी है, उससे निवेशकों की टेंशन बढ़ सकती है।

Wed, 25 March 2026 07:21 PMDeepak Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share
अभी और क्रैश होगा शेयर बाजार? 19000 अंक के नीचे तक जा सकता है निफ्टी

ईरान की इजराइल और अमेरिका से जंग ने दुनियाभर के शेयर बाजार को रेंगने पर मजबूर कर दिया है। इससे भारतीय शेयर बाजार भी अछूता नहीं है। भारतीय शेयर बाजार के प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स ने अपने ऑल टाइम हाई से 12000 अंकों की गिरावट देखी है तो निफ्टी भी बुरी तरह बिखर चुका है। इस माहौल के बीच अब वैश्विक ब्रोकरेज फर्म बर्नस्टीन ने जो चेतावनी दी है, उससे निवेशकों की टेंशन बढ़ सकती है।

क्या कहा ब्रोकरेज ने?

बर्नस्टीन ने कहा कि भले ही ईरान से जुड़ा मौजूदा युद्ध जल्द खत्म हो जाए लेकिन इसके असर भारत की अर्थव्यवस्था पर गहरे और दूरगामी हो सकते हैं। ब्रोकरेज के अनुसार यह संघर्ष लंबा खिंचता है और कच्चे तेल (क्रूड) की कीमतें ऊंचे स्तर पर बनी रहती हैं तो यह भारत के लिए 2008 के वैश्विक वित्तीय संकट (GFC) जैसा झटका बन सकता है। ऐसी स्थिति में ना सिर्फ भारत की आर्थिक वृद्धि दर में बड़ी गिरावट आ सकती है बल्कि शेयर बाजार भी क्रैश हो सकता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:7.1% की रफ्तार से बढ़ेगी भारत की इकोनॉमी, ग्लोबल टेंशन के बीच आया पॉजिटिव अनुमान

ब्रोकरेज के मुताबिक आर्थिक वृद्धि दर करीब 5% या उससे नीचे आ जाए तो हैरानी नहीं होगी। ब्रोकरेज के मुताबिक महंगाई 10% के आसपास पहुंचने का खतरा रहेगा। बर्नस्टीन ने यह भी चेताया कि हालात ऐसे रहे तो रुपया, डॉलर के मुकाबले 110 के पार जा सकता है। शेयर बाजार को लेकर ब्रोकरेज ने कहा कि निफ्टी का साल के अंत का टारगेट घटाकर 26000 कर दिया है, जो पहले 28100 था। ब्रोकरेज के मुताबिक सबसे खराब स्थिति में निफ्टी 20000 अंक से नीचे आ सकता है। गिरावट ऐसी भी हो सकती है कि निफ्टी 19000 अंक से नीचे आ जाए।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:40% से ज्यादा उछलेगा दिग्गज कंपनी का शेयर? ब्रोकरेज ने कहा- मुनाफे के लिए खरीदो

महंगाई है सबसे बड़ा खतरा

वैश्विक ब्रोकरेज फर्म बर्नस्टीन के मुताबिक महंगाई बड़ा खतरा है। पिछले कुछ समय से भारत में महंगाई नियंत्रित थी, खासकर खाद्य महंगाई में गिरावट देखी गई। लेकिन अब ऊंचे क्रूड के कारण परिवहन, ईंधन और अन्य क्षेत्रों में कीमतें बढ़ सकती हैं इसके साथ ही मौसम भी जोखिम बढ़ा रहा है। इस साल बारिश कम हो सकती है और खाद्य कीमतें बढ़ सकती हैं। इन कारकों के चलते महंगाई RBI के 6% के दायरे को पार कर सकती है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:शेयर बाजार में हलचल, जेरोधा के को-फाउंडर ने ट्रेडर्स को किया अलर्ट

ब्रोकरेज ने कहा कि चालू खाता अब दोस्त से दुश्मन बनता जा रहा है। बर्नस्टीन का कहना है कि भारत ने पिछले दो वित्तीय वर्षों में मजबूत सेवा निर्यात और रेमिटेंस की बदौलत चौथी तिमाही में सरप्लस दर्ज किया था लेकिन अब उसे दोहरी मार झेलनी पड़ रही है। एक तरफ तो कच्चे तेल की ऊंची कीमतों के कारण आयात बढ़ने से व्यापार घाटा बढ़ रहा है और दूसरी तरफ मध्य-पूर्व में चल रही उथल-पुथल के कारण खाड़ी देशों से आने वाला रेमिटेंस कम हो गया है।

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,