Gold Price: सोने और चांदी की कीमतों में उछाल, गोल्ड 2384 रुपये और सिल्वर 6368 रुपये हुआ महंगा, फटाफट चेक करें नए रेट
Gold Price Today: गुरुवार की तुलना में आज सोमवार को सोने और चांदी की कीमतों में तेजी देखने को मिली है। गोल्ड का रेट 2 रुपये से अधिक और चांदी का रेट 6 हजार रुपये से अधिक बढ़ चुका है।

Gold Price Today: सोने की कीमतों में आज तेजी देखने को मिली है। चांदी का रेट भी गुरुवार के मुकाबले 6 हजार रुपये बढ़ चुका है। इंडियन बुलियन ज्वैलर्स एसोसिएशन ने कीमतों का ऐलान कर दिया है। गुरुवार की तुलना में आज सोने और चांदी का रेट बढ़ा हुआ है। बता दें, शुक्रवार से लेकर रविवार तक छुट्टी की वजह से IBJA ने नई कीमतें जारी नहीं की थी।
2384 रुपये महंगा हुआ सोने
गुरुवार की तुलना में आज 24 कैरेट गोल्ड का रेट 2384 रुपये प्रति 10 ग्राम बढ़ गया है। IBJA के अनुसार 24 कैरेट गोल्ड का रेट 147891 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर पहुंच गया है। इससे पहले गुरुवार को सोने का भाव 145507 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर था।
23 से 14 कैरेट गोल्ड का क्या है आज रेट (Gold Rate)
बुलियन मार्केट में 23 कैरेट गोल्ड का रेट 147299 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर आज है। 22 कैरेट गोल्ड का रेट 135468 रुपये, 18 कैरेट गोल्ड का रेट 110918 रुपये और 14 कैरेट गोल्ड रेट 86516 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
चांदी की कीमतों में 6368 रुपये की उछाल (Silver Price)
सोने की तरह चांदी की कीमतों में भी आज उछाल देखने को मिली है। चांदी का रेट 231028 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर पहुंच गया है। वहीं, गुरुवार को यह 224660 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर था। यानी गुरुवार को मुकाबले आज चांदी की कीमतों में 6368 रुपये की तेजी दर्ज की गई है।
1 अप्रैल से अब भी सस्ता है रेट
इस महीने की शुरुआत यानी 1 अप्रैल को सोने का भाव 149569 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर था। वहीं, चांदी 1 अप्रैल को 239483 रुपये प्रति किलोग्राम के हिसाब से बिक रही थी। बता दें, 1 अप्रैल की तुलना में आज भी सोना 1678 रुपये सस्ता है। वहीं, चांदी 8455 रुपये सस्ती है।
युद्ध की वजह से दुनिया भर में इस समय अनिश्चितता का महौल बना हुआ है। निवेशक सोने और चांदी की जगह डॉलर को ज्यादा तरजीह दे रहे हैं। जिसकी वजह से रिकॉर्ड हाई की तुलना में सोने की कीमतों में भारी गिरावट देखने को मिली है। इसके अलावा मुनाफावसूली ने गोल्ड के रेट को नीचे लाने में काफी मदद की है।
(यह निवेश की सलाह नहीं है। सोने और चांदी की कीमतों उतार और चढ़ाव का सिलसिला जारी रहता है।)




साइन इन