Multibagger Stock Ideaforge Technology Ltd share jumps 8 percent money double in 1 months Multibagger Stock: ड्रोन बनाने वाली कंपनी का शेयर 8% चढ़ा, 1 महीने में पैसा डबल, तेजी के पीछे की वजह क्या?, Business Hindi News - Hindustan
More

Multibagger Stock: ड्रोन बनाने वाली कंपनी का शेयर 8% चढ़ा, 1 महीने में पैसा डबल, तेजी के पीछे की वजह क्या?

Multibagger Stock: ड्रोन बनाने वाली कंपनी Ideaforge Technology Ltd के शेयरों की कीमतों में 8 प्रतिशत से अधिक की तेजी देखने को मिली है। कंपनी के शेयर 52 वीक हाई पर पहुंच गए। 

Tue, 5 May 2026 11:55 AMTarun Pratap Singh लाइव हिन्दुस्तान
share
Multibagger Stock: ड्रोन बनाने वाली कंपनी का शेयर 8% चढ़ा, 1 महीने में पैसा डबल, तेजी के पीछे की वजह क्या?

Multibagger Stock: ड्रोन बनाने वाली कंपनी आइडियाफोर्ज टेक के शेयरों की कीमतों में आज 8 प्रतिशत से अधिक की तेजी देखने को मिली है। जिसके बाद कंपनी के शेयर बीएसई में 52 वीक हाई पर पहुंच गए हैं। Ideaforge Technology Ltd के शेयरों की कीमतों में उछाल के पीछे की वजह तिमाही नतीजे हैं। बता दें, Ideaforge Technology Ltd के शेयरों की कीमतों में लगातार 6वें कारोबारी दिन तेजी देखने को मिली है। पिछले कारोबारी सत्र के दौरान इस ड्रोन बनाने वाली कंपनी का शेयर 20 प्रतिशत चढ़ गया था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:टाटा के सुस्त शेयर ने 11% से अधिक की लगाई छलांग, Q4 रिजल्ट से गदगद निवेशक

निवेशकों में खरीदने की होड़ (Ideaforge Technology Ltd Share)

बीएसई में आज मंगलवार को कंपनी के शेयर 757.20 रुपये के स्तर पर खुले थे। दिन में कंपनी के शेयरों का भाव 8.82 प्रतिशत की तेजी के बाद 795.60 रुपये के स्तर पर पहुंच गया। यह बीएसई में कंपनी का 52 वीक हाई है। बता दें, Ideaforge Technology Ltd का 52 वीक लो लेवल 356 रुपये है। कंपनी का मार्केट कैप 3399.97 करोड़ रुपये का है।

मार्च तिमाही में कंपनी को कितना प्रॉफिट हुआ? (Ideaforge Technology Ltd q4 profit)

Ideaforge Technology Ltd को मार्च तिमाही के दौरान कुल 60 करोड़ रुपये का नेट प्रॉफिट हुआ था। एक साल पहले इसी तिमाही में कंपनी को 26 करोड़ रुपये के घाटा का सामना करना पड़ा था। रेवन्यू के मोर्चे पर भी कंपनी को बड़ी राहत मिली है। सालाना आधार पर Ideaforge Technology Ltd का रेवन्यू 600 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ 141 करोड़ रुपये के स्तर पर पहुंच गया। एक साल पहले इसी तिमाही में यह 20 करोड़ रुपये था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पेट्रोल 14 रुपये, डीजल ₹18 होगा महंगा? चुनाव खत्म; बढ़ोतरी के लिए रहें तैयार!

ड्रोन बनाने वाली कंपनी का EBITDA मार्च तिमाही के दौरान 62 करोड़ रुपये रहा है। इसके पहले के वित्त वर्ष की आखिरी तिमाही में यह EBITDA लॉस 22 करोड़ रुपये रहा था।

आइडिया फोर्ज के शेयरों का प्रदर्शन (Ideaforge Technology Ltd share performance)

1 साल में कंपनी के शेयरों की कीमतों में 105 प्रतिशत की तेजी आई है। जिसकी वजह से पोजीशनल निवेशकों का पैसा दोगुना हो चुका है। 3 महीने में कंपनी के शेयरों का भाव 81 प्रतिशत बढ़ा है। वहीं, महज एक महीने में ही यह स्टॉक 99.40 प्रतिशत का रिटर्न देने में सफल रहा है। बता दें, दो साल में Ideaforge Technology Ltd के शेयरों का दाम 13.04 प्रतिशत बढ़ा है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:2 टुकड़ों में शेयरों का बंटवारा, मिलेंगे 1 पर 3 शेयर बोनस, आपका है कंपनी पर दांव

मार्च तिमाही की शेयरहोल्डिंग्स के अनुसार कंपनी में प्रमोटर्स की हिस्सेदारी 33.34 प्रतिशत है। जबकि पब्लिक के पास 66.66 प्रतिशत हिस्सा था।

(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,