multibagger Stock Deep Industries share jumps 9 percent after getting work from ONGC 624% तक का रिटर्न, अब ONGC ने दिया कंपनी को काम, आज शेयर 9% तक चढ़े, Business Hindi News - Hindustan
More

624% तक का रिटर्न, अब ONGC ने दिया कंपनी को काम, आज शेयर 9% तक चढ़े

Multibagger Stock: मल्टीबैगर स्टॉक Deep Industries के शेयरों में आज 9 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है। निवेशक ONGC से वर्क ऑर्डर मिलने से काफी खुश हैं। 

Tue, 7 April 2026 04:10 PMTarun Pratap Singh मिंट
share
624% तक का रिटर्न, अब ONGC ने दिया कंपनी को काम, आज शेयर 9% तक चढ़े

Multibagger Stock: दीप इंडस्ट्रीज (Deep Industries) के शेयरों की कीमतों में 9.5 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है। कंपनी को ओएनजीसी से बड़ा वर्क ऑर्डर मिला है। जिसकी वजह से शेयरों उछाल दर्ज की गई है। बीएसई में आज मंगलवार को कंपनी का शेयर बीएसई में 454.15 रुपये के लेवल पर खुला था। दिन में कंपनी के शेयरों का भाव दिन में 9.5 प्रतिशत की तेजी के साथ 487.10 रुपये के स्तर पर पहुंच गया। हालांकि, इसके बाद कंपनी के शेयरों में नरमी देखने को मिली है। 3 बजे स्टॉक का 470 रुपये से अधिक के लेवल पर पर ट्रेड कर रहे थे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:धाकड़ डिफेंस कंपनी को मिला अमोनिया डुअल-फ्यूल बल्क कैरियर का ऑर्डर, 5% चढ़ा शेयर

क्या मिला है काम?

कंपनी ने एक्सचेंज को दी जानकारी में बताया है कि नेचुरल गैस कंप्रेसर, गैस डिहाइड्रेशन और HC ड्यू प्वाइंट से जुड़ी सर्विसेज का काम मिला है। कंपनी को यह काम मल्लेश्वरम फील्ड में मिला है।

फरवरी में मिला था बड़ा काम

इससे पहले कंपनी को 148 करोड़ रुपये का काम ऑयल इंडिया में मिला था। यह वर्क ऑर्डर फरवरी में अवार्ड हुआ था। इस वर्क ऑर्डर को कंपनी को असम और अरुणांचल प्रदेश में करना है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सोने का रेट 3364 रुपये गिरा, चांदी हुई 8401 रुपये सस्ती, चेक करें आज का दाम

कंपनी की वित्तीय स्थिति कैसी?

दिसंबर तिमाही में कंपनी का नेट प्रॉफिट 49.80 प्रतिशत बढ़ गया है। चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में कंपनी का रेवन्यू 43.1 प्रतिशत के इजाफे के बाद 221.50 करोड़ रुपये रहा था। बता दें, कंपनी का EBITDA सालाना आधार पर 46.30 प्रतिशत के इजाफे के बाद 110.10 करोड़ रुपये दिसंबर तिमाही में रहा।

शेयरों में 2472% तक की तेजी

हालिया सालों में कंपनी के शेयरों की कीमतों में तूफानी तेजी देखने को मिली है। अप्रैल 2021 में कंपनी के शेयरों का भाव 21.85 रुपये के लेवल पर था। जोकि जनवरी 2025 में स्टॉक का भाव 2472 प्रतिशत चढ़ा है। कंपनी के शेयरों का आल टाइम हाई 624.50 रुपये रहा है। बता दें, 2021 में कंपनी के शेयरों का भाव 123 प्रतिशत बढ़ा है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:5 साल में 1092% का रिटर्न, आज 15% चढ़ा मल्टीबैगर स्टॉक

पिछले एक साल में दीप इंडस्ट्रीज के शेयरों की कीमतों में 11.66 प्रतिशत की तेजी देखी गई है। इस दौरान सेंसेक्स इंडेक्स में 2.02 प्रतिशत का रिटर्न मिला है।

(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,