सोने का रेट 3364 रुपये गिरा, चांदी हुई 8401 रुपये सस्ती, चेक करें आज का दाम
Gold Price Today: इस महीने की शुरुआत यानी 1 अप्रैल को सोने का रेट 150853 रुपये प्रति 10 ग्राम था। तब से आज तक सोने की कीमतों में 3364 रुपये की गिरावट आई है। तब से अबतक चांदी की कीमतों में 8401 रुपये प्रति किलोग्राम की गिरावट देखने को मिली है।
Gold Price Today: सोने की कीमतों में आज गिरावट देखने को मिली है। इंडियन बुलियन ज्वैलर्स एसोसिएशन की तरफ से आज मंगलवार को कीमतों का ऐलान कर दिया गया है। IBJA रेट्स के अनुसार 24 कैरेट गोल्ड का रेट 147489 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर है। वहीं, कल शाम को 24 कैरेट गोल्ड का रेट 148899 रुपये प्रति 10 ग्राम था। यानी कल के मुकाबले आज सोने की कीमतों में 1410 रुपये प्रति 10 ग्राम की गिरावट दर्ज की गई है। बता दें, सोने की तरह चांदी भी सस्ता हुई है।
23 कैरेट, 22 कैरेट, 18 कैरेट और 14 कैरेट क्या रेट?
इंडियन बुलियन ज्वैलर्स एसोसिएशन की तरफ से जारी कीमतों के अनुसार 23 कैरेट गोल्ड का आज मंगलवार को 146898 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर है। वहीं, 22 कैरेट गोल्ड 135100 रुपये, 18 कैरेट गोल्ड का रेट 110617 रुपये और 14 कैरेट गोल्ड का रेट 86281 रुपये प्रति 10 ग्राम के लेवल पर है।
चांदी का क्या आज का रेट? (Silver Price Today)
IBJA के अनुसार 1 किलोग्राम चांदी का रेट 231435 रुपये है। इससे पहले सोमवार की शाम को चांदी का रेट 234043 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर था। चांदी की कीमतों में कल के मुकाबले आज 2608 रुपये की गिरावट देखने को मिली है।
1 अप्रैल के मुकाबले कितना गिरा दाम
इस महीने की शुरुआत यानी 1 अप्रैल को सोने का रेट 150853 रुपये प्रति 10 ग्राम था। तब से आज तक सोने की कीमतों में 3364 रुपये की गिरावट आई है। तब से अबतक चांदी की कीमतों में 8401 रुपये प्रति किलोग्राम की गिरावट देखने को मिली है। बता दें, 1 अप्रैल को चांदी का रेट 239836 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर था।
क्यों गिर रहा है सोने का दाम
सोने की कीमतों में गिरावट के पीछे की वजह युद्ध है। जिसके कारण इंटरनेशनल मार्केट में कच्चे तेल का रेट 110 डॉलर प्रति बैरल को क्रॉस कर गया है। युद्ध की वजह से सही डॉलर लगातार मजबूत हो रहा है। जिसका नकारात्मक असर सोना पर पड़ा है। निवेशक सोने की जगह डॉलर में इन्वेस्टमेंट करना पसंद करते हैं।
(यह सोने और चांदी में निवेश की सलाह नहीं है। सोने और चांदी की कीमतों में तेजी और गिरावट के पीछे कई कारण होते हैं। ऐसे में किसी भी इन्वेस्टमेंट से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)




साइन इन