Swan Defence Share Price jumped 5 percent company gets dual-fuel ammonia bulk carriers order धाकड़ डिफेंस कंपनी को मिला अमोनिया डुअल-फ्यूल बल्क कैरियर का ऑर्डर, 5% चढ़ा शेयर, 1 साल में 1602% का रिटर्न, Business Hindi News - Hindustan
More

धाकड़ डिफेंस कंपनी को मिला अमोनिया डुअल-फ्यूल बल्क कैरियर का ऑर्डर, 5% चढ़ा शेयर, 1 साल में 1602% का रिटर्न

Swan Defence Share Price: स्वान डिफेंस एंड हैवी इंडस्ट्रीज लिमिटेड के शेयरों में आज मंगलवार को 5 प्रतिशत का अपर सर्किट लगा है। कंपनी के शेयरों में इस उछाल के पीछे की वजह नया वर्क ऑर्डर है। 

Tue, 7 April 2026 02:46 PMTarun Pratap Singh लाइव हिन्दुस्तान
share
धाकड़ डिफेंस कंपनी को मिला अमोनिया डुअल-फ्यूल बल्क कैरियर का ऑर्डर, 5% चढ़ा शेयर, 1 साल में 1602% का रिटर्न

Defence Stock: स्वान डिफेंस एंड हैवी इंडस्ट्रीज लिमिटेड (Swan Defence) ने एनर्जी वन लिमिटेड से चार 92,500 डीडब्ल्यूटी डुअल-फ्यूल अमोनिया बल्क कैरियर बनाने का कैटेगरी 4 ऑर्डर मिला है। इस खबर का असर कंपनी के शेयरों पर दिखा। बीएसई में डिफेंस स्टॉक में 5 प्रतिशत का अपर सर्किट लग गया है। जिसके बाद स्टॉक का भाव बीएसई में 1703.45 रुपये के इंट्रा-डे हाई पर पहुंच गया। बता दें, ये भारत में बनने वाले पहले अमोनिया डुअल-फ्यूल जहाज होंगे। पहला जहाज अक्टूबर 2029 में डिलीवर किए जाने की उम्मीद है। उसके बाद हर चार महीने के अंतराल पर बाकी के जहाज डिलीवर किए जाएंगे।

कंपनी ने बताया है कि कैटगरी -04 रेंज 1500 करोड़ रुपये से 3000 करोड़ रुपये के बीच का है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सोने का रेट 3364 रुपये गिरा, चांदी हुई 8401 रुपये सस्ती, चेक करें आज का दाम

कितनी होगी लम्बी और चौड़ाई

हर डुअल-फ्यूल जहाज की लंबाई 229.5 मीटर और चौड़ाई 37 मीटर होगी, और इनमें अमोनिया से चलने वाला प्रोपल्शन सिस्टम लगाया जाएगा। दक्षिण कोरिया की केएमएस-ईएमईसी इन जहाजों का डिजाइन तैयार करेगी। इनका वर्गीकरण डेट नॉर्स्क वेरिटास (डीएनवी) द्वारा किया जाएगा, जो दुनिया की प्रमुख क्लास सोसाइटी में से एक है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कर्मचारियों के लिए कब होगा डीए का ऐलान? बड़ी बैठक पर निगाह, कितना होगा इजाफा

कंपनी के डायरेक्टर ने क्या कुछ कहा?

स्वान डिफेंस एंड हैवी इंडस्ट्रीज लिमिटेड डायरेक्टर विवेक मर्चेंट ने कहा, “यह प्रोजेक्ट हासिल करना हमारी भविष्य की राह के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है। यह भारत के शिपबिल्डिंग सेक्टर और पिपावाव में विकसित हमारी क्षमताओं पर दुनियाभर के हितधारकों के भरोसे को दिखाता है। समुद्री ईंधन के रूप में अमोनिया अभी शुरुआती चरण में है और हमें इस बदलाव का हिस्सा बनने पर गर्व है क्योंकि हम ऐसे जहाज बना रहे हैं जो न सिर्फ आज के लिए प्रासंगिक हैं बल्कि उद्योग की भविष्य की दिशा के भी अनुरूप हैं।”

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:Q4 अपडेट से गदगद निवेशक, 4% चढ़ा शेयर, सोने का करोबार करती है कंपनी

1 साल में 1602% की तेजी

बीते 6 महीने के दौरान स्वान डिफेंस के शेयरों की कीमतों में 154 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है। वहीं, एक साल में कंपनी के शेयरों का भाव 1602 प्रतिशत बढ़ा है। पिछले तीन साल में इस डिफेंस स्टॉक की कीमतों में 89555 प्रतिशत का रिटर्न देने में सफल रहा है।

(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,