multibagger Share Shaily Engineering Plastics Stocks give more than 600 percent return 4 साल में 600% से अधिक का रिटर्न, आज फिर 7% उछला शेयर, एक्सपर्ट बोले खरीद लो, Business Hindi News - Hindustan
More

4 साल में 600% से अधिक का रिटर्न, आज फिर 7% उछला शेयर, एक्सपर्ट बोले खरीद लो

Multibagger Stocks: आशीष कचोलिया के निवेश वाली कंपनी Shaily Engineering Plastics के शेयरों में 4 साल में 600 प्रतिशत से अधिक की तेजी देखने को मिली है। 

Mon, 1 June 2026 03:48 PMTarun Pratap Singh लाइव हिन्दुस्तान
share
4 साल में 600% से अधिक का रिटर्न, आज फिर 7% उछला शेयर, एक्सपर्ट बोले खरीद लो

Multibagger Stocks: दिग्गज निवेशक आशीष कचोलिया के इनवेस्टेड स्टॉक Shaily Engineering Plastics के शेयरों की कीमतों में आज सोमवार को करीब 7 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है। पिछले कुछ सालों में जिन कंपनियों निवेशकों को मोटा रिटर्न दिया है उसमें से Shaily Engineering Plastics भी एक है। अब सवाल निवेशकों के मन में खड़ा हो रहा है कि मौजूदा समय में क्या इस स्टॉक पर दांव लगाना फायदेमंद रहेगा या नहीं?

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मई के महीने में 1.94 लाख करोड़ रुपये रहा जीएसटी कलेक्शन, 3.2% की बढ़ोतरी

बीएसई में Shaily Engineering Plastics के शेयर आज सोमवार को 3004.90 रुपये के इंट्रा-डे हाई पर खुला है। दिन में कंपनी के शेयरों का भाव 6.97 प्रतिशत की तेजी के साथ 3198 रुपये के इंट्रा-डे हाई पर पहुंच गया। हालांकि, इसके बाद कंपनी के शेयरों में नरमी देखने को मिली। लेकिन शेयर बढ़त बनाए हुए थे।

कंपनी की आर्थिक स्थिति कैसी है?

Shaily Engineering Plastics का नेट प्रॉफिट जनवरी से मार्च 2026 के दौरान 40 करोड़ रुपये रहा है। सालाना आधार पर कंपनी के नेट प्रॉफिट में 40 प्रतिशत का इजाफा हुआ है। कंपनी के रेवन्यू सालाना आधार पर 9 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ 237 करोड़ रुपये तीसरी तिमाही में रहा है। जनवरी से मार्च के दौरान Shaily Engineering Plastics का EBITDA 27 प्रतिशत की बढ़ोतरी के बाद 69 करोड़ रुपये रहा है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सोना हुआ आज सस्ता, चांदी की कीमतों में भारी गिरावट, चेक करें आज का रेट

एक्सपर्ट्स क्या कह रहे हैं?

बिजनेस टुडे की रिपोर्ट के अनुसार मोतीलाल ओसवाल ने Shaily Engineering Plastics के शेयरों को BUY रेटिंग दी है। ब्रोकरेज हाउस ने 3404 रुपये का टारगेट प्राइस सेट किया है। जोकि मौजूदा स्तर से अभी अधिक है।

शेयरों का प्रदर्शन पिछले एक साल में कैसा रहा है?

इस साल अबतक Shaily Engineering Plastics के शेयरों की कीमतों 40 प्रतिशत से अधिक की तेजी देखने को मिली है। वहीं, एक साल में कंपनी ने पोजीशनल निवेशकों को 55 प्रतिशत का रिटर्न दिया है। कंपनी का 52 वीक हाई 3198 रुपये है। आज 1 जून को यह स्टॉक इस स्तर पर पहुंचा है। तीन साल में कंपनी के शेयरों का भाव 142 प्रतिशत बढ़ा है। बता दें, 4 साल में Shaily Engineering Plastics के शेयरों का भाव 625 प्रतिशत बढ़ा है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:19.50% चढ़ा मुकुल अग्रवाल के निवेश वाली कंपनी का शेयर, नेट प्रॉफिट 143% बढ़ा

आशीष कचोलिया की कितनी हिस्सेदारी?

दिग्गज निवेशक आशीष कचोलिया से जुड़ी संस्था Suryavanshi Commotrade के पास करीब 23.94 लाख शेयर हैं। यानी उनकी कंपनी में कुल हिस्सेदारी 5.21 प्रतिशत है।

(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले सूझ-बूझ के साथ फैसला करें। यहां प्रस्तुत एक्सपर्ट्स के विचार निजी हैं। लाइव हिन्दुस्तान इस आधार पर शेयरों को खरीदने और बेचने की सलाह नहीं देता है।)

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,