Gold Silver Price Today falls check latest rates today here Gold Silver Price Today: सोना हुआ आज सस्ता, चांदी की कीमतों में भारी गिरावट, चेक करें आज का रेट, Business Hindi News - Hindustan
More

Gold Silver Price Today: सोना हुआ आज सस्ता, चांदी की कीमतों में भारी गिरावट, चेक करें आज का रेट

Gold Silver Price Today: आज सोमवार को सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट देखने को मिली है। गोल्ड का रेट 1444 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है। 

Mon, 1 June 2026 01:03 PMTarun Pratap Singh लाइव हिन्दुस्तान
share
Gold Silver Price Today: सोना हुआ आज सस्ता, चांदी की कीमतों में भारी गिरावट, चेक करें आज का रेट

Gold Silver Price Today: सोने और चांदी की कीमतों में आज गिरावट देखने को मिली है। शुक्रवार के मुकाबले आज सोमवार को 24 कैरेट गोल्ड का रेट 1444 रुपये प्रति 10 ग्राम गिर गया है। वहीं, चांदी की कीमतों में भी शुक्रवार के मुकाबले गिरावट देखने को मिली है। बता दें, इंडियन बुलियंस ज्वैलर्स एसोसिएशन ने नई कीमतें आज जारी कर दी हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सेबी ने लगाया कंपनी पर 29 करोड़ रुपये जुर्माना, शेयर 4.8% तक लुढ़का

आज क्या है 24 कैरेट गोल्ड का रेट (Gold Rate Today)

24 कैरेट गोल्ड का रेट आज सोमवार को गिरावट के बाद 155599 रुपये प्रति 10 ग्राम है। इससे पहले शुक्रवार को दोपहर में 24 कैरेट गोल्ड का रेट 157043 रुपये प्रति 10 ग्राम था। यानी तब से अबतक कीमतों में 1444 रुपये प्रति 10 ग्राम की गिरावट देखने को मिली है।

23 कैरेट से 14 कैरेट गोल्ड का क्या है रेट?

इंडियन बुलियंस ज्वैलर्स एसोसिएशन की तरफ से जारी कीमतों के अनुसार 23 कैरेट गोल्ड का रेट आज 154976 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट गोल्ड का रेट 142529 रुपये 10 ग्राम, 18 कैरेट गोल्ड का रेट आज 142529 रुपये 10 ग्राम और 14 कैरेट गोल्ड का रेट 116699 रुपये प्रति 10 ग्राम था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:19.50% चढ़ा मुकुल अग्रवाल के निवेश वाली कंपनी का शेयर, नेट प्रॉफिट 143% बढ़ा

चांदी की कीमतों में भी गिरावट (Silver Price Today)

शुक्रवार की तुलना में चांदी की कीमतों में आज 1066 रुपये की गिरावट देखने को मिली है। आज सोमवार को बुलियंस मार्केट में चांदी का रेट 262900 रुपये प्रति किलोग्राम है। इससे पहले शुक्रवार को 263966 रुपये प्रति किलोग्राम था।

लगातार कम हो रहा है सोने का रेट

25 अप्रैल को 24 कैरेट गोल्ड का रेट 158622 रुपये प्रति 10 ग्राम था। आज सोमवार को यह 155599 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर आ गया। यानी तब से अबतक गोल्ड का रेट 3023 रुपये गिर चुका है। चांदी का रेट 25 अप्रैल को 269754 रुपये प्रति किलोग्राम था। उस दिन से अबतक चांदी की कीमतों में 6854 रुपये प्रति किलोग्राम की गिरावट देखने को मिली है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मार्च तिमाही में हुआ कंपनी को घाटा, फिर भी आज क्यों 5% चढ़ा शेयर

क्यों गिर रहा है सोने और चांदी का रेट?

कच्चे तेल की कीमतों में जारी तेजी की वजह से दुनियाभर में महंगाई बढ़ रही है। सोने और चांदी की सेहत के लिए बढ़ती महंगाई अच्छी बात नहीं है। इसके अलावा दुनिया भर में अनिश्चितता के माहौल ने भी गोल्ड और सिल्वर की कीमतों को प्रभावित किया है।

सरकार ने इंपोर्ट ड्यूटी बढ़ाई

गोल्ड और सिल्वर के आयात को देखते हुए सरकार ने भी कड़ाई की है। सरकार ने सोने और चांदी के इंपोर्ट टैक्स में बढ़ोतरी की है। अब यह 15 प्रतिशत हो गया है। पहले यह 6 प्रतिशत था।

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,