5 साल में 1200% का रिटर्न, मल्टीबैगर स्टॉक आज 6% उछला, निवेशकों को 4 बोनस शेयर दे चुकी है कंपनी
मल्टीबैगर स्टॉक LKP Finance के शेयरों की कीमतों में पिछले 5 साल में 1200 प्रतिशत से अधिक की तेजी देखने को मिली है। सोमवार यह स्टॉक 6 प्रतिशत से अधिक का रिटर्न देखने को मिला है।

Multibagger Stock: मल्टीबैगर स्टॉक Gyftr (पहले का नाम एलकेपी फाइनेंस) की निवेशकों ने जमकर खरीदारी की है। इस खरीदारी की वजह से कंपनी के LKP Finance के शेयरों में सोमवार को 6.87 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है। बीएसई में आज सोमवार को LKP Finance के शेयर बीएसई में गिरावट के साथ 170 रुपये के स्तर पर खुले। दिन में कंपनी के शेयरों का भाव 6 प्रतिशत की तेजी के बाद 188.20 रुपये के इंट्रा-डे हाई पर पहुंच गए। यह मल्टीबैगर स्टॉक मार्केट के क्लोजिंग के टाइप पर 3.44 प्रतिशत की तेजी के साथ 182.15 रुपये के स्तर पर था। बता दें, आज सोमवार को घरेलू शेयर बाजारों में भारी बिकवाली देखने को मिली। सुबह सेंसेक्स और निफ्टी 2-2 प्रतिशत से अधिक लुढ़क गए थे।
कंपनी ने आधिकारिक तौर पर बदला नाम (LKP Finance Name Changed)
7 अप्रैल को स्टॉक एक्सचेंज को दी जानकारी में इस कंपनी ने बताया है कि उन्होंने एलकेपी फाइनेंस से आधिकारिक तौर पर नाम बदलकर Gyftr Limited कर लिया है। इस कंपनी का दिसंबर तिमाही में 5.9 करोड़ रुपये का प्रॉफिट हुआ था। एक साल पहले इसी तिमाही में Gyftr Limited को 11.40 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था।
पिछले महीने एक्स-बोनस ट्रेड की थी कंपनी (Bonus Share Update)
Gyftr Limited के शेयर बीते महीने एक्स-बोनस स्टॉक के तौर पर ट्रेड किए थे। तब कंपनी ने एक शेयर पर 4 शेयर बोनस के तौर योग्य निवेशकों को दिया था। यह पहली बार था जब कंपनी की तरफ से निवेशकों को बोनस शेयर बांटा गया है।
कंपनी आखिरी बार निवेशकों को 2023 में डिविडेंड दी थी। तब योग्य निवेशकों को एक शेयर पर 3 रुपये का डिविडेंड मिला था। बीएसई के डाटा के अनुसार उसके बाद से कंपनी ने डिविडेंड का ऐलान नहीं किया है।
शेयरों का प्रदर्शन एक साल में कैसा?
एक महीने में इस स्टॉक के शेयरों की कीमतों में 9.68 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है। एक साल में कंपनी के शेयरों का भाव 153 प्रतिशत बढ़ा है। जिसकी वजह से पोजीशनल निवेशकों का पैसा दोगुना हो गया है।
दो साल में Gyftr Limited के शेयरों में 616 प्रतिशत और तीन साल में 1154 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है। बता दें, बीते 5 साल से शेयरों को होल्ड करने वाले निवेशकों को अबतक 1238 प्रतिशत का फायदा हुआ है।
(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)




साइन इन