IPO की आहट, 12% चढ़ा टाटा ग्रुप का यह स्टॉक, निवेशकों में खरीदने की होड़
Tata Chemicals shares Price: आज सोमवार को टाटा ग्रुप की कंपनी टाटा केमिकल्स के शेयरों में 12 प्रतिशत से अधिक की तेजी देखने को मिली है। टाटा संस के आईपीओ की आहट की वजह से यह उछाल टाटा केमिकल्स के शेयरों में दर्ज की गई है।

Tata Chemicals shares Price: एक तरफ शेयर बाजार में आज सोमवार को भारी बिकवाली देखने को मिल रही है तो वहीं दूसरी टाटा केमिकल्स और टाटा इनवेस्टमेंट के शेयरों को खरीदने की होड़ सी मची हुई है। इस उछाल के पीछे की वजह टाटा संस की लिस्टिंग की संभावना को माना जा रहा है। बता दें, 2024 के बाद टाटा ग्रुप की इस कंपनी के शेयरों में एक दिन में अबतक यह सबसे बड़ी तेजी है। वहीं, यह लगातार चौथा कारोबारी दिन है जब टाटा केमिकल्स के शेयरों में उछाल दर्ज की गई है।
8 दिन में 32% चढ़ा टाटा केमिकल्स का शेयर
टाटा केमिकल्स के शेयर आज सोमवार को बीएसई में 688.10 रुपये के स्तर पर खुले थे। दिन में कंपनी के शेयरों का भाव 12 प्रतिशत की तेजी के बाद 773.10 रुपये के इंट्रा-डे हाई पर पहुंच गए। बता दें, बीते 8 में से 6 कारोबारी दिनों में टाटा केमिकल्स के शेयरों का भाव ऊपर ही चढ़ा है। इस दौरान टाटा की इस कंपनी ने पोजीशनल निवेशकों को 32 प्रतिशत का रिटर्न दिया है।
टाटा का यह स्टॉक भी 8.5% चढ़ा
टाटा इनवेस्टमेंट के शेयरों की कीमतों में 8.5 प्रतिशत की तेजी आज सोमवार को देखने को मिली है। टाटा इनवेस्टमेंट का शेयर 650.45 रुपये के स्तर पर खुला था। दिन में यह स्टॉक 722.45 रुपये के इंट्रा-डे हाई तक पहुंच गए। टाटा इनवेस्टमेंट की भी टाटा संस में हिस्सेदारी है।
टाटा संस की लिस्टिंग की बन रही संभावना (Tata Sons IPO Updates)
RBI के अपर लेयर NBFC नियमों में अगर कोई बदलाव नहीं देखने को मिला। तब की स्थिति में मौजूदा नियमों के अनुसार टाटा संस की लिस्टिंग अनिवार्य हो जाएगी। अगर टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग होती है तो यह मौजूदा निवेशकों के लिए काफी अच्छी खबर होगी। टाटा केमिकल्स के 2025 के रिपोर्ट के अनुसार टाटा संस में कंपनी की कुल होल्डिंग्स 10237 सिक्योरिटीज है। तब उसकी कीमत 57 करोड़ रुपये थी।
शापूरजी पालोनजी ग्रुप चाहता है टाटा संस की लिस्टिंग
पिछले हफ्ते शापूरजी पालोनजी के चेयरमैन ने टाटा संस की लिस्टिंग की इच्छा को व्यक्त किया था। उन्होंने कहा था कि कंपनी को शेयर बाजार में लिस्ट कर देना चाहिए। इससे पारदर्शिता बढ़ेगी। बता दें, टाटा संस में शापूरजी पालोनजी ग्रुप की कुल हिस्सेदारी 18 प्रतिशत से थोड़ी अधिक है। टाटा ट्रस्ट के बाद उनके पास ही टाटा संस में सबसे बड़ा हिस्सा है।
टाटा संस नहीं चाहता है लिस्टिंग
मार्च 2024 में टाटा संस ने 22000 करोड़ रुपये का कर्ज चुकाया था। टाटा संस शेयर बाजार में लिस्टिंग नहीं चाहता है। RBI के संशोधित ड्राफ्ट के अनुसार NBFC की क्लासिफिकेशन पैरामीट्रिक स्कोरिंग मॉडल को खत्म करने का प्रस्ताव दिया है। ड्राफ्ट किए गए नए नियमों के अनुसार 1 लाख करोड़ रुपये की संपत्ति वाले NBFC को अपर लेयर का दर्जा दिया जाएगा।
(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)




साइन इन