Stovec Industries Ltd will trade ex dividend this month stock surged 2 percent today 23वीं बार डिविडेंड देने जा रही है कंपनी, रिकॉर्ड डेट इसी महीने, शेयरों में आज 2% की उछाल, Business Hindi News - Hindustan
More

23वीं बार डिविडेंड देने जा रही है कंपनी, रिकॉर्ड डेट इसी महीने, शेयरों में आज 2% की उछाल

Stovec Industries Ltd ने एक बार फिर से निवेशकों के लिए डिविडेंड का ऐलान किया है। कंपनी हर एक शेयर पर 12 रुपये का डिविडेंड दे रही है। जिसके लिए तय रिकॉर्ड डेट इसी महीने है। 

Mon, 13 April 2026 02:15 PMTarun Pratap Singh लाइव हिन्दुस्तान
share
23वीं बार डिविडेंड देने जा रही है कंपनी, रिकॉर्ड डेट इसी महीने, शेयरों में आज 2% की उछाल

Dividend Stock: Stovec Industries ने एक बार फिर से निवेशकों के लिए डिविडेंड का ऐलान किया है। कंपनी शेयर बाजार 23वीं बार एक्स-डिविडेंड स्टॉक के तौर पर ट्रेड करने जा रहा है। इस बार Stovec Industries Ltd ने एक शेयर पर 12 रुपये का डिविडेंड देने का फैसला किया है। बता दें, कंपनी ने डिविडेंड के लिए रिकॉर्ड डेट तय कर दिया है। जोकि इसी महीने है। यानी अगले कुछ दिन में यह स्टॉक एक्स-डिविडेंड स्टॉक के तौर पर ट्रेड करेगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:IPO की आहट, 12% चढ़ा टाटा ग्रुप का यह स्टॉक, निवेशकों में खरीदने की होड़

कब है रिकॉर्ड डेट? (Stovec Industries Dividend Record date)

स्टॉक एक्सचेंज को दी जानकारी के अनुसार Stovec Industries Ltd के शेयर 30 अप्रैल 2026 को एक्स-डिविडेंड ट्रेड करेंगे। कंपनी एक शेयर पर 12 रुपये का डिविडेंड योग्य निवेशकों को देगी। यानी 10 रुपये के फेस वैल्यू वाले एक शेयर पर 1200 प्रतिशत का फायदा होगा।

2024 में 132 रुपये दिया था डिविडेंड (Stovec Industries Dividend History)

कंपनी ने 2025 में निवेशकों को डिविडेंड नहीं बांटा था। लेकिन 2024 में कंपनी के शेयर दो बार एक्स-डिविडेंड ट्रेड किए थे। दोनों बार का मिलाकर इस कंपनी ने एक शेयर पर 132 रुपये का डिविडेंड निवेशकों को दिया था। बता दें, Stovec Industries Ltd के शेयर पहली बार बीएसई में 2001 में एक्स-डिविडेंड ट्रेड किए थे। योग्य निवेशकों को हर एक शेयर पर 3 रुपये का डिविडेंड मिला था।

कंपनी ने अपने निवेशकों को अभी तक एक बार भी बोनस शेयर नहीं दिया है। ना ही कंपनी के शेयरों का बंटवारा हुआ है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पहली बार बोनस शेयर देने की तैयारी में चर्चित सरकारी कंपनी, आज होगा ऐलान!

शेयरों का प्रदर्शन कैसा है?

आज सोमवार को Stovec Industries Ltd के शेयर बीएसई में गिरावट के साथ 1780 रुपये के स्तर पर खुले थे। लेकिन कुछ ही देर के बाद कंपनी के शेयरों का भाव बीएसई में 2 प्रतिशत से अधिक की तेजी के साथ 1840 रुपये के इंट्रा-डे हाई तक पहुंच गए। बीते दो हफ्ते में यह स्टॉक 29 प्रतिशत चढ़ चुका है। बता दें, कंपनी के शेयरों का भाव हालिया तेजी के बाद भी एक साल में 26 प्रतिशत टूट चुका है।

दो साल में कंपनी के शेयरों की कीमतों में 30 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली है। तीन साल में इस स्टॉक का रेट 13.24 प्रतिशत नीचे आया है। बता दें, 5 साल में स्टॉक महज 1.14 प्रतिशत का रिटर्न दे पाया है। जबकि इस दौरान सेंसेक्स इंडेक्स में 58 प्रतिशत की तेजी दर्ज कई गई है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दमानी, खन्ना, मुकुल अग्रवाल ने मार्च तिमाही में इन नई कंपनियों में लगाया पैसा

कंपनी के सितंबर तिमाही के शेयरोहोल्डिंग के अनुसार प्रमोटर्स के पास तब 71.06 प्रतिशत हिस्सा तब था। वहीं, पब्लिक के पास तब 28.94 प्रतिशत हिस्सा था।

(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,