ACME Solar Holdings jumps 7 percent today expert give buy rating rs 350 target price set बाजार में जारी तूफान के बीच सोलर स्टॉक आज 7% उछला, एक्सपर्ट बोले खरीद लो, चेक करें टारगेट प्राइस, Business Hindi News - Hindustan
More

बाजार में जारी तूफान के बीच सोलर स्टॉक आज 7% उछला, एक्सपर्ट बोले खरीद लो, चेक करें टारगेट प्राइस

ACME Solar Holdings के शेयरों में आज सोमवार को गिरावट के माहौल में भी तेजी देखने को मिली है। कंपनी के शेयरों का भाव 7 प्रतिशत चढ़ गया। इस स्टॉक को ब्रोकरेज हाउस ने खरीदने की सलाह दी है। उनका भरोसा है कि कंपनी के शेयरों में 30% की तेजी आने वाले समय में देखने को मिलेगी। 

Mon, 13 April 2026 03:50 PMTarun Pratap Singh मिंट
share
बाजार में जारी तूफान के बीच सोलर स्टॉक आज 7% उछला, एक्सपर्ट बोले खरीद लो, चेक करें टारगेट प्राइस

Stock to Buy: आज सोमवार को घरेलू शेयर बाजारों भारी गिरावट देखने को मिली है। लेकिन कुछ कंपनियों के शेयरों में इस गिरावट के बीच भी तेजी दर्ज कई गई है। उसी में से एक कंपनी ACME Solar Holdings भी है। कंपनी के शेयरों में आज सोमवार को 7 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है। सोलर स्टॉक के प्रदर्शन को लेकर एक्सपर्ट्स काफी आश्वस्त हैं। उन्होंने ACME Solar Holdings को खरीदने की सलाह दे डाली है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:2000 रुपये की मंथली SIP से जुटा सकते हैं 2.17 करोड़ रुपये का फंड, समझें कैसे

बीएसई में आज सोमवार को ACME Solar Holdings के शेयर 268.05 रुपये के स्तर पर ओपन हुए। कुछ देर के बाद कंपनी के शेयरों का भाव बीएसई में 7 प्रतिशत की तेजी के साथ 289 रुपये के स्तर पर पहुंच गए। सोलर स्टॉक का 52 वीक हाई 324.25 रुपये और 52 वीक लो लेवल 195.65 रुपये है। कंपनी का मार्केट कैप 17209 करोड़ रुपये का है।

एक्सपर्ट्स ने क्या टारगेट प्राइस सेट किया है

ब्रोकरेज हाउस HSBC ने ACME Solar Holdings को BUY रेटिंग दी है। ब्रोकरेज हाउस की तरफ से 350 रुपये का टारगेट प्राइस सेट किया गया है। जोकि 30 प्रतिशत की तेजी को दर्शाता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:23वीं बार डिविडेंड देने जा रही है कंपनी, रिकॉर्ड डेट इसी महीने

ब्रोकरेज हाउस ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि मौजूगा समय में ACME की क्षमता 3 गीगावाट की है। ब्रोकरेज हाउस का मानना है कि कंपनी की ओवरआल क्षमता में 2.7x अगले दो से तीन साल में बढ़ेगा। इसके अलावा कंपनी रणनीतिक तौर पर सोलर एनर्जी से अपने पोर्टफोलियो में विंड और बैटरी स्टोरेज को भी जोड़ रही है। कंपनी अपने पोर्टफोलियो का विस्तार कर रही है। जोकि अच्छी बात है।

रिपोर्ट में उम्मीद जताई गई है कि ACME Solar Holdings का EBITDA वित्त वर्ष 26 से 28 के दौरान 72 प्रतिशत के CAGR से बढ़ेगा। ब्रोकरेज हाउस की रिपोर्ट में कर्ज को लेकर चिंता जाहिर की गई है। कंपनी का डेट-टू-इक्विटी रेशियो 80:20 है। इसके अलावा इक्विपमेंट्स आदि के बढ़ते खर्च भी दबाव बढ़ाएंगे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:IPO की आहट, 12% चढ़ा टाटा ग्रुप का यह स्टॉक, निवेशकों में खरीदने की होड़

शेयरों का प्रदर्शन 1 साल में कैसा रहा है?

पिछले एक महीने में ACME Solar Holdings के शेयरों की कीमतों में 18 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है। वहीं, एक साल में यह स्टॉक 42 प्रतिशत से अधिक का रिटर्न देने में सफल रहा है। इस दौरान सेंसेक्स इंडेक्स में 4.30 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है।

(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले सूझ-बूझ के साथ फैसला करें। यहां प्रस्तुत एक्सपर्ट्स के विचार निजी हैं। लाइव हिन्दुस्तान इस आधार पर शेयरों को खरीदने और बेचने की सलाह नहीं देता है।)

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,