MS Dhoni highest taxpayer as income tax dept collects 20000 cr rs from jharkhand bihar in FY26 detail here इनकम टैक्स देने के मामले में टॉप पर धोनी, बिहार और झारखंड के सबसे बड़े टैक्सपेयर, Business Hindi News - Hindustan
More

इनकम टैक्स देने के मामले में टॉप पर धोनी, बिहार और झारखंड के सबसे बड़े टैक्सपेयर

झारखंड और बिहार को मिलाकर व्यक्तिगत करदाताओं में सबसे अधिक टैक्स भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने चुकाया है। वित्त वर्ष 2025-26 के दौरान बिहार और झारखंड से कुल वसूली लगभग 20000 करोड़ रुपये थी।

Thu, 7 May 2026 09:51 PMDeepak Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share
इनकम टैक्स देने के मामले में टॉप पर धोनी, बिहार और झारखंड के सबसे बड़े टैक्सपेयर

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी इनकम टैक्स देने के मामले में भी टॉप पर हैं। ये जानकारी आयकर विभाग के ताजा आंकड़ों से मिली है। आयकर विभाग ने 2025-26 के दौरान झारखंड और बिहार से कुल मिलाकर लगभग 20,000 करोड़ रुपये का टैक्स जुटाया है। जानकारी के मुताबिक दोनों राज्यों को मिलाकर व्यक्तिगत करदाताओं में सबसे अधिक टैक्स भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने चुकाया है। वहीं, कंपनियों में सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (सीसीएल), भारत कोकिंग कोल लिमिटेड (बीसीसीएल) और सीएमपीडीआई ने सबसे अधिक कर दिया है।

क्या कहा अधिकारी ने?

प्रधान मुख्य आयकर आयुक्त (बिहार-झारखंड), डॉ. डी. सुधाकर राव ने कहा- वित्त वर्ष 2025-26 के दौरान बिहार और झारखंड से कुल वसूली लगभग 20000 करोड़ रुपये थी, जिसमें से 12000 करोड़ रुपये केवल झारखंड से वसूले गए। उन्होंने बताया कि कुल वसूली का लगभग 70 प्रतिशत स्रोत पर कर कटौती (टीडीएस) के माध्यम से प्राप्त हुआ। राव ने कहा कि पिछले वित्त वर्ष में बिहार और झारखंड को मिलाकर धोनी सबसे अधिक कर अदा करने वाले व्यक्तिगत करदाता हैं। हालांकि, उन्होंने अपने नेट टैक्स रिटर्न का खुलासा करने से परहेज किया।

राव ने बताया कि पिछले वित्त वर्ष में भारी बारिश की वजह से माइनिंग का काम थोड़ा प्रभावित हुआ था, जिसका असर टैक्स कलेक्शन पर पड़ा। हमें उम्मीद है कि इस वित्त वर्ष में टैक्स कलेक्शन में 20,000 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लेंगे। उन्होंने आगे कहा कि बिहार और झारखंड में करीब 5.5 करोड़ PAN कार्ड होल्डर हैं, जिनमें से सिर्फ 40 लाख लोग ही रिटर्न फाइल करते हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:61% बढ़ा बीएसई का मुनाफा, स्टॉक एक्सचेंज ने हर शेयर पर ₹10 डिविडेंड का किया ऐलान
ये भी पढ़ें:अडानी ने बनाई 2 नई कंपनी, इस दिग्गज शेयर से कनेक्शन, चेक करें डिटेल
ये भी पढ़ें:मई में भी 2% डीए बढ़ाने का हुआ ऐलान, इन सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी

इससे पहले, डॉ. डी. सुधाकर राव ने IT अधिकारियों के साथ नए इनकम टैक्स एक्ट 2025 को लेकर एक मीटिंग की। इस मीटिंग में दोनों राज्यों के 100 से अधिकारियों ने हिस्सा लिया। राव ने कहा कि नया एक्ट आसान भाषा, एक व्यवस्थित ढांचे और ज्यादा स्पष्ट है। उन्होंने बताया कि बिहार और झारखंड में कई जागरूकता कार्यक्रम चलाए जाएंगे ताकि बैंकरों, PSUs और अन्य लोगों के बीच नए टैक्स के बारे में जागरूकता फैलाई जा सके और इसकी बारीकियों के बारे में विस्तार से बताया जा सके। बता दें कि यह एक्ट 1 अप्रैल से लागू हो गया है और छह दशक पुराने इनकम टैक्स एक्ट, 1961 की जगह लेगा।

धोनी नहीं खेल पा रहे आईपीएल मैच

करिश्माई विकेटकीपर-बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी इस बार के आईपीएल में एक भी मैच नहीं खेल सके हैं। पांच बार के चैंपियन 44 साल के धोनी पिंडली की चोट के कारण नदारद हैं। लीग की शुरुआत में सुपरकिंग्स ने कहा था कि वह दो सप्ताह के लिए टीम से बाहर हैं लेकिन आईपीएल में पांच सप्ताह से अधिक बीत जाने के बाद भी टीम से बाहर रहने पर उनके भविष्य को लेकर अटकलें तेज हो गई हैं।

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,