Adani company adani green energy incorporates units to operate in renewable energy space share detail here अडानी ने बनाई 2 नई कंपनी, इस दिग्गज शेयर से कनेक्शन, चेक करें डिटेल, Business Hindi News - Hindustan
More

अडानी ने बनाई 2 नई कंपनी, इस दिग्गज शेयर से कनेक्शन, चेक करें डिटेल

अडानी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड ने क्लीन एनर्जी सोर्सज से बिजली उत्पादन के लिए 2 नई कंपनियों का गठन किया है। नई इकाइयों का गठन उसकी पूर्ण स्वामित्व वाली सब्सिडयरी कंपनी अडानी रिन्यूएबल एनर्जी सिक्स्टी फोर लिमिटेड (ARE64L) द्वारा किया गया है।

Thu, 7 May 2026 07:44 PMDeepak Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share
अडानी ने बनाई 2 नई कंपनी, इस दिग्गज शेयर से कनेक्शन, चेक करें डिटेल

गौतम अडानी समूह की कंपनी- अडानी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड (एजीईएल) ने कारोबार को लेकर एक बड़ा फैसला लिया है। दरअसल, एजीईएल ने क्लीन एनर्जी सोर्सज से बिजली उत्पादन के लिए 2 नई कंपनियों का गठन किया है। एजीईएल ने शेयर बाजार को दी सूचना में बताया कि नई इकाइयों का गठन उसकी पूर्ण स्वामित्व वाली सब्सिडयरी कंपनी अडानी रिन्यूएबल एनर्जी सिक्स्टी फोर लिमिटेड (ARE64L) द्वारा किया गया है। जानकारी के मुताबिक ARE64L स्टेप-वन रिन्यूएबल एनर्जी लिमिटेड (एआरई64एस1एल) और ARE64L स्टेप-टू रिन्यूएबल एनर्जी लिमिटेड (एआरई64एस2एल) का गठन रिन्यूएबल एनर्जी सोर्सेज से बिजली उत्पादन के उद्देश्य से किया गया है।

शेयर का परफॉर्मेंस

बता दें कि इन नई कंपनियों की पैरेंट फर्म- अडानी ग्रीन एनर्जी है। इस कंपनी के शेयर की बात करें तो इसकी कीमत 1364.90 रुपये है। गुरुवार को इंट्रा-डे में यह शेयर 1,378 रुपये तक जा पहुंचा। यह शेयर के 52 हफ्ते का हाई भी है। वहीं, एक दिन पहले के मुकाबले 0.85% बढ़कर बंद हुआ। इसी साल, जनवरी महीने में शेयर 767 रुपये के निचले स्तर तक आ गया था। यह शेयर के 52 हफ्ते का लो है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:8वें वेतन आयोग में ₹15000 का रिस्क अलाउंस? इन केंद्रीय कर्मचारियों को होगा फायदा

कैसे रहे तिमाही नतीजे

अडानी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड का वित्त वर्ष 2025-26 की जनवरी-मार्च तिमाही में मुनाफा 34 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि के साथ 514 करोड़ रुपये रहा। कंपनी ने वित्त वर्ष 2024-25 की समान तिमाही में 383 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया था। कंपनी ने शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि तिमाही के दौरान कंपनी की कुल आय बढ़कर 3727 करोड़ रुपये हो गई, जो 2024-25 की समान तिमाही में 3278 करोड़ रुपये थी। हालांकि, पूरे वित्त वर्ष 2025-26 में कंपनी का मुनाफा थोड़ा घटकर 1,987 करोड़ रुपये रह गया, जो वित्त वर्ष 2024-25 में 2,001 करोड़ रुपये था। वहीं 2025-26 में कुल आय बढ़कर 13,819 करोड़ रुपये हो गई, जो 2024-25 में 12,422 करोड़ रुपये थी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मई में भी 2% डीए बढ़ाने का हुआ ऐलान, इन सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी
ये भी पढ़ें:NPS योजना में कई बड़े बदलाव, इन कर्मचारियों के पेंशन से भत्ते तक पर पड़ेगा असर

बिजली आपूर्ति से होने वाली आय जनवरी- मार्च तिमाही में 16 प्रतिशत बढ़कर 3,094 करोड़ रुपये हो गई, जो 2024-25 की समान तिमाही में 2,666 करोड़ रुपये थी। कंपनी ने 5.1 गीगावाट नई परियोजनाओं की क्षमता शुरू की है, जिससे उसकी कुल परिचालन क्षमता बढ़कर 19.3 गीगावाट हो गई है। बता दें क अडानी समूह की इकाई, अडानी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड बड़े पैमाने पर ग्रिड से जुड़े सोलर, विंड, हाइब्रिड और एनर्जी स्टोरेज सॉल्यूशंस का डेवलपमेंट, स्वामित्व और संचालन करती है। इसके शेयरहोल्डिंग पैटर्न की बात करें तो 62.43 फीसदी हिस्सेदारी प्रमोटर के पास है। वहीं, 37.57 फीसदी हिस्सेदारी पब्लिक शेयरहोल्डर्स के पास है।

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,