BSE profit surges 61 percent YoY to 797 crore rs 10 rs dividend announced share gain detail here 61% बढ़ा बीएसई का मुनाफा, स्टॉक एक्सचेंज ने हर शेयर पर ₹10 डिविडेंड का किया ऐलान, Business Hindi News - Hindustan
More

61% बढ़ा बीएसई का मुनाफा, स्टॉक एक्सचेंज ने हर शेयर पर ₹10 डिविडेंड का किया ऐलान

मार्च तिमाही (Q4) में बीएसई लिमिटेड का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट साल-दर-साल (YoY) 61% बढ़कर ₹797.33 करोड़ हो गया है। बीएसई के बोर्ड ने मार्च तिमाही के नतीजों के साथ-साथ निवेशकों को डिविडेंड का भी तोहफा दिया है।

Thu, 7 May 2026 09:15 PMDeepak Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share
61% बढ़ा बीएसई का मुनाफा, स्टॉक एक्सचेंज ने हर शेयर पर ₹10 डिविडेंड का किया ऐलान

BSE q4 result: स्टॉक एक्सचेंज BSE लिमिटेड ने मार्च तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं। वित्त वर्ष 2025-26 (FY26) की जनवरी-मार्च तिमाही (Q4) में बीएसई लिमिटेड का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट साल-दर-साल (YoY) 61% बढ़कर ₹797.33 करोड़ हो गया है। पिछले साल इसी अवधि में कंपनी ने ₹494.42 करोड़ का मुनाफा दर्ज किया था। तिमाही (QoQ) आधार पर यह आंकड़ा FY26 की दिसंबर तिमाही में दर्ज ₹601.81 करोड़ के मुनाफे से 32.4% बढ़ गया।

डिविडेंड का ऐलान

बीएसई के बोर्ड ने मार्च तिमाही के नतीजों के साथ-साथ निवेशकों को डिविडेंड का भी तोहफा दिया है। बीएसई ने ₹2 फेस वैल्यू वाले प्रत्येक शेयर पर ₹10 के फाइनल डिविडेंड के भुगतान को भी मंजूरी दे दी है। यह मंजूरी आगामी वार्षिक आम बैठक (AGM) में कंपनी के शेयरधारकों की स्वीकृति के अधीन होगी। बीएसई ने स्टॉक एक्सचेंज फाइलिंग के माध्यम से सूचित किया कि फाइनल डिविडेंड प्राप्त करने के पात्र शेयरधारकों को निर्धारित करने के लिए रिकॉर्ड तिथि शुक्रवार, 10 जुलाई होगी और भुगतान गुरुवार, 17 सितंबर को या उससे पहले किया जाएगा। बता दें कि पिछले साल कंपनी ने 2:1 रेश्यो से बोनस शेयर का ऐलान किया था। वहीं, निवेशकों को 23 रुपये प्रति शेयर डिविडेंड का तोहफा मिला था। साल 2024 में 15 रुपये डिविडेंड, 2023 में 12 रुपये का डिविडेंड दिया गया था।

रेवेन्यू और एबिटा

कंपनी का पूरे साल का कंसोलिडेटेड रेवेन्यू 5,148 करोड़ रुपये रहा जबकि एबिटा से पहले की कमाई 3,393 करोड़ रुपये दर्ज की गई। वहीं, FY26 में एबिटा मार्जिन 48% रहा। BSE के रजिस्टर्ड निवेशकों की संख्या 24.8 करोड़ रही और इसके इक्विटी कैश सेगमेंट का औसत दैनिक टर्नओवर (ADTO) 7,950 करोड़ रुपये रहा। BSE ने बीते वित्त वर्ष में कंपनियों को 26.9 लाख करोड़ रुपये जुटाने में भी मदद की।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:250 रुपये तक जा सकता है टाटा का यह शेयर, 15 मई को डिविडेंड पर फैसला

शेयर का परफॉर्मेंस

बीएसई के शेयर की बात करें तो यह एनएसई यानी नेशनल स्टॉक एक्सचेंज में लिस्टेड है। यह शेयर एनएसई पर 3,852.10 रुपये की पिछली क्लोजिंग के मुकाबले गुरुवार को 3,887 रुपये पर ओपन हुआ। वहीं, इंट्रा-डे में शेयर 3,985 रुपये तक गया। यह शेयर के 52 हफ्ते का हाई है। इस दौरान शेयर की कीमत 3,864.90 रुपये के निचले स्तर तक गई। शेयर की क्लोजिंग 3,963.60 रुपये पर हुई। शेयर के 52 हफ्ते का लो 2,021.50 रुपये है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अडानी ने बनाई 2 नई कंपनी, इस दिग्गज शेयर से कनेक्शन, चेक करें डिटेल
ये भी पढ़ें:मई में भी 2% डीए बढ़ाने का हुआ ऐलान, इन सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी

बीएसई के शेयर रिटर्न की बात करें तो एक हफ्ते में करीब 10 पर्सेंट चढ़ा है। वहीं, एक महीने में करीब 35 पर्सेंट का रिटर्न दिया है। एक साल का रिटर्न करीब 80 पर्सेंट का रहा तो तीन साल में निवेशकों को 2,241.35% रिटर्न मिला। पांच साल का रिटर्न 5000 पर्सेंट से ज्यादा का रहा है।

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,