Mafatlal industries bags 114 crore rs order to set up 500 robotic labs in odisha schools share gain cross 130 rs 500 रोबोटिक्स लैब का ऑर्डर मिलते ही तूफान बना यह शेयर, करीब 12 पर्सेंट चढ़ा भाव, Business Hindi News - Hindustan
More

500 रोबोटिक्स लैब का ऑर्डर मिलते ही तूफान बना यह शेयर, करीब 12 पर्सेंट चढ़ा भाव

कभी मशहूर कपड़ा ब्रांड रहा अरविंद मफतलाल समूह अब शिक्षा क्षेत्र में बड़ा दांव लगाने जा रहा है। समूह का इरादा यूनिफॉर्म (स्कूलों, अस्पतालों में इस्तेमाल होने वाली वर्दी) से लेकर एआई तक की पेशकश करने का है।

Wed, 18 March 2026 07:31 PMDeepak Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share
500 रोबोटिक्स लैब का ऑर्डर मिलते ही तूफान बना यह शेयर, करीब 12 पर्सेंट चढ़ा भाव

Mafatlal industries share price: शेयर बाजार में लिस्टेड कंपनी- मफतलाल इंडस्ट्रीज को ओडिशा कंप्यूटर एप्लीकेशन सेंटर (ओसीएसी) से राज्य में 500 'रोबोटिक्स लैब' स्थापित करने के लिए 114 करोड़ रुपये का ठेका मिला है। इस खबर के बाद कंपनी के शेयर रॉकेट की तरह बढ़े। सप्ताह के तीसरे दिन बुधवार को कंपनी के शेयर में 7 पर्सेंट की तेजी आई और यह 123 रुपये के स्तर पर बंद हुआ। शेयर का ट्रेडिंग रेंज 132.95 रुपये से 119 रुपये के बीच रहा। इस तरह, ट्रेडिंग के दौरान शेयर में 11.72% तक की तेजी आई। शेयर के 52 हफ्ते का हाई और लो रेंज 204.90 रुपये से 112 रुपये के बीच है।

क्या कहा कंपनी ने?

मफतलाल इंडस्ट्रीज ने एक बयान में कहा कि इस ठेके को पांच साल की अवधि में पूरा किया जाएगा। कंपनी स्कूल एवं जन शिक्षा विभाग के तहत ओडिशा के 16 जिलों में 500 रोबोटिक्स लैब स्थापित करेगी। शेयर बाजार में दाखिल किए गए दस्तावेज़ के अनुसार, इस पहल का उद्देश्य STEM (विज्ञान, प्रौद्योगिकी, इंजीनियरिंग और गणित) शिक्षा को मजबूत करना और छात्रों के लिए व्यावहारिक रोबोटिक्स प्रशिक्षण के माध्यम से एक्सपीरियंस एजुकेशन को बढ़ावा देना है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:8वें वेतन आयोग में सैलरी से भत्ते तक… कौन देगा सरकार को सिफारिशें?

कंपनी ने कहा कि ओडिशा सरकार के साथ यह सहयोग भारत में रोबोटिक्स शिक्षा की सबसे बड़ी पहलों में से एक है, जिसका उद्देश्य स्कूली छात्रों में भविष्य के लिए तैयार कौशल विकसित करना है। माफतलाल इंडस्ट्रीज ने आगे कहा कि यह ऑर्डर डिजिटल इंफ्रा और एडुटेक पहलों के विस्तार की उसकी रणनीति के अनुरूप भी है। बता दें कि ओडिशा कंप्यूटर एप्लीकेशन सेंटर (ओसीएसी), ओडिशा के इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग का नामित तकनीकी निदेशालय है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:1085 इलेक्ट्रिक बस बनाने के मिले थे ऑर्डर, पस्त रहा शेयर, अब जबरदस्त बाउंसबैक

कभी मशहूर कपड़ा ब्रांड रहा अरविंद मफतलाल समूह अब शिक्षा क्षेत्र में बड़ा दांव लगाने जा रहा है। समूह का इरादा यूनिफॉर्म (स्कूलों, अस्पतालों में इस्तेमाल होने वाली वर्दी) से लेकर एआई तक की पेशकश करने का है। बीते दिनों समूह के वाइस-चेयरमैन प्रियव्रत मफतलाल ने यह जानकारी दी। समूह की प्रमुख कंपनी मफतलाल इंडस्ट्रीज कपड़ा, विशेषरूप से यूनिफॉर्म क्षेत्र पर खास ध्यान देगी। इसके साथ ही कंपनी टेक्नोलॉजी, भविष्य के स्किल, उद्यमिता और स्वास्थ्य एवं स्वच्छता क्षेत्र पर भी ध्यान केंद्रित करेगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:52 वीक लो से पेनी स्टॉक का जबरदस्त बाउंसबैक, 25 रुपये के स्तर पर पहुंचा भाव

120 साल पुरानी कंपनी

मफतलाल इंडस्ट्रीज जिसकी 120 साल से ज्यादा की विरासत है, स्कूल, कॉरपोरेट और अस्पतालों के लिए यूनिफॉर्म या वर्दी बनाने वाली एक बड़ी कंपनी है। समूह की दूसरी कंपनियों में रबड़ केमिकल बनाने वाली एनओसीआईएल लिमिटेड, भविष्य के कौशल पर केंद्रित लर्निंग स्टार्टअप ' गेट सेट लर्न' और सूचना प्रौद्योगिकी कंपनी व्रत टेक साल्यूशंस शामिल हैं।

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,