52 वीक लो से पेनी स्टॉक का जबरदस्त बाउंसबैक, 25 रुपये के स्तर पर पहुंचा भाव
ट्राइडेंट लिमिटेड के शेयर रॉकेट की तरह बढ़ गए। ट्रेडिंग के दौरान शेयर 22.10 रुपये की पिछली क्लोजिंग के मुकाबले 12 पर्सेंट से ज्यादा उछला और यह 25 रुपये के स्तर तक पहुंच गया। पिछले कारोबारी दिन यानी 17 मई को 22 रुपये के स्तर को टच किया था, जो 52 हफ्ते का लो भी है।

Trident share price: कई दिन की भारी बिकवाली के बाद शेयर बाजार एक बार फिर गुलजार है। सप्ताह के तीसरे दिन बुधवार को बाजार की तेजी के बीच टेक्सटाइल कंपनी-ट्राइडेंट लिमिटेड के शेयर रॉकेट की तरह बढ़ गए। ट्रेडिंग के दौरान शेयर 22.10 रुपये की पिछली क्लोजिंग के मुकाबले 12 पर्सेंट से ज्यादा उछला और यह 25 रुपये के स्तर तक पहुंच गया। शेयर के 52 हफ्ते का हाई 34.60 रुपये है। शेयर का यह भाव मई 2025 में था। बता दें कि शेयर ने पिछले कारोबारी दिन यानी 17 मई को 22 रुपये के स्तर को टच किया था, जो 52 हफ्ते का लो भी है। इस लिहाज से शेयर रिकवरी मोड में है।
शेयरहोल्डिंग पैटर्न की डिटेल
ट्राइडेंट लिमिटेड के शेयरहोल्डिंग पैटर्न की बात करें तो प्रमोटर के पास 73.68 फीसदी हिस्सेदारी है। वहीं, पब्लिक शेयरहोल्डिंग 26.32 फीसदी की है। प्रमोटर में मधुराज फाउंडेशन के पास 1,40,80,22,010 शेयर या 27.63 फीसदी हिस्सेदारी है। इसके अलावा, ट्राइडेंट लिमिटेड के पास 2,33,11,69,835 शेयर या 45.75 फीसदी हिस्सेदारी है।
दिसंबर तिमाही के नतीजे
हाल ही में ट्राइडेंट ने 31 दिसंबर को समाप्त तिमाही के नतीजे जारी किए हैं। ट्राइडेंट लिमिटेड को तीसरी तिमाही में कम राजस्व के कारण मुनाफा और मार्जिन पर काफी दबाव पड़ा। इस तिमाही में नेट प्रॉफिट पिछले वर्ष की इसी अवधि के ₹79.7 करोड़ की तुलना में 44.5% घटकर ₹44.2 करोड़ रह गया। राजस्व में 5.6% की गिरावट आई और यह एक वर्ष पहले के ₹1,667 करोड़ से घटकर ₹1,574 करोड़ हो गया। परिचालन प्रदर्शन में भी कमजोरी आई, जिससे एबिटा पिछले वर्ष की इसी अवधि के ₹214.5 करोड़ से 36.5% घटकर ₹136.2 करोड़ रह गया। एबिटा मार्जिन में भारी गिरावट आई और यह पिछले वर्ष की इसी तिमाही के 12.9% की तुलना में घटकर 8.7% रह गया, जो परिचालन लाभ में कमी को दर्शाता है।
कंपनी के गठन का ऐलान
इसके अलावा, कंपनी ने एक नई घरेलू पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी के गठन की घोषणा की है। इसका उद्देश्य विदेशी बाजारों में ट्राइडेंट उत्पादों की ब्रांड उपस्थिति, ब्रांड निर्माण पहलों और बिक्री एवं विपणन को मजबूत करना है, जिसमें विशेष रूप से अमेरिकी बाजार पर ध्यान केंद्रित किया गया है। वहीं, ट्राइडेंट ने कहा कि उसने अपनी घरेलू पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी MYTRIDENT.COM लिमिटेड में अपनी पूरी हिस्सेदारी बेच दी है। एक निश्चित शेयर खरीद समझौते पर हस्ताक्षर के बाद, MYTRIDENT.COM लिमिटेड 9 फरवरी, 2026 से ट्राइडेंट लिमिटेड की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी नहीं रही। कंपनी ने स्पष्ट किया कि MYTRIDENT.COM लिमिटेड कोई महत्वपूर्ण सहायक कंपनी नहीं थी।




साइन इन