olectra greentech share gain 19 percent bounceback from 52 week low jbm auto ather and other EV stocks 1085 इलेक्ट्रिक बस बनाने के मिले थे ऑर्डर, पस्त रहा शेयर, अब जबरदस्त बाउंसबैक, Business Hindi News - Hindustan
More

1085 इलेक्ट्रिक बस बनाने के मिले थे ऑर्डर, पस्त रहा शेयर, अब जबरदस्त बाउंसबैक

इलेक्ट्रिक बस बनाने वाली कंपनी ओलेक्ट्रा ग्रीनटेक लिमिटेड  के शेयर रिकवरी मोड में आ गए हैं। सप्ताह के तीसरे दिन बुधवार को ओलेक्ट्रा के शेयर को खरीदने की लूट सी मच गई। ट्रेडिंग के दौरान शेयर 18 पर्सेंट से ज्यादा उछल गया।

Wed, 18 March 2026 05:46 PMDeepak Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share
1085 इलेक्ट्रिक बस बनाने के मिले थे ऑर्डर, पस्त रहा शेयर, अब जबरदस्त बाउंसबैक

Olectra Greentech share price: दो दिन पहले तक पस्त रहे इलेक्ट्रिक बस बनाने वाली कंपनी ओलेक्ट्रा ग्रीनटेक लिमिटेड (Olectra Greentech Ltd) के शेयर रिकवरी मोड में आ गए हैं। सप्ताह के तीसरे दिन बुधवार को ओलेक्ट्रा के शेयर को खरीदने की लूट सी मच गई। ट्रेडिंग के दौरान शेयर 18 पर्सेंट से ज्यादा उछल गया। शेयर अपनी पिछली क्लोजिंग 903.40 रुपये के मुकाबले उछलकर 1073.90 रुपये तक पहुंच गया। वहीं, शेयर की क्लोजिंग 17.13% बढ़कर 1058.15 रुपये पर हुई।

बता दें कि 16 मार्च को ही शेयर ने 52 हफ्ते के लो 867.85 रुपये पर था। इस हिसाब से सिर्फ दो दिन में शेयर 200 रुपये से ज्यादा बढ़ गया। सितंबर 2025 में शेयर 1,712.50 रुपये पर था। यह शेयर के 52 हफ्ते का हाई है।

हाल ही में कंपनी को मिला है ऑर्डर

हाल ही में इलेक्ट्रिक बस निर्माता कंपनी ओलेक्ट्रा ग्रीनटेक को एक बड़ा ऑर्डर मिला है। हालांकि, इसका फायदा कंपनी के शेयर को नहीं मिला और यह पस्त पड़ा रहा। अब अचानक से कंपनी के शेयर ने रफ्तार पकड़ी है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:8वें वेतन आयोग में सैलरी से भत्ते तक… कौन देगा सरकार को सिफारिशें?

बता दें कि ओलेक्ट्रा की सहयोगी कंपनी, ईवी ट्रांस प्राइवेट लिमिटेड को तेलंगाना राज्य सड़क परिवहन निगम (टीजीएसआरटीसी) से दो लेटर ऑफ अवार्ड (एलओए) प्राप्त हुए हैं। यह ऑर्डर 1,085 इलेक्ट्रिक बसों की आपूर्ति, संचालन और रखरखाव के लिए है। इसमें 1,025 (12 मीटर नॉन-एसी) बसें और 60 (12 मीटर एसी) बसें शामिल हैं। इनका उपयोग शहर के भीतर किया जाएगा। ईवी ट्रांस इन बसों को ओलेक्ट्रा ग्रीनटेक से खरीदेगी, जिनकी डिलीवरी 20 महीनों की अवधि में की जाएगी। इन बसों की आपूर्ति और रखरखाव का ऑर्डर ₹1,800 करोड़ का है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:52 वीक लो से पेनी स्टॉक का जबरदस्त बाउंसबैक, 25 रुपये के स्तर पर पहुंचा भाव

कैसे रहे तिमाही नतीजे

हाल ही में कंपनी ने दिसंबर तिमाही के नतीजे जारी किए हैं। इस तिमाही में कंपनी का नेट प्रॉफिट पिछले वर्ष की इसी अवधि के मुकाबले ₹47 करोड़ पर स्थिर रहा। परिचालन व्यय में 31% की वार्षिक वृद्धि के कारण यह लाभ ₹570 करोड़ तक पहुंच गया। इस तिमाही में परिचालन से राजस्व ₹664 करोड़ रहा, जो पिछले वर्ष की इसी तिमाही के ₹515 करोड़ से अधिक है। एबिटा ₹93 करोड़ रहा, जो पिछले वर्ष के ₹79 करोड़ से अधिक है। वहीं, मार्जिन में वार्षिक आधार पर 100 आधार अंकों की मामूली वृद्धि के साथ 14% तक पहुंच गया।

तेल संकट का मिल रहा फायदा

तेल संकट का फायदा इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) सेक्टर की कंपनियां उठा रही हैं। गल्फ क्षेत्र में ईरान युद्ध के कारण अंतरराष्ट्रीय तेल की कीमतें 43% तक बढ़ गई हैं, जिससे भारत के स्टॉक मार्केट पर दबाव पड़ा है लेकिन इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) सेक्टर के शेयर रॉकेट की तरह बढ़े हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:इस कंपनी के शेयर में की गई थी हेरफेर, अब सेबी ने 18 संस्थाओं पर लगाया प्रतिबंध

बुधवार को JBM Auto Ltd. के शेयर 20% के अपर सर्किट पर पहुंचे तो एथर एनर्जी 7% और ओला इलेक्ट्रिक 6% चढ़े। महंगे पेट्रोल-डीजल के कारण ईवी की मांग बढ़ने की उम्मीद से निवेशक उत्साहित हैं। खासकर सरकारी FAME योजना, 5% GST, प्रोडक्शन-लिंक्ड इंसेंटिव्स और चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर पर सब्सिडी के चलते पॉजिटिव माहौल बना हुआ है।

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,