LPG Price Today no change in rates check details here LPG Price Today: एलपीजी सिलेंडर के नए रेट जारी, क्या कीमतों में हुआ कोई इजाफा?, Business Hindi News - Hindustan
More

LPG Price Today: एलपीजी सिलेंडर के नए रेट जारी, क्या कीमतों में हुआ कोई इजाफा?

LPG Price Today: एलपीजी सिलेंडर के नए रेट आज जारी हो गए है। घरेलू और कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में आज शनिवार को कोई बदलाव नहीं किया गया है। 

Sat, 11 April 2026 08:22 AMTarun Pratap Singh लाइव हिन्दुस्तान
share
LPG Price Today: एलपीजी सिलेंडर के नए रेट जारी, क्या कीमतों में हुआ कोई इजाफा?

LPG Price Today: युद्ध की वजह स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बाधित हुआ है। जिसकी वजह से कच्चे तेल से लेकर एलपीजी तक की आपूर्ति प्रभावित हुई है। भारत अपनी जरूरत का 60 प्रतिशत से अधिक एलपीजी विदेशों से मंगाता है। उसमें भी कतर सहित अन्य खाड़ी देश प्रमुख हैं। जब से युद्ध शुरू हुआ है तब से घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में एक बार और कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में दो बार बढ़ोतरी की गई है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:Petrol-Diesel हुआ सस्ता? इस शहर में 78 रुपये में डीजल और ₹82 में बिक रहा पेट्रोल

1 अप्रैल को बढ़ाया गया था कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर का रेट

इसी महीने की शुरुआत यानी 1 अप्रैल को कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में इजाफा किया गया था। तब रेट को दिल्ली में 195.50 रुपये बढ़ाया गया था। जिसके बाद से राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर 2078.50 रुपये में मिलने लगा है।

घरेलू एलपीजी सिलेंडर का क्या है रेट? (LPG Cylinder Price)

दिल्ली - 913 रुपये

कोलकाता - 939 रुपये

मुंबई - 912.50 रुपये

चेन्नई - 928.50 रुपये

बेंगलुरू - 915.50 रुपये

हैदराबाद - 965 रुपये

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:1 पर 1 शेयर बोनस, 5 टुकड़ों में भी बंटने जा रहा स्टॉक, रिकॉर्ड डेट तय

कॉमर्शियल सिलेंडर का क्या है रेट (LPG Rate)

दिल्ली - 2078.50 रुपये

कोलकाता - 2208 रुपये

मुंबई - 2031 रुपये

चेन्नई - 2246.50 रुपये

बेंगलुरू 2161 रुपये

हैदराबाद - 2320 रुपये

सउदी अरब कॉन्ट्रैक्ट प्राइस में 1 अप्रैल को इजाफा देखने को मिला। जो 542 डॉलर प्रति टन से बढ़कर 780 डॉलर प्रति टन पहुंच गया। बता दें, जिसके बाद कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी दर्ज की गई।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:1 शेयर पर 6 शेयर बोनस, डिविडेंड का भी ऐलान, चेक कर लें रिकॉर्ड डेट

मार्च में बढ़ाया गया था घरेली एलपीजी सिलेंडर का रेट

देश में मार्च के महीने में घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में 60 रुपये की बढ़ोतरी की गई थी। तब से अबतक कीमतों में कोई भी इजाफा नहीं देखने को मिला है। वहीं, कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में मार्च के महीने में 144 रुपये का इजाफा किया गया था। जिसके बाद अप्रैल के महीने में एक बार फिर से दाम को बढ़ा दिया था।

एलपीजी सिलेंडर बुकिंग नियम (LPG Cylinder Booking Rule)

शहरी क्षेत्रों में 25 दिन में एलपीजी सिलेंडर की बुकिंग की जा सकती है। वहीं, गांवों में एलपीजी सिलेंडर की बुकिंग 45 दिन में की जा सकती है। इसके लिए अब पहले से बुकिंग अनिवार्य कर दी गई है।

सरकार की तरफ से एलपीजी सिलेंडर की कालाबाजारी रोकने के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,