Anlon Healthcare announced record date Bonus Share and stock split 1 पर 1 शेयर बोनस, 5 टुकड़ों में भी बंटने जा रहा स्टॉक, रिकॉर्ड डेट तय, Business Hindi News - Hindustan
More

1 पर 1 शेयर बोनस, 5 टुकड़ों में भी बंटने जा रहा स्टॉक, रिकॉर्ड डेट तय

Stock Split News: Anlon Healthcare Ltd ने पहली बार निवेशकों को बोनस शेयर देने का फैसला किया है। इसके साथ ही कंपनी के शेयरों का बंटवारा भी होने जा रहा है। स्टॉक स्प्लिट और बोनस शेयर के लिए कंपनी रिकॉर्ड डेट का ऐलान कर दिया है। जोकि इसी महीने है। 

Fri, 10 April 2026 08:20 AMTarun Pratap Singh लाइव हिन्दुस्तान
share
1 पर 1 शेयर बोनस, 5 टुकड़ों में भी बंटने जा रहा स्टॉक, रिकॉर्ड डेट तय

Bonus Share: Anlon Healthcare Ltd के शेयर आज शुक्रवार को स्टॉक मार्केट में फोकस में रहेंगे। कंपनी के शेयरों का बंटवारा होने जा रहा है। इस कंपनी ने बोनस शेयर देने का भी फैसला किया। कंपनी की तरफ से दी जानकारी में कहा गया है कि 1 शेयर पर 1 शेयर बोनस के तौर पर बांटा जाएगा। बता दें, कंपनी ने बोनस शेयर और स्टॉक स्प्लिट के लिए रिकॉर्ड डेट का ऐलान कर दिया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:5 साल में 1092% का रिटर्न, आज 15% चढ़ा मल्टीबैगर स्टॉक

5 टुकड़ों में बंट रहा है स्टॉक (Stock Split Record date)

स्टॉक एक्सचेंज को दी जानकारी में कहा गया है कि 10 रुपये के फेस वैल्यू वाले एक शेयर को 5 हिस्सों में बांटा जाएगा। इस स्टॉक स्प्लिट के बाद कंपनी के शेयरों की फेस वैल्यू 10 रुपये से घटकर 2 रुपये प्रति शेयर हो जाएगा। कंपनी ने स्टॉक स्प्लिट के लिए 24 अप्रैल 2026 की तारीख को रिकॉर्ड डेट तय किया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:1 शेयर पर 6 शेयर बोनस, डिविडेंड का भी ऐलान, चेक कर लें रिकॉर्ड डेट

किस दिन एक्स-बोनस ट्रेड करेगी कंपनी (Anlon Healthcare Bonus Share)

बीएसई पर उपलब्ध जानकारी के अनुसार Anlon Healthcare Ltd के शेयर 24 अप्रैल 2026 को ही एक्स-बोनस ट्रेड करेंगे। कंपनी ने बताया है कि 2 रुपये के फेस वैल्यू वाले एक शेयर पर योग्य निवेशकों को 1 शेयर बोनस के तौर पर मिलेगा। बता दें, कंपनी पहली बार निवेशकों को बोनस शेयर देने जा रही है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:EPFO 3.0:UPI से बैलेंस ट्रांसफर की सुविधा? नौकरी जाने पर तुरंत निकाल पाएंगे पैसा

शेयरों का प्रदर्शन कैसा है?

गुरुवार को बाजार के बंद होने के समय पर Anlon Healthcare Ltd के शेयर बीएसई में 2.31 प्रतिशत की तेजी के साथ 121.90 रुपये के स्तर पर था। पिछले एक हफ्ते में कंपनी के शेयरों की कीमतों में 7.26 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है। हालांकि, एक साल में यह स्टॉक 3.94 प्रतिशत नीचे गिरा है। कंपनी का 52 वीक हाई 172 रुपये और 52 वीक लो लेवल 86.98 रुपये है। इस कंपनी का मार्केट कैप 647.92 करोड़ रुपये का है।

दिसंबर तिमाही की शेयरहोल्डिंग के अनुसार Anlon Healthcare Ltd में प्रमोटर्स की हिस्सेदारी 52.68 प्रतिशत थी। वहीं, पब्लिक के पास 47.32 प्रतिशत हिस्सा था। पिछली तीन तिमाही से कंपनी के शेयरहोल्डिंग में कोई बदलाव नहीं देखने को मिला है। बता दें, इस कंपनी ने एक बार भी अभी तक डिविडेंड नहीं दिया है।

(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,