Petrol Diesel Price Today not changed today check latest rate of your city Petrol-Diesel हुआ सस्ता? इस शहर में 78 रुपये में डीजल और 82 रुपये में बिक रहा पेट्रोल,चेक करें आज का रेट, Business Hindi News - Hindustan
More

Petrol-Diesel हुआ सस्ता? इस शहर में 78 रुपये में डीजल और 82 रुपये में बिक रहा पेट्रोल,चेक करें आज का रेट

Petrol Diesel Price Today: आज शनिवार को एक बार फिर पेट्रोल और डीजल की कीमतों में ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने कोई भी इजाफा नहीं किया है। जिसकी वजह से पुरानी कीमतें ही बरकरार हैं। 

Sat, 11 April 2026 07:24 AMTarun Pratap Singh लाइव हिन्दुस्तान
share
Petrol-Diesel हुआ सस्ता? इस शहर में 78 रुपये में डीजल और 82 रुपये में बिक रहा पेट्रोल,चेक करें आज का रेट

Petrol Diesel Price Today: ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में आज शनिवार को कोई इजाफा नहीं किया है। तेल कंपनियों की तरफ से पुरानी की कीमतें बरकरार हैं। कच्चे तेल की कीमतों में जारी तेजी के बीच कई देशों में पेट्रोल और डीजल के रेट बढ़ोतरी दर्ज की गई है। हालांकि, भारत में कीमतों में कोई भी इजाफा सरकार तेल कंपनियों ने नहीं किया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:1 पर 1 शेयर बोनस, 5 टुकड़ों में भी बंटने जा रहा स्टॉक, रिकॉर्ड डेट तय

पेट्रोल का क्या है रेट? (Petrol Rate)

नई दिल्ली - 94.77 रुपये

मुंबई - 103.54 रुपये

कोलकाता - 105.41 रुपये

बेंगलुरू - 102.92 रुपये

चेन्नई - 100.90 रुपये

पटना - 105.23 रुपये

जयपुर - 104.86 रुपये

पोर्ट ब्लेयर - 82.46 रुपये

तिरुअनंतपुरम् - 107.48 रुपये

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पेट्रोल-डीजल की कीमतों में होगा इजाफा? इन 2 कंपनियों ने बढ़ाए दाम

डीजल का क्या है रेट (Diesel Rate)

दिल्ली - 87.67 रुपये

मुंबई - 90.03 रुपये

कोलकाता - 92.02 रुपये

बेंगलुरू - 90.99 रुपये

चेन्नई - 92.49 रुपये

पटना - 91.49 रुपये

जयपुर - 90.34 रुपये

पोर्टब्लेयर - 78.05 रुपये

तिरुअनंतपुरम्- 96.48 रुपये

रिलायंस ने अपने फैसले से डराया

बीते दिनों रिलायंस और बीपी पेट्रोल पंपों पर नया नियम लागू कर दिया गया। रिपोर्ट के अनुसार एक बार में कोई भी व्यक्ति 1000 रुपये ही पेट्रोल या डीजल खरीद सकता है। जब से युद्ध शुरू हुआ है तब से पहली बार किसी कंपनी ने ऐसा नियम लगाया है।

कच्चे तेल का रेट 100 डॉलर के नीचे

ईरान-अमेरिका के बीच जारी बातचीत का असर क्रूड ऑयल की कीमतों पर साफ दिख रहा है। कल शुक्रवार कच्चे तेल का भाव 100 डॉलर प्रति बैरल के नीचे आ गया था। युद्ध शुरू होने से पहले क्रूड ऑयल 70 डॉलर के आस-पास बना हुआ था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सोना फिर से 1.50 लाख रुपये के पार, चांदी की कीमतों में आज 5538 रुपये की उछाल

Shell India ने 25.01 रुपये बढ़ाया डीजल का रेट

कंपनी ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में इजाफा किया है। शेल इंडिया की तरफ से बीते सप्ताह पेट्रोल के रेट में 25.01 रुपये और डीजल के रेट में 7.41 रुपये का इजाफा किया था। इससे पहले नायरा ने भी कीमतों में बढ़ोतरी की थी। नायरा ने मार्च में पेट्रोल के रेट में 5 रुपये और डीजल की कीमतों में 3 रुपये प्रति लीटर का इजाफा किया था।

एक्साइज ड्यूटी में कटौती

तेल कंपनियों को राहत देने के लिए केंद्र सरकार की तरफ से एक्साइज ड्यूटी में कटौती की गई थी। केंद्र सरकार ने पेट्रोल और डीजल पर 10-10 रुपये एक्साइज ड्यूटी घटा दिया था। जिसके बाद डीजल ड्यूटी फ्री हो गया था।

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,