LPG सिलेंडर नई कीमतें जारी, आपके शहर में क्या है रेट, क्या फिर से बढ़ गए दाम?
LPG Price Today: एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में इसी महीने की शुरुआत में इजाफा किया गया था। तब 14.2 किलोग्राम के घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में 60 रुपये का इजाफा किया गया था। वहीं, कॉमर्शियल गैस सिलेंडर का भाव तब 144 रुपये बढ़ा दिया गया था।

LPG Price Today: युद्ध की वजह से भारत को एलपीजी इंपोर्ट करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ा है। भारत 60 प्रतिशत एलपीजी खाड़ी के देशों से मंगाता है। लेकिन युद्ध ने इस रास्ते को प्रभावित कर दिया है। जिसकी वजह से देश के सामने नया संकट खड़ा हो गया है। आइए जानते हैं कि मौजूदा स्थितियों में क्या एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव हुआ है या नहीं? आपके शहर में क्या रेट है?
LPG सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव?
नई दिल्ली - 913 रुपये
मुंबई - 912.50 रुपये
कोलकाता - 939 रुपये
चेन्नई - 928.50 रुपये
हैदराबाद - 965 रुपये
लखनऊ- 950.50 रुपये
बेंगलुरू - 915.50 रुपये
पटना - 1002.50 रुपये
कॉमर्शियल LPG सिलेंडर का क्या रेट चल रहा है?
1-दिल्ली -1884.50 रुपये
2- मुंबई - 1836 रुपये
3- कोलकाता - 1988.50 रुपये
4- चेन्नई - 2043.50 रुपये
5- हैदराबाद - 2007 रुपये
6- बेंगलुरू - 1958 रुपये
7- पटना - 2133.50 रुपये
देश के पास 60 दिन का स्टोरेज
केंद्र सराकर ने साफ किया कि उनके पास पेट्रोल और डीजल की 60 दिन की स्टोरेज है। सरकार की तरफ से कहा गया है कि पेट्रोल, डीजल और एलपीजी की कोई कमी देश में नहीं है। ऐसे में किसी भी प्रकार से घबराने की जरूरत नहीं है। सरकार ने तेल मार्केटिंग कंपनियों को एलपीजी उत्पादन बढ़ाने का भी निर्देश दिया है।
पिछले दिनों एक बार फिर से राज्यों का कोटा 20 प्रतिशत से बढ़ाकर 50 प्रतिशत कर दिया गया। केंद्र सरकार की तरफ से पेट्रोल, डीजल और गैस की आपूर्ति पर पैनी नजर रखी जा रही है।
इसी महीने बढ़ाए गए हैं दाम
एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में इसी महीने की शुरुआत में इजाफा किया गया था। तब 14.2 किलोग्राम के घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में 60 रुपये का इजाफा किया गया था। वहीं, कॉमर्शियल गैस सिलेंडर का भाव तब 144 रुपये बढ़ा दिया गया था। इसके बाद से आजतक कीमतों में कोई बढ़ोतरी नहीं हुई है।
पैनिक बुकिंग में गिरावट
पिछले कुछ दिनों से एलपीजी सिलेंडर की पैनिक बुकिंग में भी गिरावट आई है। जिसकी वजह से अब गैस एजेंसियों के सामने कम भीड़ लग रही है।




साइन इन