Petrol Diesel Price Today no change in rate check here Petrol Diesel के दाम आज क्या कम हो गए? सरकार ने घटा दिया है 10 रुपए टैक्स, Business Hindi News - Hindustan
More

Petrol Diesel के दाम आज क्या कम हो गए? सरकार ने घटा दिया है 10 रुपए टैक्स

Petrol Diesel Price Today: केंद्र सरकार की तरफ से पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई भी कटौती आज शनिवार को नहीं की गई है। इससे पहले शुक्रवार को सरकार ने एक्साइज ड्यूटी में 10-10 रुपये की कटौती की थी। 

Sat, 28 March 2026 07:23 AMTarun Pratap Singh लाइव हिन्दुस्तान
share
Petrol Diesel के दाम आज क्या कम हो गए? सरकार ने घटा दिया है 10 रुपए टैक्स

Petrol Diesel Price Today: सरकार की तरफ से शुक्रवार को पेट्रोल और डीजल पर लगने वाले एक्साइज ड्यूटी में कटौती की गई थी। हालांकि, इसका कोई भी फायदा आम आदमी को नहीं मिलेगा। जिसकी वजह से आज 28 मार्च 2026 को एक बार फिर से पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। बता दें, गुरुवार को केंद्र सरकार ने पेट्रोल पर लगने वाले एक्साइज ड्यूटी को 13 रुपये से घटाकर 3 रुपये और डीजल पर लगने वाले 10 रुपये के एक्साइज ड्यूटी को घटाकर शून्य कर दिया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:Gold और Silver ETF आज 4% तक लुढ़का, क्या निवेश करने का यह है सही मौका?

पेट्रोल का क्या है रेट (Petrol Price today)

दिल्ली - 94.77

चेन्नई - 101.23

मुंबई - 103.54

कोलकाता - 103.54

हैदराबाद - 107.46

नोएडा - 94.74

बेंगलुरू 102.96

डीजल का आपके शहर में क्या है रेट? (Diesel Price Today)

दिल्ली - 87.67

गुड़गांव - 87.83

नोएडा - 87.81

मुंबई - 90.03

भुवनेश्वर - 92.69

कोलकाता - 92.39

मुंबई - 90.03

बेंगलुरू - 90.99

हैदराबाद - 95.70 रुपये

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:CSK के शेयरों का भाव 3 महीने में 60% बढ़ा, RCB और RR की डील का भी दिख रहा असर

नायरा ने बढ़ाया रेट

देश में नायरा एनर्जी ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बुधवार को इजाफा किया था। तेल कंपनी ने 5.30 रुपये प्रति लीटर पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 3 रुपये का इजाफा किया था। कंपनी ने बढ़ते खर्च को ग्राहकों पर हिस्से में डाल दिया है।

एक्सपोर्ट टैक्स में इजाफा

सरकार ने डीजल के एक्सपोर्ट पर 21.50 रुपये प्रति लीटर और विमान ईंधन (एटीएफ) पर 29.50 रुपये प्रति लीटर का निर्यात शुल्क (विंडफॉल टैक्स) लगा दिया है। रूस-यूक्रेन युद्ध के बाद रिफाइनरी कंपनियों के 'अप्रत्याशित लाभ' पर लगाम लगाने के लिए जुलाई 2022 में पहली बार यह (विंडफॉल टैक्स) कर लगाया गया था, जिसे दिसंबर 2024 में हटा लिया गया था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:Petrol-Diesel नहीं होगा सस्ता, आम आदमी को नहीं मिलने जा रही कोई राहत

कच्चे तेल की कीमतों में लगी है ‘आग’

युद्ध की वजह से क्रूड ऑयल का रेट सातवें आसमान पर है। पिछले महीने जो कच्चा तेल 70 बैरेल के करीब था। वही, अब 110 डॉलर प्रति बैरल को क्रॉस कर गया है। जिसकी वजह से तेल कंपनियों पर बहुत दबाव बढ़ गया है।

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,