1 साल में 82% का रिटर्न, कंपनी पहली बार दे रही है बोनस शेयर, रिकॉर्ड डेट अगले हफ्ते
B2B Software Technologies Ltd ने बोनस शेयर के लिए रिकॉर्ड डेट का ऐलान कर दिया है। 50 रुपये से कम की कीमत वाली इस कंपनी ने 2 पर 1 शेयर बोनस के तौर पर देने का फैसला किया है।

Bonus Share: बोनस शेयर की चाहत रखने वाले निवेशकों के लिए गुड न्यूज है। बी टू बी सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी लिमिटेड (B2B Software Technologies Ltd) ने पहली बार बोनस शेयर देने का फैसला किया है। कंपनी ने इस बोनस इश्यू के लिए रिकॉर्ड डेट का भी ऐलान कर दिया है। बता दें, कंपनी के शेयरों का भाव 50 रुपये से कम का है।
मिलेंगे 2 पर 1 शेयर फ्री
कंपनी ने स्टॉक एक्सचेंज को दी जानकारी में बताया है कि 10 रुपये के फेस वैल्यू वाले दो शेयर पर 1 शेयर बोनस देने का फैसला किया है। इस बोनस इश्यू के लिए कंपनी ने 26 मार्च 2026 को रिकॉर्ड डेट का ऐलान भी कर दिया है। B2B Software Technologies Ltd ने एक्सचेंज को दी जानकारी में बताया है कि 2 अप्रैल 2026 की तारीख को रिकॉर्ड डेट तय किया गया है। यानी जिन निवेशकों के पास इस दिन कंपनी के 2 शेयर रहेंगे उन्हें एक शेयर का फायदा होगा।
डिविडेंड दे चुकी है कंपनी
कंपनी के शेयर पिछले महीने यानी फरवरी में एक्स-डिविडेंड ट्रेड किए थे। तब कंपनी ने एक शेयर पर 1 रुपये का डिविडेंड योग्य निवेशकों को दिया था। यह पहली बार था जब कंपनी की तरफ से डिविडेंड बांटा गया था।
शेयरों का प्रदर्शन कैसा?
इस साल अबतक B2B Software Technologies Ltd के शेयरों की कीमतों में 50.18 प्रतिशत की तेजी आई है। वहीं, एक साल में कंपनी के शेयरों का भाव 82 प्रतिशत चढ़ चुका है। हालांकि, आज इस स्टॉक की कीमतों में गिरावट देखने को मिली है। बीएसई में कंपनी के शेयर 44 रुपये के लेवल पर खुला था। दिन में यह स्टॉक 3 प्रतिशत से अधिक गिरावट के बाद 42.50 रुपये के इंट्रा-डे लो लेवल पर आ गया।
B2B Software Technologies Ltd का बीएसई में 52 वीक हाई 57 रुपये और 52 वीक लो लेवल 22.50 रुपये है कंपनी का मार्केट कैप 50.22 करोड़ रुपये का है। बता दें, 10 साल में कंपनी ने पोजीशनल निवेशकों को 290 प्रतिशत का रिटर्न दिया है। इस दौरान सेंसेक्स इंडेक्स में 192.78 प्रतिशत की तेजी आई है।
(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)




साइन इन