Petrol-Diesel नहीं होगा सस्ता, आम आदमी को नहीं मिलने जा रही कोई राहत, सरकार का आया बयान
Petrol Diesel Price Today: सरकार की तरफ से एक्साइज ड्यूटी में कटौती का कोई भी फायदा आम-आदमी को नहीं होने जा रहा है। सरकार ने साफ कर दिया है कि पंप पर बिकने वाले तेल की कीमतों में कोई गिरावट नहीं होने जा रही है।
Petrol Diesel Price Today: सरकार ने पेट्रोल और डीजल पर लगने वाले एक्साइज ड्यूटी में आज 10 प्रति लीटर की कटौती का ऐलान किया है। हालांकि, इसका फायदा जनता का नहीं मिलेगा। सरकार की तरफ से कहा गया है कि तेल कंपनियों को हो रहे घाटे की वजह से यह फैसला लिया गया है। बता दें, क्रूड ऑयल की कीमतों में तेज इजाफे के बाद भी नायरा को छोड़कर किसी अन्य कंपनी ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई इजाफा नहीं किया था। जिसकी वजह से तेल कंपनियों को भारी नुकसान हो रहा है।
क्या कहा है मंत्रालय ने
पेट्रोलियम मिनिस्ट्री ने जारी बयान में कहा कि पेट्रोल और डीजल के रिटेल पंप की कीमतों में कोई बदलाव नहीं होगा। एक्साइज ड्यूटी में जो कटौती की गई है उसका असर पंप की कीमतों पर नहीं पड़ेगा। इसका फायदा तेल मार्केटिंग कंपनियों को होगा। जो इस समय महंगा क्रूड ऑयल खरीदकर कम कीमतों में पेट्रोल और डीजल बेच रही हैं।
सरकार ने एक्साइज ड्यूटी में कटौती का फैसला ऐसे समय में किया जब क्रूड ऑयल का रेट 70 डॉलर प्रति बैरल से बढ़कर 122 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गया है। बता दें, इस शुल्क कटौती की वजह से 1.75 लाख करोड़ रुपये अतिरिक्त बोझ सरकार पर पड़ेगा।
पेट्रोल-डीजल की कीमतों को हर 15 दिन में रिव्यू करेगी सरकार
सेंट्रल बोर्ड ऑफ इंडायरेक्ट टैक्सेस एंड कस्टम्स (CBIC) के चेयरमैन विवेक चतुर्वेदी ने शुक्रवार को कहा कि सरकार की तरफ से पेट्रोल और डीजल की कीमतों को हर 15 दिन में सरकार रिव्यू करेगी। वेस्ट एशिया में जारी संघर्ष पर पैनी नजर रखी जा रही है।
पेट्रोल और डीजल के एक्सपोर्ट पर सरकार ने लगाया टैक्स
पेट्रोल पर एक्साइज ड्यूटी को 13 रुपये प्रति लीटर से घटाकर 3 रुपये कर दिया गया है, जबकि डीजल पर इसे 10 रुपये से घटाकर शून्य कर दिया गया है। साथ ही, सरकार ने डीजल के निर्यात पर 21.5 रुपये प्रति लीटर और विमान ईंधन पर 29.5 रुपये प्रति लीटर का निर्यात शुल्क लगाया है।




साइन इन