घरेलू और कमर्शियल सिलेंडर के क्या हैं आज के रेट? कहां मिलती है सबसे सस्ती LPG?
LPG Price: रूस, अजरबैजान और ऑस्ट्रेलिया जैसे देशों में भी LPG भारत से काफी सस्ती है। वहीं भारत का स्थान उन देशों में दिख रहा है, जहां उपभोक्ताओं को रसोई गैस के लिए ज्यादा कीमत चुकानी पड़ रही है।

LPG Price : दुनिया भर में LPG यानी रसोई गैस की कीमतों के नए आंकड़ों ने आम लोगों की चिंता बढ़ा दी है। मार्च 2026 की तुलना में मई 2026 में कई देशों में LPG के दाम बढ़े हैं। भारत में भी मार्च में घरेलू सिलेंडर के दाम बढ़े थे। इसके अलावा अप्रैल और मई में कमर्शियल सिलेंडर के दाम में बढ़ोतरी की गई थी। ग्लोबल पेट्रोल प्राइसेज के मुताबिक 2 मार्च 2026 के डेटा में भारत में LPG की कीमत करीब ₹59.90 प्रति लीटर थी, जबकि मई 2026 के ताजा आंकड़ों में यह बढ़कर करीब ₹66.73 प्रति लीटर पहुंच गई। यानी सिर्फ दो महीनों में लगभग ₹7 प्रति लीटर की बढ़ोतरी दर्ज की गई। बता दें एक किलो एलपीजी लगभग दो लीटर के बराबर होती है।
किन देशों में सबसे सस्ती LPG?
ताजा आंकड़ों के मुताबिक अल्जीरिया में LPG सबसे सस्ती बनी हुई है, जहां कीमत करीब ₹8.61 प्रति लीटर है। अंगोला में यह लगभग ₹10.36 और सऊदी अरब में करीब ₹27.62 प्रति लीटर दर्ज की गई।
रूस, अजरबैजान और ऑस्ट्रेलिया जैसे देशों में भी LPG भारत से काफी सस्ती है। वहीं भारत का स्थान उन देशों में दिख रहा है, जहां उपभोक्ताओं को रसोई गैस के लिए ज्यादा कीमत चुकानी पड़ रही है।
भारत में LPG महंगी क्यों?
विशेषज्ञों के अनुसार इसके पीछे कई कारण हैं। भारत अपनी जरूरत का बड़ा हिस्सा आयात करता है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में गैस और कच्चे तेल की कीमतों में तेजी, डॉलर के मुकाबले रुपये की कमजोरी, ट्रांसपोर्ट और डिस्ट्रीब्यूशन लागत, टैक्स और मार्केटिंग खर्च जैसे फैक्टर्स एलपीजी की कीमतों पर असर डालते हैं। इसके अलावा पश्चिम एशिया में तनाव बढ़ने से भी ऊर्जा बाजार में अस्थिरता बनी हुई है।
आम लोगों पर क्या असर?
LPG महंगी होने का सीधा असर घर के मासिक बजट पर पड़ता है। खासकर मध्यम वर्ग और ग्रामीण परिवारों के लिए रसोई खर्च बढ़ना बड़ी चिंता बन सकता है। होटल, ढाबा और छोटे कारोबार भी इसकी मार झेलते हैं।
देश के बड़े शहरों में नए रेट (19 Kg LPG)
दिल्ली: ₹3,071.50
मुंबई: ₹3,024
कोलकाता: ₹3,202
चेन्नई: ₹3,237
अहमदाबाद: ₹3,091
पुणे: ₹3,084
आगरा: ₹3125.5
गोरखपुर:₹3255.5
लखनऊ: ₹3194
एलपीजी प्राइस टूडे: इंदौर, रायपुर, पटना
इंडेन के मुताबिक इंदौर में घरेलू सिलेंडर 941 रुपये का है और कमर्शियल 3176.5 रुपये का। रायपुर में घरेलू सिलेंडर 984.5 रुपये और कमर्शियल 3294.5 रुपये में है। पटना में आज घरेलू सिलेंडर ₹1002.50 और कमर्शियल ₹3346.5 का है।
एलपीजी प्राइस टूडे: जयपुर, देहरादून, बेंगलुरु
देहरादून में घरेलू सिलेंडर ₹932 और कमर्शियल ₹3129 का है। अंडमान में घरेलू एलपीजी सिलेंडर के रेट ₹989 हैं तो कमर्शियल के ₹3490 है। जयपुर में एलपीजी घरेलू सिलेंडर ₹916.5 और 19 किलो वाला कमर्शियल ₹3099 में बिक रहा है। बेंगलुरु में घरेलू ₹915.50 और कमर्शियल ₹3152 में बिक रहा है। हैदराबाद में घरेलू एलपीजी सिलेंडर का रेट ₹965 और कमर्शियल ₹3315 है।
बंगाल में एलपीजी के दाम
mypetrolprice.comके ताजा आंकड़ों के अनुसार बर्धमान (₹952.5) और बांकुरा (₹951.5) में भी सिलेंडर ₹950 के आसपास बिक रहा है। कोलकाता, हावड़ा, हुगली और कृष्णानगर में LPG की कीमत ₹939 से ₹942 के बीच बनी हुई है। सूरी में घरेलू LPG की कीमत ₹970.5 दर्ज की गई है। इसके बाद पुरुलिया (₹968) और कूचबिहार (₹966.5) भी ऊंचे स्तर पर बने हुए हैं।




साइन इन