you can withdraw money from your PF account through UPI very soon testing of the scheme completed UPI के जरिए बहुत जल्द अपने पीएफ खाते से निकाल सकते हैं पैसा, स्कीम की टेस्टिंग पूरी, Business Hindi News - Hindustan
More

UPI के जरिए बहुत जल्द अपने पीएफ खाते से निकाल सकते हैं पैसा, स्कीम की टेस्टिंग पूरी

EPFO Updates: श्रम मंत्रालय एक ऐसी परियोजना पर काम कर रहा है, जिसके तहत ईपीएफ के एक निश्चित हिस्से पर रोक रहेगी और एक बड़ा हिस्सा यूपीआई का उपयोग करके उनके बैंक खाते के माध्यम से निकाला जा सकेगा।

Wed, 20 May 2026 06:11 AMDrigraj Madheshia हिन्दुस्तान टीम
share
UPI के जरिए बहुत जल्द अपने पीएफ खाते से निकाल सकते हैं पैसा, स्कीम की टेस्टिंग पूरी

केंद्रीय श्रम मंत्री मनसुख मांडविया ने मंगलवार को कहा कि कर्मचारी भविष्य निधि संगठन के मेंबर जल्द ही यूपीआई के जरिए अपने पीएफ खाते से रकम निकाल सकेंगे। उन्होंने कहा कि यूपीआई भुगतान गेटवे के जरिए कर्मचारी भविष्य निधि (EPF) से पैसा निकालने के लिए परीक्षण का काम पूरा हो चुका है।

इस सुविधा के तहत निकाली गया फंड सीधे सदस्य के बैंक खाते में भेज दी जाएगी। वर्तमान में, ईपीएफओ मेंबर को अपने ईपीएफ अकाउंट तक पहुंचने और निकासी दावों के लिए आवेदन करना पड़ता है, जिसमें समय लगता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:भारत पर 3 बड़े झटके एक साथ आ रहे हैं, सीईए ने किया आगाह, सामने है बड़ा संकट

श्रम मंत्रालय एक ऐसी परियोजना पर काम कर रहा है, जिसके तहत ईपीएफ के एक निश्चित हिस्से पर रोक रहेगी और एक बड़ा हिस्सा यूपीआई का उपयोग करके उनके बैंक खाते के माध्यम से निकाला जा सकेगा। सदस्य अपने लिंक किए गए बैंक अकाउंट में पैसा ट्रांसफर करने के लिए उपलब्ध पात्र ईपीएफ राशि देख सकेंगे।

कैसे करेगा काम

वे अपने बैंक खातों में सुरक्षित रूप से फंड ट्रांसफर सुनिश्चित करने के लिए ट्रांजैक्शन पूरा करने को लिंक किए गए यूपीआई पिन का उपयोग कर सकेंगे। एक बार बैंक खातों में धनराशि स्थानांतरित हो जाने के बाद, सदस्य एटीएम से निकासी समेत अपनी इच्छानुसार इसका उपयोग कर कते हैं।

व्हाट्सऐप सेवा सभी भाषाओं में उपलब्ध होगी

मंत्री ने यह भी बताया कि ईपीएफओ बहुत जल्द वाट्सएप के जरिये भी सदस्यों को जानकारी उपलब्ध कराएगा। इसके लिए एक वाट्सअप नंबर सदस्यों को दिया जाएगा जिस पर वह अपने खाते की जानकारी ले सकेंगे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:10 साल तक EPFO ने PF नहीं किया ट्रांसफर, अब 50,000 रुपये का देना होगा हर्जाना

ईपीएफओ इस सेवा को केवल अंग्रेजी तक सीमित नहीं रखेगा। अलग-अलग राज्यों के कर्मचारियों को उनकी स्थानीय भाषा में जानकारी और सहायता मिलेगी, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग आसानी से इसका उपयोग कर सकें। ईपीएफओ ने लोगों को यह भी सलाह दी है कि केवल आधिकारिक और सत्यापित व्हाट्सऐप खाते पर ही भरोसा करें।

एआई आधारित चैटबॉट 24 घंटे करेगा काम

इस सेवा की सबसे बड़ी खासियत इसका एआई आधारित चैटबॉट होगा। यह चैटबॉट 24 घंटे और सातों दिन सक्रिय रहेगा। कर्मचारी पीएफ ट्रांसफर, लंबित दावे, प्रोफाइल अपडेट, नाम या जन्मतिथि में गलती जैसी समस्याओं को लेकर सीधे चैटबॉट से मदद ले सकेंगे। कई मामलों में शिकायत दर्ज करने और उसकी स्थिति जानने की सुविधा भी मिलेगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कर्मचारियों की बढ़ गई मिनिमम पेंशन रकम? EPFO ने बता दिया पूरा सच

ऐसी होगी व्हाट्सऐप सर्विस

● सदस्य को व्हाट्सऐप पर ईपीएफओ को सहायता के लिए मैसेज भेजना होगा

● ईपीएफओ सत्यापित करेगा कि संदेश यूएएन से लिंक रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से आया है

● सत्यापन के बाद सदस् को स्थानीय भाषा में सेवा विकल्प दिए जाएंगे

● सदस्य सेवा चुनकर ब्योरा दाखिल करेगा या या सवालों के जवाब देगा

ईपीएफओ ने हजारों लंबित मामले निपटाए

ईपीएफओं ने विवादों के निपटारे के लिए निधि आपके निकट योजना को मिशन मोड में शुरू किया है, जिसके तहत हजारों लंबित मामलों का निपटारा किया गया है। केंद्रीय श्रम मंत्री मनसुख मांडविया ने बताया कि यह योजना बेहद सफल साबित हो रही है जिसके कारण लंबित मामलों में तेजी से कमी आने लगी है।

1 अप्रैल 2024 को उपभोक्ता अदालतों में ईपीएफओ के लंबित मामले 4936 थे जो 31 मार्च 2026 को घटकर 2646 रह गए हैं। इस प्रकार कुल लंबित मामले 31036 से घटकर अबु 27639 रह गए हैं। इन्हें भी तेजी से निपटाने के लिए कदम उठाए जा रहे हैं।

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,