lpg price today 1 april hiked upto rs 218 big shock amid war check latest rate in your city LPG Price Today: कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े, युद्ध के बीच बड़ा झटका, चेक करें लेटेस्ट रेट, Business Hindi News - Hindustan
More

LPG Price Today: कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े, युद्ध के बीच बड़ा झटका, चेक करें लेटेस्ट रेट

LPG Price 1 April: एलपीजी सिलेंडर के दाम में भारी इजाफा हुआ है। एक झटके में एलपीजी सिलेंडर के दाम आज 1 अप्रैल को दिल्ली में 194, कोलकाता में 218 , चेन्नई में 203 और मुंबई में 196 रुपये बढ़ गए हैं।

Wed, 1 April 2026 02:20 AMDrigraj Madheshia लाइव हिन्दुस्तान
share
LPG Price Today: कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े, युद्ध के बीच बड़ा झटका, चेक करें लेटेस्ट रेट

LPG Price Today 1 April: युद्ध के बीच एलपीजी सिलेंडर के दाम में भारी इजाफा हुआ है। एक झटके में एलपीजी सिलेंडर के रेट आज 1 अप्रैल को दिल्ली में 194, कोलकाता में 218 , चेन्नई में 203 और मुंबई में 196 रुपये बढ़ गए हैं।। यह बढ़ोतरी कमर्शियल सिलेंडर में हुई है। घरेलू एलपीजी सिलेंडर उपभोक्ताओं को फिलहाल राहत है।

चार महानगरों में क्या हैं रेट

दिल्ली में अब कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर आज 1 अप्रैल से ₹1,884.50 की जगह 2078.50 रुपये का मिलेगा। कोलकाता में 2208 रुपये का हो गया है। पहले यह 1990 रुपये का था। यहां 218 रुपये महंगा हुआ है। मुंबई में 19 किलो वाला कमर्शियल सिलेंडर की कीमत आज 1 अप्रैल से 2031 रुपये हो गई है। पहले यह 1835 रुपये का था। यहां 196 रुपये महंगा हुआ है। चेन्नई में अब यही 19 किलो वाला सिलेंडर 2043.50 रुपये की जगह 2246.50 रुपये में मिलेगा। यहां सिलेंडर 203 रुपये महंगा हुआ है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:युद्ध के बीच ₹12364 सस्ता हो गया सोना, चांदी के भाव में ₹37765 की गिरावट

बड़े शहरों में एलपीजी सिलेंडर के आज के रेट क्या हैं...

लखनऊ एलपीजी प्राइस टूडे: घरेलू ₹950.50 और कमर्शियल ₹2201

डिब्रूगढ़ में आज सिलेंडर का भाव: घरेलू ₹912 और कमर्शियल ₹2148

नई दिल्ली एलपीजी प्राइस टूडे: घरेलू ₹913 और कमर्शियल ₹2078.50

पटना में आज सिलेंडर का भाव: घरेलू ₹1011 और कमर्शियल ₹2365

जयपुर में एलपीजी सिलेंडर के दाम: घरेलू ₹916.5 और कमर्शियल ₹2031

मुंबई एलपीजी प्राइस टूडे: घरेलू ₹912.50 और कमर्शियल ₹1,836

कोलकाता एलपीजी सिलेंडर प्राइस आज: घरेलू ₹939 और कमर्शियल ₹2208

चेन्नई में एलपीजी का आज का भाव: घरेलू ₹928.50 और कमर्शियल ₹2246.50

बेंगलुरु एलपीजी रेट आज: घरेलू ₹915.50 और कमर्शियल ₹2161

हैदराबाद में आज सिलेंडर का भाव: घरेलू ₹965 और कमर्शियल ₹2321

स्रोत: इंडियन ऑयल

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:8वें वेतन आयोग पर बड़ा अपडेट: कर्मचारियों और पेंशनर्स को जानना बेहद जरूरी

आम आदमी पर कितना असर?

LPG के दाम बढ़ने का असर सीधे आम आदमी की जेब पर पड़ेगा। होटल और रेस्टोरेंट में खाने की कीमतों में बढ़ोतरी होगी। छोटे कारोबारियों के लिए यह स्थिति और भी चुनौतीपूर्ण बन गई है, क्योंकि उनके खर्च बढ़ने के साथ आय पर असर पड़ा है।

क्यों बढ़े एलपीजी के दाम

ईरान-इजरायल-अमेरिका युद्ध के चलते पूरी दुनिया के सामने ऊर्जा संकट खड़ा हो गया है। होर्मूज स्ट्रेट बंद होने से गैस और कच्चे तेल की सप्लाई में भारी कमी है। इससे कच्चे तेल के दाम आसमान छू रहें है। दुनिया के कई देशों में गैस और पेट्रोलियम पदार्थों की कीमतों भारी इजाफा हुआ है। भारत में एलपीजी गैस के दाम युद्ध के बीच दो बार बढ़ चुके हैं।

आगे क्या होगा?

आने वाले समय में LPG की स्थिति काफी हद तक ईरान-अमेरिका-इजरायल के हालात पर निर्भर करेगी। अगर तनाव और बढ़ता है तो गैस की कीमतों में और वृद्धि हो सकती है और सप्लाई की कमी भी गहरा सकती है। अगर हालात सामान्य होते हैं या किसी तरह का समझौता होता है, तो सप्लाई में सुधार और कीमतों में स्थिरता देखने को मिल सकती है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:1 अप्रैल से शुरू होगी जनगणना, नोट कर लें 33 सवालों की लिस्ट; देनी होंगी ये डिटेल
जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,