8वें वेतन आयोग पर बड़ा अपडेट: कर्मचारियों और पेंशनर्स को जानना बेहद जरूरी
8th Pay Commission Latest Updates: 8वें वेतन आयोग की पूरी प्रक्रिया बहुत महत्वपूर्ण है, क्योंकि इससे तय होगा कि आगे की सैलरी कितनी होगी? पेंशन कैसे बदलेगी? कौन-कौन से भत्ते मिलेंगे? 8वां वेतन आयोग इस बार ज्यादा पारदर्शी और लोगों को शामिल करने वाला नजर आ रहा है।

8th Pay Commission Latest Updates: केंद्र सरकार के 1.2 करोड़ से ज्यादा कर्मचारियों और पेंशन पाने वालों के लिए बड़ी खबर है। 8वें वेतन आयोग की टीम 24 अप्रैल 2026 को देहरादून जाएगी। वहां कर्मचारी संगठनों और सरकारी विभागों के लोगों से सीधी बातचीत होगी। अगर कोई संगठन इस बैठक में शामिल होना चाहता है, तो उसे 10 अप्रैल 2026 तक आवेदन करना होगा।
बता दें 8वें वेतन आयोग की पूरी प्रक्रिया बहुत महत्वपूर्ण है, क्योंकि इससे तय होगा कि आगे की सैलरी कितनी होगी? पेंशन कैसे बदलेगी? कौन-कौन से भत्ते मिलेंगे? 8वां वेतन आयोग इस बार ज्यादा पारदर्शी और लोगों को शामिल करने वाला नजर आ रहा है। अगर कर्मचारियों और पेंशनर्स की बातों को सही तरीके से शामिल किया गया, तो यह उनके लिए बेहतर सैलरी और पेंशन का रास्ता खोल सकता है।
क्यों जरूरी है यह बातचीत?
यह सिर्फ औपचारिक प्रक्रिया नहीं है, बल्कि इससे आयोग की अंतिम सिफारिशें तय होंगी। बता दें 8वें वेतन आयोग का काम कर्मचारियों की सैलरी तय करना, भत्तों में बदलाव करना और पेंशन से जुड़े नियम बनाना है। सरकार चाहती है कि फैसले जमीन की हकीकत को देखकर लिए जाएं, इसलिए लोगों से सीधे सुझाव मांगे जा रहे हैं।
कर्मचारियों की क्या हैं बड़ी चिंताएं?
कई कर्मचारी संगठनों ने कुछ अहम मुद्दों पर चिंता जताई है। जैसे... पेंशन को लेकर एक डर है। करीब 69 लाख पेंशनर्स को लेकर साफ नियम नहीं बताए गए हैं, जिससे लोगों में चिंता है। फिटमेंट फैक्टर क्या होगा, DA यानी महंगाई भत्ता को बेसिक में जोड़ा जाएगा या नहीं जैसी बातों पर अभी स्पष्टता नहीं है।
कर्मचारी संगठनों का कहना है कि सरकार खर्च कम करने पर ज्यादा ध्यान दे रही है, कर्मचारियों की भलाई पर कम। ठेके पर काम करने वाले कर्मचारियों के लिए कोई साफ योजना नहीं दिखाई गई है।
अब कर्मचारी क्या कर सकते हैं?
आयोग ने सुझाव देने के कई तरीके खोले हैं। देहरादून बैठक में शामिल होने के लिए आवेदन करें और अपनी मांगें और सुझाव लिखकर भेजें। अपना फीडबैक दें। इससे कर्मचारी खुद अपने भविष्य के फैसलों में भाग ले सकते हैं।
इस बार तरीका थोड़ा अलग: पिछली बार की तुलना में इस बार आयोग ज्यादा खुला और लोगों की भागीदारी वाला तरीका अपना रहा है। अलग-अलग शहरों में जाकर लोगों से मिलना और ऑनलाइन सुझाव लेना दिखाता है कि सरकार ज्यादा लोगों की राय शामिल करना चाहती है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन