LPG cylinder rates 30 april increase or decrease today after the elections what did the government say LPG के रेट जारी, चुनाव के बाद आज सिलेंडर के दाम घटे या बढ़े? सप्लाई पर क्या बोली सरकार?, Business Hindi News - Hindustan
More

LPG के रेट जारी, चुनाव के बाद आज सिलेंडर के दाम घटे या बढ़े? सप्लाई पर क्या बोली सरकार?

LPG Price Today 30 April: देश में 5 राज्यों के चुनाव खत्म हो गए हैं। इनके एग्जिट पोल्स भी आ चुके हैं। चुनाव के नतीजों से अधिक लोगों को आज एलपीजी रेट जारी होने का इंतजार है। आइए देखें सिलेंडर के दाम बढ़े या घटे…

Thu, 30 April 2026 05:34 AMDrigraj Madheshia लाइव हिन्दुस्तान
share
LPG के रेट जारी, चुनाव के बाद आज सिलेंडर के दाम घटे या बढ़े? सप्लाई पर क्या बोली सरकार?

LPG Price Today 30 April: पश्चिम बंगाल समेत 5 राज्यों में चुनाव खत्म होने बाद एलपीजी के रेट जारी हो गए हैं। सरकारी ऑयल मार्केटिंग कंपनियों इंडियन ऑयल, एचपीसीएल और बीपीसीएल ने LPG सिलेंडर के दाम नहीं बढ़ाए हैं। सप्लाई को लेकर सरकार ने कहा है कि पश्चिम एशिया के संकट से एलपीजी आयात प्रभावित हुए हैं, लेकिन घरेलू मोर्चे पर स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है। उन्होंने स्पष्ट किया कि एलपीजी वितरकों के पास किसी प्रकार की 'ड्राई-आउट' (गैस खत्म होने) की स्थिति नहीं है।

बंगाल में चुनाव बाद क्या हैं घरेलू एलपीजी के रेट

सूरी 970.5

पुरुलिया 968.0

कूचबिहार 966.5

बर्धमान 952.5

बांकुरा 951.5

कोलकाता 939.0

हावड़ा 939.0 – 942.0

हुगली 939.0 – 942.0

कृष्णानगर 939.0 – 942.0

नोट: mypetrolprice.com के ताजा आंकड़ों के अनुसार कोलकाता के आसपास के शहरों में कीमत करीब ₹939 से ₹942 के बीच है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मंहगा होगा खाने वाला तेल, 5-6% तक बढ़ सकती हैं कीमतें!
ये भी पढ़ें:LPG, म्यूचुअल फंड्स से लेकर पैन कार्ड तक, 1 मई से किन नियमों में हो रहा बदलाव

प्रमुख शहरों में एलपीजी के रेट (30 अप्रैल)

दिल्ली: · घरेलू सिलेंडर (14.2 किलो): ₹913, कमर्शियल सिलेंडर: ₹2,078.50

मुंबई: घरेलू: ₹912.50, कमर्शियल: ₹2,031

कोलकाता: घरेलू 939.0, कमर्शियल सिलेंडर: ₹2,208

चेन्नई: घरेलू: ₹928.50, कमर्शियल: ₹2,246.50

जयपुर: घरेलू: ₹916.50, कमर्शियल: ₹2,031

पटना: घरेलू: ₹1,011, कमर्शियल: ₹2,365

स्रोत: इंडियन ऑयल

उत्तर प्रदेश में एलपीजी के दाम

आगरा: घरेलू सिलेंडर ₹924.50, कमर्शियल सिलेंडर ₹2,132.50

गोरखपुर: घरेलू सिलेंडर ₹ 975.00, कमर्शियल सिलेंडर ₹2,262.50

लखनऊ: घरेलू सिलेंडर ₹950.50, कमर्शियल सिलेंडर ₹2,201.00

कानपुर: घरेलू सिलेंडर ₹928.00 कमर्शियल सिलेंडर ₹2,099.00

स्रोत: इंडियन ऑयल

अन्य शहरों में क्या हैं रेट

देहरादून: घरेलू सिलेंडर ₹932, कमर्शियल सिलेंडर ₹2,136

बेंगलुरु: घरेलू सिलेंडर ₹915.50, कमर्शियल सिलेंडर ₹2,161

अंडमान: घरेलू सिलेंडर ₹989, कमर्शियल सिलेंडर ₹2,496.50

इंदौर: घरेलू सिलेंडर ₹941, कमर्शियल सिलेंडर ₹ 2,186

हैदराबाद: घरेलू सिलेंडर ₹ 965, कमर्शियल सिलेंडर ₹ 2,321

रायपुर: घरेलू सिलेंडर ₹984.50, कमर्शियल सिलेंडर ₹2,301

स्रोत: इंडियन ऑयल

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:डिजिटल गोल्ड खरीदने की सोच रहे हैं? रुकिए! पहले यह खबर पढ़िए
ये भी पढ़ें:क्रूड ऑयल 111 डॉलर के पार, पेट्रोल 393 रुपये पर पहुंचा, कई देशों में हाहाकार

पीएनजी कनेक्शनों में भी तेजी

प्राकृतिक गैस सेगमेंट में 5.69 लाख घरेलू पीएनजी (पाइप्ड नेचुरल गैस) कनेक्शन गैसीफाइड किए गए। इसके अलावा, 2.65 लाख नए कनेक्शनों के लिए बुनियादी ढांचा विकसित किया गया, और 6.37 लाख नए उपभोक्ताओं ने पीएनजी सेवा के लिए पंजीकरण कराया। नतीजतन, करीब 42,950 पीएनजी उपभोक्ताओं ने अपने मौजूदा एलपीजी कनेक्शन का त्याग कर दिया।

रिफाइनरियां पूरी क्षमता से चल रहीं

मुंबई, कोच्चि, विजाग, चेन्नई, मथुरा और गुजरात की रिफाइनरियां अधिकतम क्षमता पर काम कर रही हैं। रिटेल आउटलेट्स पर पर्याप्त स्टॉक और क्रूड इन्वेंट्री उपलब्ध है। साथ ही, बाजार में अनुशासन बनाए रखने के लिए 2,200 से अधिक छापे और निरीक्षण किए गए, 54 कारण बताओ नोटिस जारी किए गए और 9 संस्थाओं पर जुर्माना लगाया गया।

सरकार की अपील: अफवाहों पर ना आएं

सरकार ने जनता से अपील करते हुए कहा, "सरकार निर्बाध आपूर्ति और सुचारु डिलीवरी सुनिश्चित करने की हर संभव कोशिश कर रही है। कृपया अफवाहों पर विश्वास न करें। एलपीजी, पेट्रोल और डीजल का आवश्यकतानुसार उपयोग करें।"

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,