crude oil price crosses 111 dollar petrol reaches rs 393 outcry across the world क्रूड ऑयल के दाम 111 डॉलर के पार, पेट्रोल 393 रुपये पर पहुंचा, कई देशों में हाहाकार, Business Hindi News - Hindustan
More

क्रूड ऑयल के दाम 111 डॉलर के पार, पेट्रोल 393 रुपये पर पहुंचा, कई देशों में हाहाकार

Crude, Petrol Price: दुनिया में सबसे महंगा पेट्रोल हांगकांग में 393 रुपये लीटर है जबकि, सबसे सस्ता लीबिया में 2.73 रुपये लीटर। युद्ध के चलते कच्चे तेल की कीमतें अभी भी 111 डॉलर प्रति बैरल के पार हैं।

Wed, 29 April 2026 11:08 AMDrigraj Madheshia लाइव हिन्दुस्तान
share
क्रूड ऑयल के दाम 111 डॉलर के पार, पेट्रोल 393 रुपये पर पहुंचा, कई देशों में हाहाकार

दुनिया के कई देशों में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में आग लगी हुई है। कहीं पेट्रोल का भाव दोगुना हुआ है तो कहीं डीजल के रेट ढाई गुने हो गए हैं। क्योंकि, ईरान-अमेरिका युद्ध के चलते कच्चे तेल की कीमतें अभी भी 111 डॉलर प्रति बैरल के पार हैं। युद्ध शुरू होने से पहले कच्चे तेल की कीमत 70 डॉलर प्रति बैरल के आसपास थीं। इसका असर दुनिया भर के देशों में पेट्रोल-डीजल के रेट पर पड़ रहा है।

पश्चिम एशिया संकट के बीच दुनिया में सबसे महंगा पेट्रोल हांगकांग में 393 रुपये लीटर है जबकि, सबसे सस्ता लीबिया में 2.73 रुपये लीटर। अगर भारत और उसके पड़ोसी देशों की बात करें तो भारत के पड़ोसी देशों की बात करें तो इंडिया में अभी राहत है। यहां पेट्रोल का औसत प्राइस 101 रुपये लीट है। भूटान में पेट्रोल 102.78 रुपये लीटर पर पहुंच गया है।

पाकिस्तान में 133.56 और चीन में 125.71 रुपये लीटर है। श्रीलंका में 1 लीटर पेट्रोल की कीमत 135.13 रुपये पर पहुंच गई है। नेपाल में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 137.13 रुपये तक पहुंच गई है। बंग्लादेश में भी पेट्रोल 107.78 रुपये लीटर है। जबकि, म्यांमार में 147.25 रुपये।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:ओपेक से यूएई का बाहर निकलना भारत के लिए अच्छी खबर, होर्मुज पर निर्भरता कम होगी?

युद्ध के बीच किस देश में कितना बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम

ग्लोबल पेट्र्रोल प्राइस डॉट कॉम के ताजा अपडेट के मुताबिक म्यांमार में पेट्रोल की कीमतें 98.5% और डीजल 130% तक बढ़ गईं, जो इस लिस्ट में सबसे ज्यादा उछाल है। लाओस में डीजल 149.7% और पेट्रोल की कीमतों में 35.8% की उछाल दर्ज की गई है। फिलीपींस में पेट्रोल अबतक करीब 50 प्रतिशत और डीजल 76.8 प्रतिशत उछला है। न्यूजीलैंड में डीजल 105.4 प्रतिशत और पेट्रोल 35 प्रतिशत महंगा हुआ है। यूएई जैसे अपेक्षाकृत विकसित बाजार भी इस झटके से अछूते नहीं रहे, जहां पेट्रोल में 40.8% और डीजल में 86 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पश्चिम बंगाल से दिल्ली में ₹10 सस्ता है पेट्रोल, UP में कहां सबसे महंगा और सस्ता

चुनाव बाद नहीं बढ़ेंगे पेट्रोल-डीजल के दाम

केंद्र सरकार ने इन अटकलों को खारिज कर दिया कि पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के बाद पेट्रोल-डीजल की कीमतें बढ़ सकती हैं। केंद्र सरकार ने स्पष्ट कहा कि फिलहाल ऐसा कोई प्रस्ताव नहीं है।

पेट्रोलियम मंत्रालय में संयुक्त सचिव सुजाता शर्मा ने मंगलवार को कहा कि देश में पेट्रोलियम पदार्थों की कोई कमी नहीं है। सरकार सप्लाई बनाए रखने का पूरा प्रयास कर रही है। उन्होंने लोगों से घबराहट में पेट्रोल, डीजल नहीं खरीदने की अपील भी दोहराई।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:LPG सिलेंडर की सप्लाई और रेट पर क्या हैं लेटेस्ट अपडेट? चुनाव बाद क्या होगा?

भारत के लिए राहत की बात यह है कि आज ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल के दाम जारी कर दी हैं। रेट में कोई बदलवा नहीं हुआ है। बता दें मार्च 2024 में पेट्रोल-डीजल के दाम ₹2 प्रति लीटर घटाए गए थे। इसके बाद अब तक कोई बदलाव नहीं हुआ है।

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,