क्या और बढ़ेंगे LPG सिलेंडर के दाम, मई में लग चुका है ₹1000 का झटका, जून में क्या होगा?
LPG Price Today: अगर वैश्विक संकट लंबे समय तक जारी रहता है तो पेट्रोल, डीजल, एलपीजी और खाद की कीमतों में तेज उछाल देखने को मिल सकता है। ऐसे में 1 जून को जारी होने वाले एलपीजी के नए रेट पर सबकी नजरें होंगी।

पिछले महीने कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर उपभोक्ताओं को करीब 1000 रुपये के झटके लगे थे। उससे पहले घरेलू एलपीजी सिलेंडर का इस्तेमाल करने वाले उपभोक्ताओं को 60 रुपये महंगाई का झटका लगा था। दाम बढ़ने से दिल्ली में 19 किलो वाला कमर्शियल सिलेंडर एक झटके में ही ₹3,071.50 और 14.2 किलो वाला घरेलू एलपीजी सिलेंडर 913 रुपये पर पहुंच गया। अब एक और झटका लग सकता है।
कंसल्टेंसी फर्म EY ने एक रिपोर्ट के जरिए आगाह किया है कि अगर वैश्विक संकट लंबे समय तक जारी रहता है तो पेट्रोल, डीजल, एलपीजी और खाद की कीमतों में तेज उछाल देखने को मिल सकता है।
हर तरह के LPG सिलेंडर के दिल्ली मेंआज के रेट
घरेलू LPG सिलेंडर के रेट
14.2 किलो घरेलू LPG सिलेंडर – ₹913
5 किलो घरेलू LPG सिलेंडर – ₹339
10 किलो Xtralite LPG सिलेंडर – ₹652.50
कमर्शियल LPG सिलेंडर के रेट
19 किलो कमर्शियल LPG सिलेंडर – ₹3,071.50
19 किलो Indane NanoCut सिलेंडर – ₹3,225
19 किलो Indane XtraTeJ सिलेंडर – ₹3,094
बड़े इंडस्ट्रियल सिलेंडर के रेट
47.5 किलो LPG सिलेंडर – ₹7,674.50
47.5 किलो Indane XtraTeJ सिलेंडर – ₹7,730.50
425 किलो LPG सिलेंडर – ₹68,707.50
425 किलो Indane XtraTeJ LPG सिलेंडर – ₹69,209
छोटे और नॉन-डोमेस्टिक सिलेंडर
2 किलो LPG रीफिल – ₹350.50
5 किलो नॉन-डोमेस्टिक सिलेंडर रीफिल – ₹810.50
5 किलो ND सिलेंडर (POS) – ₹1,770
स्रोत: इंडेन
14.2 और 19 किलो वाले सिलेंडर के अन्य शहरों के रेट
इंडियन ऑयल के लेटेस्ट रेट के मुताबिक मुंबई में घरेलू 912.50 रुपये और कमर्शियल 3,024 रुपये है। चेन्नई में घरेलू LPG 928.50 रुपये और कमर्शियल 3,237 रुपये है। गुरुग्राम में घरेलू LPG सिलेंडर 921.50 रुपये और कमर्शियल 3,088 रुपये है। नोएडा में घरेलू 910.50 रुपये और कमर्शियल 3,071.50 रुपये है।
बेंगलुरु में घरेलू सिलेंडर ₹915.50 और कमर्शियल ₹3152 में बिक रहा है। हैदराबाद में घरेलू एलपीजी सिलेंडर का रेट ₹965 और कमर्शियल ₹3315 है। भुवनेश्वर में घरेलू सिलेंडर 939 रुपये और कमर्शियल 3,238 रुपये है। चंडीगढ़ में घरेलू 922.50 रुपये और कमर्शियल सिलेंडर 3,092.50 रुपये है। इंदौर में घरेलू सिलेंडर 941 रुपये का है और कमर्शियल 3176.5 रुपये का।
पटना में घरेलू एलपीजी सिलेंडर 1011 रुपये का है और कमर्शियल सिलेंडर के दाम आज 3361 रुपये हैं। रायपुर में घरेलू सिलेंडर 984.5 रुपये और कमर्शियल 3294.5 रुपये में है।
जयपुर में एलपीजी घरेलू सिलेंडर ₹916.5 और 19 किलो वाला कमर्शियल ₹3099 में बिक रहा है। देहरादून में घरेलू सिलेंडर ₹932 और कमर्शियल ₹3129 का है। अंडमान में घरेलू एलपीजी सिलेंडर के रेट ₹989 हैं तो कमर्शियल के ₹3490 है।




साइन इन