Petrol Diesel price today shell indian hike rates but public sector oil companies not changed price again Petrol Diesel price today: पेट्रोल 7.41 रुपये, डीजल 25.01 हुआ महंगा, कहां बढ़े रातों-रात दाम? चेक करें अपने शहर का रेट, Business Hindi News - Hindustan
More

Petrol Diesel price today: पेट्रोल 7.41 रुपये, डीजल 25.01 हुआ महंगा, कहां बढ़े रातों-रात दाम? चेक करें अपने शहर का रेट

Petrol Diesel price today: सरकारी तेल कंपनियों ने आज बुधवार को एक बार फिर से पेट्रोल और डीजल के रेट में कोई इजाफा नहीं किया है। शेल इंडिया ने पेट्रोल के रेट में 7.41 रुपये और डीजल के रेट में 25.01 रुपये का इजाफा किया है।

Wed, 15 April 2026 06:24 AMTarun Pratap Singh लाइव हिन्दुस्तान
share
Petrol Diesel price today: पेट्रोल 7.41 रुपये, डीजल 25.01 हुआ महंगा, कहां बढ़े रातों-रात दाम? चेक करें अपने शहर का रेट

Petrol Diesel price today: आज बुधवार को ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने एक बार फिर से पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई इजाफा नहीं किया है। जिसकी वजह से पुरानी कीमतें ही बरकरार हैं। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 94.77 रुपये और डीजल 87.67 रुपये प्रति लीटर पर बिक रहा है। बता दें, ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने अप्रैल 2022 से कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सोना हुआ 25000 रुपये सस्ता, चांदी का रेट 143000 रुपये गिरा

पेट्रोल का क्या है अलग-अलग शहरों में रेट (Petrol Price Today)

दिल्ली - 94.77 रुपये

मुंबई - 103.49 रुपये

कोलकाता - 104.99 रुपये

चेन्नई - 100.79 रुपये

हैदराबाद - 107.45 रुपये

बेंगलुरू - 102.90 रुपये

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:9 बार बोनस शेयर, 23 बार दिया है डिविडेंड, कीमत अब 200 रुपये से कम

डीजल का क्या है रेट? (Diesel Price Today)

दिल्ली - 87.67 रुपये

मुंबई - 90.03 रुपये

कोलकाता - 92.02 रुपये

चेन्नई - 9248 रुपये

हैदराबाद - 95.70 रुपये

बेंगलुरू - 90.99 रुपये

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:LPG बुकिंग को लेकर राहत भरी खबर, सरकार का आया बड़ा बयान

शेल इंडिया ने बढ़ाया पेट्रोल और डीजल का रेट

1 अप्रैल को शेल इंडिया ने अपने ग्राहकों को बड़ा झटका दिया था। कंपनी ने पेट्रोल की कीमतों में 7.41 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमतों में 25.01 रुपये प्रति लीटर का इजाफा किया था। इससे पहले नायरा ने पेट्रोल की कीमतों में 5 रुपये और डीजल की कीमतों में 3 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की थी।

सरकारी तेल कंपनियों को हो रहा है भारी नुकसान

सरकारी तेल मार्केटिंग कंपनियों के पंप कीमतों को स्थिर रखे हुए हैं जिसके कारण पेट्रोल पर नुकसान बढ़कर 18 रुपये प्रति लीटर और डीजल पर 35 रुपये प्रति लीटर हो गया है।

कीमतों को एक दशक से अधिक पहले विनियमन-मुक्त किए जाने के बावजूद पब्लिक सेक्टर की इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (आईओसी), भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (बीपीसीएल) और हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (एचपीसीएल) ने अप्रैल 2022 से पेट्रोल-डीजल की रिटेल कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:एक्सपर्ट का भरोसा इन 9 शेयरों पर, निफ्टी50 को लेकर दी खुली चेतावनी, टारगेट घटाया

हर दिन हो रहा है 1600 करोड़ रुपये का नुकसान

इस दौरान वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में भारी उतार-चढ़ाव रहा। रूस-यूक्रेन युद्ध के बाद 100 डॉलर प्रति बैरल से ऊपर जाने से लेकर इस साल की शुरुआत में लगभग 70 डॉलर तक गिरावट और फिर अमेरिका-इजराइल के ईरान पर हमलों के बाद पिछले महीने लगभग 120 डॉलर तक का उछाल। सूत्रों ने बताया कि पिछले महीने ये तीनों कंपनियां प्रतिदिन करीब 2,400 करोड़ रुपये का नुकसान उठा रही थीं, जो अब सरकार द्वारा पेट्रोल-डीजल पर 10-10 रुपये प्रति लीटर उत्पाद शुल्क में कटौती के बाद घटकर लगभग 1,600 करोड़ रुपये प्रतिदिन रह गया है। यह कटौती उपभोक्ताओं तक नहीं पहुंचाई गई बल्कि नुकसान की भरपाई में इस्तेमाल की गई।

(भाषा के इनपुट के साथ)

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,