Gold Silver Price: अक्षय तृतीया से पहले 2938 रुपये महंगा हुआ सोना, चांदी के दाम में 13874 रुपये की उछाल
Gold Silver Price Today: सोने और चांदी की कीमतों में अक्षय तृतीया के त्योहार से पहले तेजी देखने को मिली है। सोने का रेट आज 2938 रुपये बढ़ गया है। वहीं, चांदी की कीमतों में 13874 रुपये का इजाफा हुआ है।

Gold Silver Price Today: अक्षय तृतीया (Akshaya Tritiya) से पहले सोने और चांदी की कीमतों में आज बड़ी तेजी दर्ज की गई है। इंडियन बुलियंस ज्वैलर्स एसोसिएशन की तरफ जारी रेट के अनुसार 24 कैरेट गोल्ड आज 152949 रुपये प्रति 10 ग्राम के हिसाब से मिल रहा है। जोकि सोमवार की शाम की तुलना में 2938 रुपये अधिक है। IBJA रेट्स के अनुसार 24 कैरेट गोल्ड का रेट सोमवार की शाम को 150011 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर था। वहीं, चांदी की कीमतों में सोमवार की तुलना में 13874 रुपये का इजाफा हुआ है। बता दें, कल यानी मंगलवार को अम्बेडकर जयंती की वजह से इंडियन बुलियंस एसोसिएशन की तरफ से गोल्ड और सिल्वर की कीमतों का ऐलान नहीं किया गया था।
24 से 14 कैरेट गोल्ड का क्या है आज का रेट (Gold Rate Today)
इंडियन बुलियंस ज्वैलर्स एसोसिएशन की रिपोर्ट के अनुसार 24 कैरेट का रेट आज 152949 रुपये, 23 कैरेट गोल्ड का रेट 152337 रुपये प्रति 10 ग्राम, 22 कैरेट गोल्ड का रेट 140101 रुपये प्रति 10 ग्राम, 18 कैरेट गोल्ड का रेट 114712 रुपये और 14 कैरेट गोल्ड का रेट 89475 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर है।
चांदी का क्या चल रहा है भाव (Silver Price Today)
आज चांदी 250855 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर है। इससे पहले सोमवार की शाम को चांदी का रेट 236981 रुपये प्रति किलोग्राम था। यानी तब से अबतक चांदी की कीमतों में 13874 रुपये का इजाफा हुआ है।
पिछले अक्षय तृतीया से अबतक 60 प्रतिशत बढ़ा रेट (Akshaya Tritiya 2026)
बीते साल अक्षय तृतीया से अबतक गोल्ड की कीमतों में 60 प्रतिशत की बढ़ोतरी देखने को मिली है। यह लगातार 9वां साल है जब गोल्ड की कीमतों में इजाफा हुआ है। बता दें, इस साल रिकॉर्ड हाई पर पहुंचने के बाद गोल्ड की कीमतों में नरमी देखने को मिल रही है। अप्रैल के महीने में लगभग दाम स्थिर ही बना हुआ है।
19 अप्रैल को है अक्षय तृतीया का त्योहार
इस बार अक्षय तृतीया का त्योहार 19 अप्रैल दिन रविवार को है। इस दिन सोना खरीदना शुभ माना जाता है। एक्सपर्ट्स के अनुसार मौजूदा समय में निवेशक अक्षय तृतीया के त्योहार के मौके पर काफी नाप-तौल कर ही बड़ा निवेश करना पसंद करते हैं।
क्यों बढ़ने लगा है गोल्ड का रेट (Why Gold Prices jumps)
इंटरनेशनल मार्केट में डॉलर की स्थिति पहले की तुलना में कमजोर हुई है। वहीं, घरेलू बाजार में खरमास का महीना बीत जाने के बाद फिर से शादियों का सीजन शुरू हो रहा है। जिसकी वजह से गोल्ड के डिमांड में इजाफा होने की उम्मीद है। यही वजह है कि सोने की कीमतों थोड़ी सुधार देखने को मिल रही है।




साइन इन