Q4 रिजल्ट से निवेशक हुए खुश, 9.5% चढ़ा स्टॉक, कंपनी ने किया डिविडेंड का भी ऐलान
Anand Rathi Share price: आनंद राठी शेयर एंड स्टॉक ब्रोकर्स के शेयरों में आज 9.5 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली। कंपनी के तिमाही नतीजों से निवेशक काफी खुश नजर रहे हैं। आनंद राठी ने पहली बार निवेशकों को डिविडेंड देने का फैसला किया है।

Anand Rathi Share price: घरेलू शेयर बाजार में तेजी का असर कंपनियों के शेयरों पर भी देखने को मिल रहा है। आनंद राठी शेयर एंड स्टॉक ब्रोकर्स के शेयरों की कीमतों में आज 9.5 प्रतिशत की उछाल दर्ज की गई है। कंपनी के शेयरों की हो रही खरीदारी के पीछे की वजह तिमाही नतीजे हैं। सालाना आधार पर Anand Rathi का नेट प्रॉफिट 126 प्रतिशत बढ़ा है। बीते वित्त वर्ष की आखिरी तिमाही में इस कंपनी का नेट प्रॉफिट 41.50 करोड़ रुपये रहा है।
600 रुपये के पार पहुंच गया था शेयर
आंनद राठी का शेयर आज बीएसई में 602.50 रुपये के लेवल पर खुला था। दिन में कंपनी के शेयरों का भाव 9.5 प्रतिशत की तेजी के बाद 628.15 रुपये के इंट्रा-डे हाई पर पहुंच गए। हालांकि, इसके बाद दिन में कंपनी के शेयरों में नरमी देखने को मिली है। जिसके बाद स्टॉक का भाव फिर से 600 रुपये के नीचे आ गया है।
पहली बार डिविडेंड दे रही है कंपनी (Anand Rathi Dividend Details)
आनंद राठी ने दी जानकारी में बताया है कि कंपनी पहली बार निवेशकों को डिविडेंड देने का फैसला की है। कंपनी ने बताया है कि 5 रुपये के फेस वैल्यू वाले एक शेयर पर 5 रुपये का डिविडेंड दिया जाएगा। यानी हर एक शेयर पर योग्य निवेशकों को 100 प्रतिशत का फायदा होगा। बता दें, आनंद राठी ने इस डिविडेंड के लिए अभी तक रिकॉर्ड डेट का ऐलान नहीं किया है।
कंपनी के तिमाही नतीजे (Anand Rathi Q4 Results)
आनंद राठी का रेवन्यू (ऑपरेशंस) से 28 प्रतिशत की उछाल के बाद 256 करोड़ रुपये के स्तर पर पहुंच गया। कंपनी का EBITDA सालाना आधार पर 51 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ मार्च क्वार्टर में 110 करोड़ रुपये रहा है।
Anand Rathi ने दी दानकारी में कहा है कि वित्त वर्ष 2026 के दौरान कुल रेवन्यू 932 करोड़ रुपये रहा है। जोकि इसके पहले के वित्त वर्ष की तुलना में 10 प्रतिशत अधिक है। कंपनी का EBITDA 22 प्रतिशत बढ़ गया है। वहीं, नेट प्रॉफिट में 25 प्रतिशत का इजाफा हुआ है।
शेयरों का प्रदर्शन एक साल में कैसा रहा है? (Anand Rathi Share Performance)
बीते दो हफ्ते में Anand Rathi के शेयरों की कीमतों में 32 प्रतिशत की तेजी आई है। वहीं, 6 महीने में यह स्टॉक 28 प्रतिशत का रिटर्न दिया है। कंपनी का बीएसई में 52 वीक हाई 795.10 रुपये और 52 वीक लो लेवल 414.25 रुपये है। कंपनी का मार्केट कैप 3734 करोड़ रुपये का है।
(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)




साइन इन