पति-पत्नी दोनों को मिलेगा करोड़ों का कवर! LIC ने लॉन्च किए ये 2 नए धमाकेदार प्लान
LIC ने शादीशुदा कपल्स के लिए दो नए जॉइंट लाइफ इंश्योरेंस प्लान लॉन्च किए हैं। इन योजनाओं में पति-पत्नी दोनों को एक ही पॉलिसी में लाइफ कवर, गारंटीड एडिशन, फिक्स रिटर्न और सेविंग्स का फायदा मिलेगा। खास बात यह है कि ये प्लान मार्केट रिस्क से पूरी तरह सुरक्षित हैं।

भारत की सबसे बड़ी बीमा कंपनी LIC (Life Insurance Corporation of India) ने कपल्स के लिए दो नए जॉइंट लाइफ इंश्योरेंस प्लान लॉन्च किए हैं, जिसमें एलआईसी का न्यू जीवन साथी सिंगल प्रीमियम और एलआईसी का न्यू जीवन साथी लिमिटेड प्रीमियम शामिल है। ये दोनों प्लान खास तौर पर शादीशुदा जोड़ों के लिए बनाए गए हैं, ताकि एक ही पॉलिसी में पति-पत्नी दोनों को लाइफ कवर और सेविंग्स का फायदा मिल सके। मौजूदा समय में लोग सिर्फ निवेश ही नहीं बल्कि सुरक्षित भविष्य भी चाहते हैं, ऐसे में LIC का यह कदम काफी चर्चा में है।
इन योजनाओं की सबसे खास बात यह है कि ये नॉन-लिंक्ड और नॉन-मार्केट लिंक्ड प्लान हैं, यानी शेयर बाजार के उतार-चढ़ाव का इन पर कोई असर नहीं पड़ेगा। इसमें मिलने वाले बेनिफिट और रिटर्न पहले से तय होंगे, जिससे निवेशकों को सुरक्षा और स्थिरता दोनों मिलती है।
LIC का नई जीवन साथी सिंगल प्रीमियम (New Jeevan Sathi Single Premium) प्लान उन लोगों के लिए है, जो एक बार में प्रीमियम भरकर लंबे समय तक सुरक्षा चाहते हैं। इस प्लान में सिर्फ एक बार प्रीमियम जमा करना होता है और उसके बाद पूरी पॉलिसी अवधि तक कवर मिलता रहता है।
इसमें हर ₹1,000 बेसिक सम एश्योर्ड पर ₹70 की गारंटीड एडिशन दी जाएगी, जो समय के साथ एक अच्छा मैच्योरिटी अमाउंट तैयार कर सकती है। इसके अलावा इसमें दो तरह के डेथ बेनिफिट ऑप्शन (Death Benefit Option) मिलते हैं। पहला विकल्प बेसिक सम एश्योर्ड या सिंगल प्रीमियम के 1.25 गुना में से जो ज्यादा हो, वह देता है। दूसरा विकल्प सिंगल प्रीमियम का 10 गुना तक कवरेज देता है। यह उन परिवारों के लिए काफी उपयोगी हो सकता है, जो एक मजबूत फाइनेंशियल बैकअप चाहते हैं।
वहीं LIC का न्यू जीवन साथी लिमिटेड प्रीमियम (New Jeevan Sathi Limited Premium) प्लान उन लोगों के लिए बनाया गया है, जो प्रीमियम किस्तों में भरना चाहते हैं। इस प्लान में सबसे बड़ा फायदा प्रीमियम वेबर बेनिफिट (Premium Waiver Benefit) है, यानी अगर पॉलिसी अवधि के दौरान किसी एक जीवनसाथी की मृत्यु हो जाती है, तो बाकी प्रीमियम माफ हो सकता है, लेकिन पॉलिसी जारी रहती है। इसमें हर साल जमा किए गए प्रीमियम पर 7% गारंटीड एडिसन का लाभ मिलता है। इस प्लान में भी दो डेथ बेनिफिट विकल्प दिए गए हैं और मैच्योरिटी या डेथ बेनिफिट को इंस्टॉलमेंट में लेने का विकल्प भी मौजूद है।
इन दोनों योजनाओं में लोन फैसिलिटी, राइडर बेनिफिट और हाई सम एस्योर्ड रिबेट जैसी सुविधाएं भी मिलती हैं। साथ ही पुराने LIC पॉलिसीधारकों और मृत पॉलिसीधारक के नॉमिनी/बेनिफिसियरी को अतिरिक्त रिबेट का फायदा मिलेगा।
विशेषज्ञों का मानना है कि मौजूदा समय में जब लोग मार्केट रिस्क से बचना चाहते हैं, तब LIC के ये गारंटीड रिटर्न वाले प्लान काफी लोकप्रिय हो सकते हैं। खासकर शादीशुदा कपल्स के लिए यह प्लान सुरक्षा और सेविंग्स का कॉम्बिनेशन साबित हो सकता है। अगर कोई व्यक्ति लंबी अवधि की सुरक्षित निवेश योजना के साथ फैमिली प्रोटेक्शन चाहता है, तो LIC के ये नए जीवन साथी प्लान उसके लिए आकर्षक विकल्प बन सकते हैं।




साइन इन