Eicher Motors Ltd Share peice jumped 5 8 percent three experts are bullish बुलेट बनाने वाली कंंपनी का शेयर 5.8% उछला, Q4 रिजल्ट ने किया खुश, 3-3 एक्सपर्ट्स बुलिश, Business Hindi News - Hindustan
More

बुलेट बनाने वाली कंंपनी का शेयर 5.8% उछला, Q4 रिजल्ट ने किया खुश, 3-3 एक्सपर्ट्स बुलिश

Eicher Motors Ltd Share peice: आयशर मोटर्स के शेयरों के प्रदर्शन को लेकर 3-3 एक्सपर्ट्स बुलिश हैं। आज कंपनी के शेयरों की कीमतों में 5.8 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है। 

Mon, 25 May 2026 11:07 AMTarun Pratap Singh लाइव हिन्दुस्तान
share
बुलेट बनाने वाली कंंपनी का शेयर 5.8% उछला, Q4 रिजल्ट ने किया खुश, 3-3 एक्सपर्ट्स बुलिश

Eicher Motors Ltd Share peice: रॉयल इनफील्ड बनाने वाली आयशर मोटर्स के शेयरों की कीमतों में आज सोमवार को 5.8 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है। कंपनी के शेयरों में तेजी के पीछे की वजह तिमाही नतीजे हैं। जिससे निवेशक काफी खुश नजर आ रहे हैं। जीएसटी कटौती की वजह से इस कंपनी का प्रदर्शन मार्च क्वार्टर के दौरान उम्मीद से बढ़कर अच्छा रहा है।

बीएसई में आज सोमवार को आयशर मोटर्स के शेयर बढ़त के साथ 7200.10 रुपये के लेवल पर खुला था। दिन में कंपनी के शेयरों का भाव 5.8 प्रतिशत से अधिक की तेजी के साथ 7389.55 रुपये के इंट्रा-डे हाई पर पहुंच गए थे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पाकिस्तान, श्रीलंका की तुलना में भारत में कम बढ़ा है पेट्रोल और डीजल का रेट

कंपनी का प्रॉफिट कितना रहा? (Eicher Motors Ltd Q4 Results)

आयशर मोटर्स ने दी जानकारी में बताया है कि मार्च तिमाही के दौरान प्रॉफिट 1519.95 करोड़ रुपये रहा है। सालाना आधार पर आयशर मोटर्स का प्रॉफिट 11.58 प्रतिशत बढ़ा है। पिछले वित्त वर्ष के इसी तिमाही में कंपनी का प्रॉफिट (टैक्स भुगतान के बाद) 1362.15 करोड़ रुपये रहा था।

जनवरी से मार्च तिमाही के दौरान कंपनी का रेवन्यू (ऑपरेशन्स) से 6080.09 करोड़ रुपये रहा है। एक साल पहले इसी तिमाही में कंपनी का रेवन्यू 5241.11 करोड़ रुपये रहा था। बता दें, मार्च क्वार्टर के दौरान रॉयल इनफील्ड की रिकॉर्ड तोड़ बिक्री हुई है। कंपनी ने कुल 313811 यूनिट मोटरसाइकिल को बेचा है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पेट्रोल और डीजल की कीमतों में चौथी बार बढ़ोतरी के बीच सस्ता हो गया कच्चा तेल

पूरे वित्त वर्ष की बात करें तो आयशर मोटर्स का प्रॉफिट 16.5 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ 5515.23 करोड़ रुपये रहा है। वित्त वर्ष 2026 में कंपनी का रेवन्यू (ऑपरेशन्स) से 24 प्रतिशत की बढ़ोतरी के बाद 23407.56 करोड़ रुपये रहा है।

ब्रोकरेज बुलिश (Eicher Motors Ltd Expert advice)

आयशर के शेयरों के प्रदर्शन को लेकर एक्सपर्ट्स बुलिश हैं। Goldman Sachs ने 8400 रुपये का टारगेट प्राइस सेट किया है। ब्रोकरेज हाउस की तरफ से BUY रेटिंग दी गई है। वहीं, सीएलएसए ने 7651 रुपये का टारगेट प्राइस सेट किया है। इस ब्रोकरेज हाउस ने आउटपरफॉर्म रेटिंग दी है। बता दें, ब्रोकरेज हाउस एचएसबीसी ने 8200 रुपये का टारगेट प्राइस आयशर मोटर्स के शेयरों के लिए दिया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:SBI कर्मचारियों ने हड़ताल को वापस लिया, सामान्य दिनों की तरह होंगे काम

कंपनी के शेयरों का प्रदर्शन कैसा? (Eicher Motors Ltd Share performance)

बीते एक साल में कंपनी के शेयरों की कीमतों में 35 प्रतिशत से अधिक की तेजी देखने को मिली है। इस कंपनी ने 3 साल में निवेशकों को 101 प्रतिशत का रिटर्न दिया है।

(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले सूझ-बूझ के साथ फैसला करें। यहां प्रस्तुत एक्सपर्ट्स के विचार निजी हैं। लाइव हिन्दुस्तान इस आधार पर शेयरों को खरीदने और बेचने की सलाह नहीं देता है।)

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,