इस टेक कंपनी को मिला 1.11 अरब डॉलर का इंटरनेशनल ऑर्डर, शेयर में चौथे दिन भी तेजी, 2026 में 352% का रिटर्न
Stock Market Updates: पिछले 20 कारोबारी सत्रों की बात करें तो स्टरलाइट टेक के शेयर 10 बार 5 प्रतिशत के अपर सर्किट में लॉक रहे हैं। यह लगातार तेजी का दौर दर्शाता है, जिसमें निवेशकों का भरोसा लगातार बढ़ता जा रहा है।

स्टरलाइट टेक्नोलॉजीज लिमिटेड के शेयर सोमवार, 25 मई को एक बार फिर 5 प्रतिशत का अपर सर्किट लगा है। यह तेजी कंपनी को 1.11 अरब डॉलर के इंटरनेशनल ऑर्डर के मिलने के बाद देखने को मिली है। सोमवार के इस उछाल के साथ ही स्टॉक लगातार चौथे कारोबारी दिन बढ़त बनाए हुए है और दूसरे दिन अपर सर्किट में कारोबार कर रहा है। पिछले 20 सत्रों में से 17 में शेयर ने तेजी दिखाई है।
लगातार 20 सेशन में 10 बार लगा अपर सर्किट
पिछले 20 कारोबारी सत्रों की बात करें तो स्टरलाइट टेक के शेयर 10 बार 5 प्रतिशत के अपर सर्किट में लॉक रहे हैं। यह लगातार तेजी का दौर दर्शाता है, जिसमें निवेशकों का भरोसा लगातार बढ़ता जा रहा है।
कंपनी ने जानकारी दी कि उसे एक हाइपरस्केल भागीदार से ऑप्टिकल कनेक्टिविटी उत्पादों की मल्टी ईयर सपलाई के लिए प्रोडक्ट अवार्ड लेटर मिला है। इस कांट्रैक्ट के तहत स्टरलाइट टेक्नोलॉजीज अपनी सहायक कंपनी के माध्यम से कस्टमर की जरूरतों के अनुसार ऑप्टिकल कनेक्टिविटी प्रोडक्ट की सप्लाई करेगी।
ये प्रोडक्ट्स विशेष रूप से एआई डेटा सेंटर के निर्माण में इस्तेमाल किए जाएंगे।कंपनी ने बताया कि यह सप्लाई वित्त वर्ष 2027 से 2029 तक हर वित्त वर्ष में की जाएगी। इस दौरान कांट्रैक्ट पीरिएड में समय-समय पर परचेज ऑर्डर जारी किए जाएंगे।
एआई डेटा सेंटर के लिए कनेक्टिविटी बैकबोन तैयार कर रही कंपनी
कंपनी के प्रबंध निदेशक अंकित अग्रवाल ने कहा, "हम एआई डेटा सेंटर के लिए कनेक्टिविटी बैकबोन तैयार कर रहे हैं।" उन्होंने आगे बताया कि स्टरलाइट टेक ने हाल ही में अपना एसटीएल न्यूरालिस एआई डेटा सेंटर पोर्टफोलियो लॉन्च किया है। इस पोर्टफोलियो के तहत दो प्रमुख उत्पाद शामिल हैं।
पहला एआई व्हाइटस्पेस, जिसमें अल्ट्रा-हाई-डेंसिटी और प्री-टर्मिनेटेड फाइबर केबल्स के जरिए जीपीयू क्लस्टर्स के लिए जरूरी भारी फाइबर काउंट्स को सपोर्ट किया जाता है, और दूसरा हाई स्पीड डेटा सेंटर इंटरकनेक्ट (डीसीआई), जिसमें सेलेस्टा आईबीआर केबल सीरीज में 6,912 फाइबर तक की क्षमता वाली अल्ट्रा-कॉम्पैक्ट केबल्स शामिल हैं।
शेयर का मौजूदा भाव और तेजी के आंकड़े
फिलहाल स्टरलाइट टेक के शेयर ₹463.2 पर 5 प्रतिशत के अपर सर्किट में लॉक हैं। बीते एक महीने में स्टॉक ने 66 प्रतिशत का उछाल दर्ज किया है, जबकि साल 2026 में अब तक शेयर ने 352 प्रतिशत का शानदार रिटर्न दिया है।
(डिस्क्लेमर: एक्सपर्ट्स की सिफारिशें, सुझाव, विचार और राय उनके अपने हैं, लाइव हिन्दुस्तान के नहीं। यहां सिर्फ शेयर के परफॉर्मेंस की जानकारी दी गई है, यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर मार्केट में निवेश जोखिमों के अधीन है और निवेश से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें।)




साइन इन