LIC Mutual Fund nfo opens price date review and other sip investment details here LIC म्यूचुअल फंड के न्यू फंड ऑफर का इंतजार खत्म, SIP के जरिए भी कर सकेंगे निवेश, Business Hindi News - Hindustan
More

LIC म्यूचुअल फंड के न्यू फंड ऑफर का इंतजार खत्म, SIP के जरिए भी कर सकेंगे निवेश

एलआईसी का न्यू फंड ऑफर (NFO) 20 फरवरी से खुलेगा और 6 मार्च को बंद होगा। इसके बाद 19 मार्च 2026 से नियमित खरीद-बिक्री हो सकेगी। बता दें कि NFO के तहत कोई म्यूचुअल फंड हाउस अपनी नई स्कीम पहली बार निवेशकों के लिए खोलता है।

Thu, 19 Feb 2026 06:24 PMDeepak Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share
LIC म्यूचुअल फंड के न्यू फंड ऑफर का इंतजार खत्म, SIP के जरिए भी कर सकेंगे निवेश

LIC Mutual Fund NFO: जीवन बीमा निगम यानी एलआईसी के म्यूचुअल फंड ने न्यू फंड ऑफर (NFO) लॉन्च किया है। न्यू फंड ऑफर के तहत कोई म्यूचुअल फंड हाउस अपनी नई स्कीम पहली बार निवेशकों के लिए खोलता है। आसान भाषा में समझें तो जिस तरह शेयर बाजार में IPO आता है, उसी तरह म्यूचुअल फंड में NFO आता है। एलआईसी का एनएफओ 20 फरवरी से खुलेगा और 6 मार्च को बंद होगा। इसके बाद 19 मार्च 2026 से नियमित खरीद-बिक्री हो सकेगी।

कितना निवेश?

रकम की बात करें तो न्यूनतम 1000 रुपये और उसके बाद 1 रुपये के गुणकों में आवेदन कर सकते हैं। स्कीम दोबारा खुलने के बाद एसआईपी के जरिए भी निवेश संभव होगा, जिसमें आप हर दिन एसआईपी 100 रुपये, मासिक 200 रुपये और तिमाही 1000 रुपये से शुरू कर सकेंगे। यदि निवेशक 90 दिनों के भीतर 12 प्रतिशत तक यूनिट्स रिडीम करते हैं तो कोई एग्जिट लोड नहीं लगेगा। इसके बाद एक प्रतिशत शुल्क लागू होगा।

क्या है डिटेल?

LIC म्यूचुअल फंड पारंपरिक आईटी सर्विस कंपनियों तक सीमित न रहकर व्यापक टेक्नोलॉजी इकोसिस्टम में निवेश करेगा। यह ओपन-एंडेड थीमैटिक इक्विटी स्कीम तकनीक और टेक्नोलॉजी से जुड़ी कंपनियों में कम से कम 80 प्रतिशत निवेश करेगी। शेष 20 प्रतिशत तक निवेश अन्य इक्विटी, डेट या मनी मार्केट इंस्ट्रूमेंट्स में किया जा सकेगा। फंड सेमीकंडक्टर से जुड़ी कंपनियों, डेटा सेंटर ऑपरेटर्स, डिजिटल कॉमर्स प्लेटफॉर्म, इंटरनेट कारोबार और उभरती प्रौद्योगिकी कंपनियों में अवसर तलाशेगा। इस फंड का बेंचमार्क BSE TECK Total Return Index (TRI) तो प्रबंधक करण दोशी और जयप्रकाश तोष्णीवाल होंगे।

क्या कहते हैं एक्सपर्ट?

ऑप्टिमा मनी मैनेजर के सीईओ और एमडी पंकज मथपाल का कहना है कि निवेशकों को LIC म्यूचुअल फंड टेक्नोलॉजी फंड में निवेश करते समय सावधानी बरतनी चाहिए। चूंकि यह एक थीमेटिक फंड है, इसलिए निवेश का सही समय चुनना बेहद अहम हो जाता है। निवेशकों को अक्सर नए ऑफर के दौरान निवेश करने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है लेकिन उन्हें यह नहीं बताया जाता कि कब निवेश वापस लेना है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:जंग की आहट...वो बड़े फैक्टर जिससे निवेशकों के ₹7.55 लाख करोड़ डूब गए
ये भी पढ़ें:52 वीक लो के करीब सुजलॉन के शेयर, अब कहां जाएगा भाव…एक्सपर्ट ने बता दिया
ये भी पढ़ें:देश से नहीं भाग रहे अनिल अंबानी, सुप्रीम कोर्ट में दिया भरोसा

मथपाल के अनुसार- थीमेटिक फंड में केवल उन्हीं निवेशकों को निवेश करना चाहिए जो अर्थव्यवस्था को अच्छी तरह समझते हैं और जानते हैं कि कब निवेश करना है और कब निवेश वापस लेना है। ये फंड हर किसी के लिए नहीं हैं। उन्होंने यह भी बताया कि अधिकांश डायवर्सिफाइड इक्विटी फंडों में पहले से ही टेक्नोलॉजी सेक्टर में पर्याप्त निवेश होता है, जो आमतौर पर वित्तीय क्षेत्र के बाद दूसरा सबसे बड़ा निवेश होता है। इसलिए निवेशक अतिरिक्त सेक्टर जोखिम उठाए बिना ही पर्याप्त निवेश कर सकते हैं।

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,