Puravankara Share jumps nearly 17 percent after good q4 reults check details here Q4 रिजल्ट से गदगद निवेशक, 17% तक चढ़ा शेयर, रेवन्यू में 177% की उछाल, Business Hindi News - Hindustan
More

Q4 रिजल्ट से गदगद निवेशक, 17% तक चढ़ा शेयर, रेवन्यू में 177% की उछाल

Puravankara ने तिमाही नतीजोंं का ऐलान कर दिया है। कंपनी के शेयरों में तिमाही नतीजों के बाद तेजी देखने को मिली है। आज यह स्टॉक 17 प्रतिशत चढ़ चुका है। 

Tue, 19 May 2026 11:25 AMTarun Pratap Singh लाइव हिन्दुस्तान
share
Q4 रिजल्ट से गदगद निवेशक, 17% तक चढ़ा शेयर, रेवन्यू में 177% की उछाल

Stock in News: आज शेयर बाजार में Puravankara के शेयरों को खरीदने की होड़ सी मची हुई है। कंपनी के शेयरों का भाव दिन में करीब 17 प्रतिशत चढ़ गया था। दिन में कंपनी के शेयरों भाव 249.40 रुपये के इंट्रा-डे हाई पर पहुंचा गया। कंपनी के तिमाही नतीजों से निवेशक गदगद नजर आ रहे हैं। बता दें, मार्च तिमाही में इस कंपनी का प्रदर्शन काफी शानदार रहा है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:डिफेंस स्टॉक 3 दिन में 10% लुढ़का, एक्सपर्ट्स दे रहे शेयरों को खरीदने की सलाह

मुनाफा बना रही है कंपनी

Puravankara ने शेयर बाजारों को दी जानकारी में कहा है कि जनवरी से मार्च 2026 के दौरान कुल 110 करोड़ रुपये का प्रॉफिट हुआ था। एक साल पहले कंपनी को इसी तिमाही में 88 करोड़ रुपये का घाटा हो गया था। कंपनी का रेवन्यू में भी शानदार रहा है। स्टॉक एक्सचेंज को मिली जानकारी के अनुसार सालाना आधार पर Puravankara का रेवन्यू 177 प्रतिशत बढ़ा है। इस बार मार्च क्वार्टर में कंपनी का रेवन्यू 1502 करोड़ रुपये रहा है। साल भर पहले इसी तिमाही में कंपनी का रेवन्यू 542 करोड़ रुपये रहा था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पेट्रोल और डीजल का 5 दिन में 4 रुपये बढ़ा दाम, आपके शहर में क्या है रेट

जनवरी से मार्च 2026 के दौरान कंपनी की टोटल इनकम 1541 करोड़ रुपये है। इसके पहले के वित्त वर्ष के इसी तिमाही में कंपनी की इनकम 564 करोड़ रुपये थी। बता दें, कमाई के साथ-साथ खर्चे में बढ़ोतरी भी हुई है। मार्च क्वार्टर मे कुल खर्च 1396 करोड़ रुपये रहा है। जोोकि एक साल पहले की मार्च तिमाही की तुलना में 674 करोड़ रुपये अधिक है।

शेयरों का प्रदर्शन पिछले एक साल में कैसा?

Puravankara के शेयरों की कीमतों में 1 साल में 7 प्रतिशत से अधिक की गिरावट दर्ज की गई है। वहीं, दो साल में कंपनी के शेयरों का भाव 44.97 प्रतिशत लुढ़क चुका है। इस गिरावट के बाद भी तीन साल में कंपनी के शेयरों की कीमतों में 194 प्रतिशत की तेजी आई है। 5 साल से Puravankara के शेयरों को होल्ड करने वाले निवेशकों को अबतक 199 प्रतिशत का लाभ मिला है। बता दें, 10 साल में Puravankara के शेयरों का भाव 433 प्रतिशत बढ़ा है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कैबिनेट ने दी पे कमीशन की मंजूरी, सरकारी कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले

इस कंपनी में प्रमोटर्स की हिस्सेदारी मार्च तिमाही तक 75 प्रतिशत थी। वहीं, पब्लिक के पास 25 प्रतिशत हिस्सा था। पिछली तीन तिमाही से कंपनी के शेयरहोल्डिंग्स में कोई बदलाव नहीं देखने को मिला है। बता दें, इस कंपनी ने आखिरी बार 2024 में निवेशकों को डिविडेंड दिया है। कंपनी ने तब एक शेयर पर 6.30 रुपये का डिविडेंड योग्य निवेशकों को दिया था।

(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,